एक्सप्लोरर

UGC-NET परीक्षा रद्द होने को आदित्य ठाकरे ने बताया एजुकेशन इमरजेंसी, बोले- 'केंद्र सरकार को लाखों...'

NET 2024 Exam Cancelled: आदित्य ठाकरे के साथ ही प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि राष्ट्रीय परीक्षाओं को निष्पक्ष रूप से आयोजित करने में बार-बार और पूरी तरह से विफल होना, एनटीए की अक्षमता को उजागर करता है.

NTA UGC NET 2024 Cancelled News: नीट विवाद के बीच अब यूजीसी-नेटा 2024 की परीक्षा रद्द कर दी गई है. 18 जून को ही NET की परीक्षा हुई थी. यूजीसी को गृह मंत्रालय से पेपर आउट होने का इनपुट मिला है. परीक्षा में गड़बड़ी के चलते इसे रद्द कर दिया गया है. यह परीक्षा भी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) कंडक्ट कराती है. NET परीक्षा के रद्द होते ही विपक्ष पूरी तरह से सरकार पर हमलावर होते दिख रहा है. इस बीच पूरे मामले को लेकर शिवसेना (यूबीटी) गुट के नेता अदित्य ठाकरे ने सरकार पर निशाना साधा है.

आदित्य ठाकरे ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा, "एजुकेशन इमरजेंसी! हालांकि, केंद्र सरकार को लाखों छात्रों की कोई परवाह नहीं है. वो केवल पीआर पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं." वहीं शिवसेना (यूबीटी) सासंद प्रियंका चतुर्वेदी ने लिखा, "राष्ट्रीय परीक्षाओं को निष्पक्ष रूप से आयोजित करने में बार-बार और पूरी तरह से विफल होना, एनटीए की अक्षमता को उजागर करता है."

प्रियंका चतुर्वेदी ने आगे लिखा, "यह एक एजुकेशन इमरजेंसी है और लाखों छात्रों को भी निराश करता है, जो इन प्रवेश परीक्षाओं के लिए लगन से तैयारी करते हैं. उन्हें मानसिक दबाव से भी गुजरना पड़ता है. परीक्षा रद्द करना समाधान नहीं है, सरकार और एनटीए की जवाबदेही ही समाधान है. युवा छात्रों और उनके करियर के प्रति यह पूर्ण उपेक्षा दुर्भाग्यपूर्ण है."

CBI करेगी जांच
दरअसल, पहले ही नीट एग्जाम स्कैम मामले से जूझ रही एनटीए के लिए ये एक बड़ा झटका है. शिक्षा मंत्रालय ने बुधवार (19 जून) को ट्वीट करके बताया, "गृह मंत्रालय के अधीन आने वाले इंडियन साइबर सेंटर द्वारा मिली शुरुआती जानकारी के मद्देनजर 18 जून को हुई यूजीसी नेट 2024 की परीक्षा रद्द की जा रही है. अब ये परीक्षा फिर से आयोजित की जाएगी. यूजीसी नेट एग्जाम की नई डेट से संबंधित जानकारी अलग से ugcnet.nta.nic.in पर जारी की जाएगी."

मंत्रालय ने कहा, "यूजीसी नेट परीक्षा में गड़बड़ी की जांच का जिम्मा CBI को सौंपा जा रहा है. सरकार परीक्षाओं की पवित्रता बरकरार रखने और छात्रों के हित की सुरक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध है, जो भी व्यक्ति या संस्था नेट परीक्षा में धांधली मामले में जिम्मेदार पाई जाएगी, उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी."

CM एकनाथ शिंदे का उद्धव ठाकरे पर बड़ा निशाना, 'कुछ सीटें जीत गए क्योंकि कांग्रेस...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर भड़के आदित्य ठाकरे, कहा- 'लोकतंत्र तोड़ा जा रहा है'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर भड़के आदित्य ठाकरे, कहा- 'लोकतंत्र तोड़ा जा रहा है'
महाराष्ट्र सरकार का इच्छा मृत्यु पर बड़ा फैसला, सरकारी-निजी अस्पतालों में बनेगी मेडिकल कमेटी
महाराष्ट्र सरकार का इच्छा मृत्यु पर बड़ा फैसला, सरकारी-निजी अस्पतालों में बनेगी मेडिकल कमेटी
मुंबई: चेंबूर में केमिकल टैंकर में विस्फोट, मरम्मत के दौरान हुआ धमाका; एक की मौत और दो घायल
मुंबई: चेंबूर में केमिकल टैंकर में विस्फोट, मरम्मत के दौरान हुआ धमाका; एक की मौत और दो घायल
मुंबई: पुलिस की बड़ी चूक, 'गिरफ्तारी का आधार' न बताने पर आरोपी सौतेले पिता को मिली जमानत
मुंबई: पुलिस की बड़ी चूक, 'गिरफ्तारी का आधार' न बताने पर आरोपी सौतेले पिता को मिली जमानत

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'लोकतंत्र एक बार फिर शर्मसार', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाया तो भड़के नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लोकतंत्र एक बार फिर शर्मसार', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाया तो भड़के नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
Embed widget