एक्सप्लोरर

सड़कों पर नमाज बैन को लेकर उद्धव ठाकरे का BJP पर तंज- 'क्या नीतीश कुमार...', सौगात ए मोदी पर भी बयान

Maharashtra Politics: उद्धव ठाकरे ने सौगात ए मोदी को सत्ता की सौगात करार दिया है. उन्होंने हिंदुत्व के मुद्दे पर BJP को घेरा और सवाल किया कि क्या यह रणनीति सिर्फ बिहार चुनाव तक सीमित है.

Uddhav Thackeray On Saugat-e-Modi: महाराष्ट्र की राजनीति में सरगर्मी तेज होती जा रही है इसी बीच शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर BJP पर तीखा हमला बोला. उन्होंने बीजेपी पर बिहार चुनाव को लेकर हमला बोला है. कहा कि यूपी में नमाज पढ़ने पर पाबंदी लगा है तो बिहार में सड़क पर नमाज पढ़ने पर सवाल क्यों नहीं उठाया जाता?. 

उन्होंने कहा कि जो लोग हम पर हिंदुत्व छोड़ने का आरोप लगा रहे हैं, उन्हें पहले अपने झंडे से हरा रंग निकालना चाहिए. ठाकरे ने BJP की नीतियों पर सवाल उठाते हुए सौगात-ए-मोदी को लेकर भी तंज कसा है.

BJP की चुनावी रणनीति पर सवाल
उन्होंने कहा कि यह लोग चुनाव से पहले ‘एक है तो सेफ है’ कर रहे थे, लेकिन अब सौगात ए मोदी और सौगात ए सत्ता का खेल खेल रहे हैं. उन्होंने सवाल किया कि क्या यह सिर्फ बिहार चुनाव तक ही सीमित रहेगा या आगे भी जारी रहेगा? चुनाव के बाद यह सब बंद हो जाएगा. उन्होंने BJP पर निशाना साधते हुए कहा कि अब क्या भाजपा ने भी हिंदुत्व छोड़ दिया है? जिनके घर पर बुलडोजर चलाया गया, उन्हीं के घर पर सौगात लेकर कौन जाएगा?

उद्धव ठाकरे ने कहा ‘बटेंगे तो कटेंगे’ का नारा देने वाले अब सौगात ए मोदी की बात कर रहे हैं. मोदी ने कहा था कि मंगलसूत्र खतरे में है, अब हिंदुओं की रक्षा कौन करेगा? जो लोग हमारे हिंदुत्व पर सवाल उठा रहे थे, वे अब क्या कहेंगे? BJP को यह ऐलान करना चाहिए कि उन्होंने हिंदुत्व छोड़ दिया है. 

हिंदुओं के नाम पर राजनीति का आरोप
ठाकरे ने BJP पर हिंदुओं का केवल इस्तेमाल करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि BJP हिंदुओं को सिर्फ दंगों और बलिदान के लिए इस्तेमाल कर रही है, जबकि बाकियों को सौगात दी जा रही है. उन्होंने कहा, 'यूपी में नमाज पढ़ने पर पाबंदी लगा है तो बिहार में सड़क पर नमाज पढ़ने पर सवाल क्यों नहीं उठाया जाता? क्या वहां नीतीश कुमार के कारण चुप हैं? BJP ने पहले जहर बांटा, अब अनाज बांट रही है. यह अच्छा है, लेकिन उन्हें यह भी साफ करना चाहिए कि उन्होंने हिंदुत्व छोड़ दिया है.'

उन्होंने बीजेपी से पूछा कि आखिर वे करना क्या चाहते हैं. अंत में ठाकरे ने कहा कि बीजेपी को कामरा पर कार्रवाई करने का कोई अधिकार नहीं है और उन्हें यह दिखावा बंद कर देना चाहिए. साथ ही, शिवाजी महाराज का अपमान करने वालों पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई, यह भी साफ करना चाहिए.

एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं. झारखंड राइटर्स एसोसिएशन की पूर्व कवयित्री हैं. विषयों को सरलता में पिरोने का हुनर रखती हैं. खाली समय में आध्यात्म, समाजिक और संवेदनाओं की गहराइयों में डूबने का शौक है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोरेगांव में कल शिवसेना का दशहरा सम्मेलन, सूखाग्रस्त किसानों को समर्पित
गोरेगांव में कल शिवसेना का दशहरा सम्मेलन, सूखाग्रस्त किसानों को समर्पित
Gokul Result: गोकुल चुनाव में महायुति को बड़ा झटका, सतेज पाटिल गठबंधन ने मारी बाजी
गोकुल दूध संघ रिजल्ट: महायुति को बड़ा झटका, सतेज पाटिल गठबंधन ने मारी बाजी
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: CM फडणवीस पर भड़की कांग्रेस, सपकाल बोले- 'ये इतिहास के सबसे...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: CM फडणवीस पर भड़की कांग्रेस, सपकाल बोले- 'ये इतिहास के सबसे...'

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: शिकंजे में टाइगर श्रॉफ के हमलावर ! | Breaking | Mumbai News | ABP
Chitra Tripathi : फडणवीस सरकार पर उठे गंभीर सवाल | Tiger Shroff Firing | Crime | Lawrence Bishnoi
Tiger Shroff Firing News: कैसे पकड़ा गया लॉरेंस का शूटर्स? जानिए घटना की INSIDE STORY! | ABP News
Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget