एक्सप्लोरर

'PM मोदी न हिंदुत्व को समझ पाए न बालासाहेब के...', चुनावी माहौल में उद्धव ठाकरे का हमला

Maharashtra Lok Sabha Chunav 2024: उद्धव ठाकरे ने कहा हमने अपनी हिंदुत्व विचारधारा को नहीं छोड़ा है. हमारा हिंदुत्व घर में चूल्हा जलाने में मदद करता है, लेकिन बीजेपी का हिंदुत्व घर को जला देता है.

Maharashtra Lok Sabha Elections 2024: शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने गुरुवार (17 मई) को कहा कि बीजेपी मौजूदा लोकसभा चुनाव में लोगों को अपनी बात बताने में विफल रही है. बेरोजगारी और महंगाई से हर कोई प्रभावित है. लोग बीजेपी के पिछले 10 सालों के  शासन से नाराज हैं. बीजेपी की लोकसभा चुनाव में हार तय है और नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को प्रधानमंत्री की कुर्सी से जाना पड़ेगा.

उद्धव ठाकरे ने एक इंटरव्यू में कहा कि पिछले 10 वर्षों का बीजेपी का दिखावा देश को दिखाई दे रहा है. वहीं बीजेपी से नाता तोड़ने के बाद से मुसलमानों का रुझान शिवसेना (यूबीटी) की ओर बढ़ने के सवाल पर ठाकरे ने कहा कि हमने अपनी हिंदुत्व विचारधारा को नहीं छोड़ा है और भविष्य में भी नहीं छोड़ेंगे. उन्होंने कहा कि हमारा हिंदुत्व घर में चूल्हा जलाने में मदद करता है, लेकिन बीजेपी का हिंदुत्व घर को जला देता है.

उद्धव ठाकरे ने क्या कहा? 
उद्धव ठाकरे ने कहा कि बीजेपी कांग्रेस के साथ हाथ मिलाकर अपनी पार्टी की मूल हिंदुत्व विचारधारा को त्यागने के लिए निशाना साध रही है. जब हम महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री थे, तब कोरोनो वायरस महामारी से निपटने का धारावी मॉडल लोकप्रिय हो गया था और उन्होंने उस अवधि के दौरान किसी भी समुदाय के साथ भेदभाव नहीं किया था. उन्होंने आगे कहा कि विपक्ष के वोट जिहाद को बढ़ावा देने के बीजेपी के दावे का कोई असर नहीं होगा. 

उद्धव ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी न तो हिंदुत्व को समझ पाए न तो शिवसेना संस्थापक बाल ठाकरे के आदर्शों को समझ पाए. वहीं एक चुनावी रैली में पीएम मोदी का नाम लिए बिना पूर्व सीएम ठाकरे ने कहा कि 'आप दावा कर रहे है कि हमारी पार्टी का कांग्रेस में विलय होगा, मुझे बीजेपी के बारे में अधिक चिंता हो रही है. 30 साल तक बीजेपी के साथ रहने के बावजूद हमने बीजेपी में विलय नहीं किया. देश के मतदाताओं ने तय कर लिया है कि 5 जून से आप ही पूर्व प्रधानमंत्री होंगे, तो आपकी पार्टी का क्या होगा? बीजेपी 5 जून को बंट जाएगी.'

ये भी पढ़ें: Watch: मुंबई के घाटकोपर में होर्डिंग गिरने का वीडियो वायरल, 16 लोगों की हुई है मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, 'अगर CDR निकाली जाए तो सबसे ज्यादा फोन...'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, 'अगर CDR निकाली जाए तो सबसे ज्यादा फोन...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर राज ठाकरे का बड़ा बयान, 'अगर किसी दूसरे दल की सरकार होती तो...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर राज ठाकरे का बड़ा बयान, 'अगर किसी दूसरे दल की सरकार होती तो...'
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
महाराष्ट्र में UCC लागू करने की तैयारी में सरकार, ड्राफ्ट के लिए बनी 7 सदस्यीय हाई-लेवल कमेटी
महाराष्ट्र में UCC लागू करने की तैयारी में सरकार, ड्राफ्ट के लिए बनी 7 सदस्यीय हाई-लेवल कमेटी

वीडियोज

Nissan Tekton आखिरकार हुई Unveil, शुरुआती कीमत सिर्फ ₹10.49 लाख! #autolive
E20 Petrol का पूरा सच! Manish Kashyap से Supreme C. तक,क्या Ethanol Fuel सच में इंजन खराब कर रहा है?
Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, क्या अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल, पढ़ें पूरी स्टोरी
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल?
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
Embed widget