एक्सप्लोरर

Uddhav Thackeray: 'अंग्रेज भी खत्म हो गए जिनके राज में कभी...' उद्धव ठाकरे ने पीएम मोदी और बीजेपी पर साधा निशाना

Uddhav Thackeray Podcast: उद्धव ठाकरे ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि अंग्रेजों को इस बात का बड़ा अहंकार था कि हमारे राज में सूरज नहीं डूबता उनका भी अंत हो गया.

Maharashtra News: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने अंग्रेजों का राज खत्म होने की याद दिलाते हुए पीएम मोदी और बीजेपी पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि अंग्रेजों को इस बात का बड़ा अहंकार था कि हमारे राज में सूरज कभी नहीं डूबता मगर एक दौर ऐसा भी आया कि उनका भी अंत हो गया. पार्टी के यूट्यूब चैनल पर संजय राउत से बातचीत के दौरान उद्धव ठाकरे ने कहा कि विपक्षी दलों की एकजुटता के कारण बीजेपी में काफी घबराहट दिख रही है.

लोकसभा चुनाव हो सकता है बड़ा टर्निंग पॉइंट?
उन्होंने विपक्षी दलों की हाल में बेंगलुरु में हुई बैठक का जिक्र करते हुए कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव एक बड़ा टर्निंग प्वाइंट साबित होगा. इस चुनाव में हुई बैठक का जिक्र करते हुए कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव एक बड़ा टर्निंग प्वाइंट साबित होगा. इस चुनाव में बीजेपी को अपनी हार का डर सताने लगा है और यही कारण है कि बेंगलुरु में विपक्षी दलों की बैठक को देखते हुए बीजेपी एनडीए की बैठक बुलाने पर मजबूर हो गई. उन्होंने मणिपुर की घटना पर दुख जताते हुए महिलाओं के साथ की गई हैवानियत को शर्मनाक बताया.

'सरकार ट्रिपल इंजन वाली नहीं बल्कि डालडा की कैन है'
उद्धव ठाकरे ने कहा कि देशक्त पार्टियों ने बेंगलुरु में 'INDIA' कॉन्सेप्ट के तहत मीटिंग में हिस्सा लिया. इस मीटिंग के डर से ही एनडीए ने 30 दलों की मीटिंग बुला ली. यही नहीं इसमें खुद पीएम नरेंद्र मोदी भी गए. इससे पता चलता है कि बीजेपी को अब जाकर एनडीए की जरूरत महसूस हुई है. उन्होंने कहा कि बीजेपी के डीएनए में उसके अलावा तीन ही पार्टियां हैं, ईडी, सीबीआई और आईटी.' इस दौरान उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र सरकार पर भी हमला बोला. उद्धव ने कहा कि महाराष्ट्र की सरकार ट्रिपल इंजन वाली नहीं है बल्कि डालडा की कैन है.

अब एनसीपी में फूट क्यों करा दी?
उन्होंने मणिपुर में हो रही घटनाओं को शर्मनाक बताते हुए कहा कि मौजूदा समय में देश की राष्ट्रपति महिला हैं. उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति को मणिपुर की घटनाओं का जरूर संज्ञान लेना चाहिए. उन्होंने शिवसेना में हुई फूट का जिक्र करते हुए भी बीजेपी को घेरा. उन्होंने कहा कि बीजेपी के लोगों का कहना है कि उन्होंने कहा कि बीजेपी के लोगों का कहना है कि उन्होंने कूटनीति का सहारा लेते हुए शिवसेना में फूट करा दी. वे शिवसेना के एमवीए में जाने से नाराज थे. अब बीजेपी के लोगों ने एनसीपी में भी बगावत करा दी है. अब पार्टी को इस बारे में भी कुछ स्पष्टीकरण देना चाहिए.

ये भी पढ़ें: Uddhav Thackeray Interview: उद्धव ठाकरे का बेबाक अंदाज, हिंदुत्व, इस्लाम, UCC और अपने ऊपर लगे आरोपों पर खुलकर बोले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शिक्षा मंत्री बनना ही पड़ेगा', CM फडणवीस पर बोले संजय राउत
'शिक्षा मंत्री बनना ही पड़ेगा', CM फडणवीस पर बोले संजय राउत
बागी सांसद का उद्धव ठाकरे के लिए ऐसा पोस्ट, सियासी हवा गरमाई
बागी सांसद का उद्धव ठाकरे के लिए ऐसा पोस्ट, सियासी हवा गरमाई
एंटी पेपर लीक बिल: संजय राउत का बड़ा बयान, 'RSS के लोग...'
एंटी पेपर लीक बिल: संजय राउत का बड़ा बयान, 'RSS के लोग...'
महाराष्ट्र में ड्रग इंस्पेक्टर के पेपर लीक का दावा, रोहित पवार ने की CBI जांच की मांग
महाराष्ट्र में ड्रग इंस्पेक्टर के पेपर लीक का दावा, रोहित पवार ने लगाए गंभीर आरोप

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
बिहार NEET आंदोलन: 355 को जेल, 91 पुलिसकर्मी घायल, आंकड़े जारी
बिहार NEET आंदोलन: 355 को जेल, 91 पुलिसकर्मी घायल, आंकड़े जारी
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
‘बागी सांसदों पर जल्द हो कार्रवाई’, अभिषेक बनर्जी ने ओम बिरला से की मांग
‘बागी सांसदों पर जल्द हो कार्रवाई’, अभिषेक बनर्जी ने स्पीकर से की मांग
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
Embed widget