एक्सप्लोरर

दिल्ली में सपा के बाद अब उद्धव ठाकरे ने दिया कांग्रेस को झटका, समर्थन को लेकर किया ये बड़ा ऐलान

Uddhav Thackeray Supports AAP: अखिलेश यादव के बाद अब उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना (यूबीटी) ने कहा है कि वो दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) का समर्थन करेगी. ये कांग्रेस के लिए झटका माना जा रहा है.

Uddhav Thackeray News: दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना (यूबीटी) ने कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है. शिवसेना (यूबीटी) ने अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (आप) को समर्थन देने का ऐलान किया है.

उद्धव गुट के सांसद अनिल देसाई ने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में हम आम आदमी पार्टी का समर्थन कर रहे हैं, क्योंकि आम आदमी पार्टी ने महाराष्ट्र चुनाव में हमारा समर्थन किया था.

वोटों का बंटवारा न हो- अनिल देसाई

महाराष्ट्र में कांग्रेस के सहयोगी होने और दिल्ली में आम आदमी पार्टी के खिलाफ कांग्रेस के चुनाव लड़ने पर देसाई ने कहा, ''हम तो उम्मीद करते हैं कि दिल्ली में वोटों का बंटवारा न हो.''

इससे पहले शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने आप और कांग्रेस को एकसाथ आने की नसीहत दी थी. उन्होंने कहा कि लोकसभा में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस एकसाथ लड़ी, इसलिए हम मोदी को रोक सके,  लेकिन विधानसभा में जिस तरह से फ्री स्टाइल कुश्ती चल रही है, देश देख रहा है.

उन्होंने कहा, ''4 साल बाद जनता हमसे सवाल करेगी. हमारा शत्रु बीजेपी है कांग्रेस या आप नहीं है. एकसाथ रहेंगे तभी देश को आगे ले जा सकते हैं.'' 

अखिलेश यादव ने भी दिया आप का साथ

शिवसेना (यूबीटी) से पहले मंगलवार (7 जनवरी) को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आप को समर्थन देने का ऐलान किया था. साथ ही कहा था कि वो आप के साथ मंच साझा करेंगे.

शिवसेना (यूबीटी) राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस के साथ इंडिया गठबंधन में शामिल है. वहीं महाराष्ट्र में कांग्रेस के साथ एमवीए में है. दोनों ही पार्टी महाराष्ट्र में लोकसभा और विधानसभा का चुनाव लड़ चुकी है. ऐसे में शिवसेना (यूबीटी) का दिल्ली में आप को समर्थन देना, कांग्रेस को खटक सकता है. 

दिल्ली में आप और कांग्रेस अलग-अलग चुनाव लड़ रही है. राष्ट्रीय राजधानी की सभी 70 सीटों पर 5 फरवरी को वोट डाले जाएंगे और 8 फरवरी को नतीजे आएंगे. यहां पिछले लगातार 10 सालों से आप सत्ता में है.

राजनीति में भूचाल लाने वाला है संजय राउत का दावा, 'सांसदों को तोड़ने की कोशिश कर रहे अजित पवार'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मुझे इस बात पर कोई हैरानी नहीं...', CM उमर अब्दुल्ला के आरोपों पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
'मुझे इस बात पर कोई हैरानी नहीं...', CM उमर अब्दुल्ला के आरोपों पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
पूर्व सांसद विनायक राउत और परिवार पर बहू ने दर्ज कराया केस, गंभीर आरोपों में दर्ज हुई FIR
पूर्व सांसद विनायक राउत और परिवार पर बहू ने दर्ज कराया केस, गंभीर आरोपों में दर्ज हुई FIR
पूर्व सांसद विनायक राउत मामले में आधी रात गिरफ्तार हुआ ढोंगी बाबा, FIR में तंत्र-मंत्र के आरोप
पूर्व सांसद विनायक राउत मामले में आधी रात गिरफ्तार हुआ ढोंगी बाबा, FIR में तंत्र-मंत्र के आरोप
'दाऊद ने BOMB रखा है', मुंबई के ताज होटल को बम से उड़ाने की मिली धमकी; जांच में जुटी पुलिस
'दाऊद ने BOMB रखा है', मुंबई के ताज होटल को बम से उड़ाने की मिली धमकी; जांच में जुटी पुलिस

वीडियोज

Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी
Farah Khan ने Akanksha Chaudhary की लगाई जमकर क्लास
लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
'जिन्हें अपने ही लोग नाकारा लगें...', सचिन पायलट का जिक्र कर गजेंद्र सिंह शेखावत का अशोक गहलोत पर पलटवार
'जिन्हें अपने ही लोग नाकारा लगें...', सचिन पायलट का जिक्र कर गजेंद्र सिंह शेखावत का अशोक गहलोत पर पलटवार
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
'तूफान आते ही समंदर में कूदा, लेकिन...', वियतनाम नाव हादसे में जिंदा बचे शख्स ने सुनाई डरावनी आपबीती
'तूफान आते ही समंदर में कूदा, लेकिन...', वियतनाम नाव हादसे में जिंदा बचे शख्स की डरावनी आपबीती
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
वॉटर एप्पल की खेती कैसे करें किसान, हर साल कमाएंगे लाखों का मुनाफा
वॉटर एप्पल की खेती कैसे करें किसान, हर साल कमाएंगे लाखों का मुनाफा
साड़ी पहनकर जिम की मशीन पर वर्कआउट करने लगी नौकरानी, फुटेज देख मालिक भी हैरान- वीडियो वायरल
साड़ी पहनकर जिम की मशीन पर वर्कआउट करने लगी नौकरानी, फुटेज देख मालिक भी हैरान- वीडियो वायरल
Embed widget