एक्सप्लोरर

उद्धव ठाकरे ने सांगली में राहुल गांधी के कार्यक्रम से बनाई दूरी, शरद पवार रहे मौजूद, क्या हैं संकेत?

उद्धव ठाकरे चाहते हैं कि एमवीए विधानसभा चुनाव में सीएम चेहरे की घोषणा करे. वहीं कांग्रेस और शरद पवार की पार्टी इसके पक्ष में नहीं है. इस बीच उद्धव ठाकरे ने कांग्रेस के कार्यक्रम से दूरी बना ली है.

Uddhav Thackeray News: कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज (गुरुवार, 5 सितंबर) महाराष्ट्र के दौरे पर हैं. यहां उन्होंने सांगली में कांग्रेस विधायक विश्वजीत कदम के दिवंगत पिता पतंगराव राम कदम की प्रतिमा का अनावरण किया और जनसभा संबोधित किया.

इस कार्यक्रम से महाविकास अघाड़ी (एमवीए) में शामिल शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने दूरी बना ली. शिवसेना (यूबीटी) का कोई अन्य नेता भी यहां मौजूद नहीं था. वहीं इस कार्यक्रम में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) प्रमुख शरद पवार, प्रदेश इकाई प्रमुख जयंत पाटिल, राज्य के वरिष्ठ कांग्रेस नेता मौजूद थे.

पिछले सप्ताह कदम के बेटे और विधायक विश्वजीत कदम ने कहा था कि ठाकरे ने अपने पूर्व व्यस्तताओं के कारण कार्यक्रम में भागीदारी की पुष्टि नहीं की है.

राहुल गांधी के कार्यक्रम से ठाकरे की दूरी इसलिए अहम है क्योंकि लोकसभा चुनाव में शिवसेना (यूबीटी) उम्मीदवार को कांग्रेस के बागी विशाल पाटिल ने सांगली निर्वाचन क्षेत्र से हरा दिया था. पाटिल अब लोकसभा में कांग्रेस के सहयोगी सदस्य हैं. तब उद्धव ठाकरे काफी नाराज हुए थे.

सीएम पद की लड़ाई

साथ ही उद्धव ठाकरे इस बात पर जोर दे रहे हैं कि एमवीए के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा विधानसभा चुनाव से पहले की जाए. वहीं एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार और कांग्रेस का रुख अलग है. दोनों धड़ों का कहना है कि सीएम पद पर फैसला चुनाव बाद किया जाएगा.

पवार ने बुधवार को कहा था कि मुख्यमंत्री का फैसला चुनाव नतीजे आने के बाद किया जाएगा. उन्होंने साथ ही कहा था कि संख्याबल के आधार पर एमवीए का मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार तय किया जाएगा. महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने भी इसका समर्थन किया. 

शिवसेना (यूबीटी) क्या बोली?

हालांकि शिवसेना (यूबीटी) कहती रही है कि एमवीए में सीएम चेहरे को लेकर कोई विवाद नहीं है. राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा, ''जनता के मन में जो चेहरा है, जनता उसी को मुख्यमंत्री बनाएगी. पवार साहब की बात शत-प्रतिशत ठीक है.''

राउत ने कहा, ''कौन कितनी सीट जीत दर्ज करता है, यह बाद में तय किया जाएगा, लेकिन हमको बहुमत मिल रहा है. हमारा सबसे पहला काम है, भ्रष्ट सरकार को हटाना.''

Exclusive: उद्धव ठाकरे की पार्टी से मुंबई में किन्हें मिलेगा टिकट? पढ़ें संभावित उम्मीदवारों की लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देवेंद्र फडणवीस सबसे लंबे कार्यकाल वाले महाराष्ट्र के तीसरे CM बने, शरद पवार को छोड़ा पीछे
देवेंद्र फडणवीस सबसे लंबे कार्यकाल वाले महाराष्ट्र के तीसरे CM बने, शरद पवार को छोड़ा पीछे
शरद पवार के पाला बदलने की अटकलों पर संजय राउत का बड़ा बयान, 'वो दिन-ब-दिन...'
शरद पवार के पाला बदलने की अटकलों पर संजय राउत का बड़ा बयान, 'वो दिन-ब-दिन...'
कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन पर उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान, 'राहुल गांधी को...'
कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन पर उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान, 'राहुल गांधी को...'
नितेश राणे ने विपक्ष को बताया 'औरंगजेब का वंशज', प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं- 'वो रोज सुबह उठकर...'
नितेश राणे ने विपक्ष को बताया 'औरंगजेब का वंशज', प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं- 'वो रोज सुबह उठकर...'

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget