एक्सप्लोरर

उद्धव ठाकरे ने बीजेपी और RSS प्रमुख को घेरा, 'देश उन लोगों के हाथ में चला गया है जिनका...'

Uddhav Thackeray News: शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने हमला बोलते हुए कहा हम चाहते हैं बीजेपी मुक्त राम. मैं हार नहीं मानूंगा. मैं राज्य को जीत के लाऊंगा.

Uddhav Thackeray On BJP: महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने हिंदुत्व के मसले पर बीजेपी को घेरा है. उन्होंने हमला बोलते हुए बीजेपी के हिंदुत्व को 'फर्जी' करार दिया है. इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत पर तंज कसा है.

शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने क्रिकेट मैच का जिक्र करते हुए कहा, ''बांग्लादेश, पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेलें और हमें हिंदू धर्म सिखाएं. हम विरोधियों को उड़ा देना चाहते हैं. यह मैच दुबई में चल रहा है, लेकिन पिछला मैच दुबई में हिंदुस्तान-पाकिस्तान के बीच खेला गया था, यहां से कुछ कार्ड पास हुए थे.''

बीजेपी का हिंदुत्व फर्जी- उद्धव ठाकरे

उन्होंने आगे कहा, ''अनुराग ठाकुर पाकिस्तानी खिलाड़ी के बगल में बैठे हैं, जिन्होंने गावस्कर को सिखाया था. वहां वह बैडमैन भी बैठे थे. ये फर्जी नैरेटिव है. बीजेपी का हिंदुत्व फर्जी है. देश उन लोगों के हाथ में चला गया है, जिनका आजादी की लड़ाई से कोई लेना-देना नहीं है. उन्हें आजादी की कीमत क्या पता होगी.

उद्धव ठाकरे ने मोहन भागवत को घेरा

उद्धव ठाकरे ने आरएसएस प्रमुख को घेरते हुए कहा, ''वे मुझसे पूछते हैं, डुबकी लगाने नहीं गए. मैंने मोहन भागवत से कहा कि मैं वहां जाऊंगा और डुबकी लगाऊंगा, लेकिन वे नहीं गए, इसलिए मैं भी नहीं गया.'' 

उद्धव ठाकरे का देवेंद्र फडणवीस पर हमला

शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख ने सीएम देवेंद्र फडणवीस पर हमला बोलते हुए कहा, ''देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मैं उद्धव ठाकरे नहीं हूं, अरे आप नहीं हो सकते, काम को मजबूती से खत्म करने के लिए उद्धव ठाकरे की जरूरत है. अगर इतना ही है तो कल किसानों की कर्जमाफी की घोषणा कर दीजिए. मां-बहनों को 2100 रुपये देने की घोषणा करें. मैंने कौन सा काम टाल दिया? अरे कारशेड स्थगित किया. मैंने होता तो धारावी को भी स्थगित करके दिखाया होता.''

हम चाहते हैं बीजेपी मुक्त राम- उद्धव ठाकरे

उन्होंने आगे कहा, ''ये लोग कहते है हम भाषाविद् हैं. एक मराठी आदमी एक मराठी आदमी को मारता है. शिवसेना प्रमुख ने कहा था कि महाराष्ट्र में मैं मराठी हूं, देश में मैं हिंदू हूं. यह हमारी परिभाषा है, लेकिन आज तुम इसे मिटा रहे हो. हम चाहते हैं बीजेपी मुक्त राम. मैं हार नहीं मानूंगा. मैं राज्य को जीत के लाऊंगा.'' 

'अब तो तुम भगवान पर झगड़ने लगे'

उद्धव ठाकरे ने ये भी कहा, ''मैं हर जिले में शिवाजी महाराज की मूर्ति का निर्माण करूंगा. हम तो जयश्री राम बोलेंगे लेकिन आप से भी कहलवाएंगे जय शिवाजी. अब तो तुम भगवान के नाम पर झगड़ने लगे हो. आज तक जब मुंबई संकट में थी तो शिवसैनिक गौमूत्र लेकर नहीं बैठे थे.''

ये भी पढ़ें:

मुंबई के नागपाड़ा में दर्दनाक हादसा, पानी की टंकी साफ करने उतरे 5 मजदूरों की मौत

17 साल से पत्रकारिता, बैग फिल्म्स,स्टार न्यूज़ फिर एबीपी न्यूज़ के क्राइम शो रेड अलर्ट , शूट आउट का प्रोड्यूसर रहा, मुंबई लाइव डेली न्यूज़ शो का प्रोड्यूसर रहा, तमाम स्टिंग ऑपेरशन किये और सनसनी क्राइम शो टीम के साथ इन्वेस्टिगेटिव न्यूज़ का हिस्सा रहा। कई सालों से मुम्बई में abp न्यूज़ के साथ जनरल न्यूज़ के लिए रिपोर्टर के तौर पर कार्यरत.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके को मिली जमानत तो मां बोलीं, 'जब बच्चे को डिटेन कर लिया जाए तो...'
अभिजीत दीपके को मिली जमानत तो मां बोलीं, 'जब बच्चे को डिटेन कर लिया जाए तो...'
महिलाओं को 33% आरक्षण कब मिलेगा? प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाए सवाल
महिलाओं को 33% आरक्षण कब मिलेगा? प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाए सवाल

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget