एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election: मतदान के फाइनल डेटा पर उद्धव गुट ने उठाए सवाल, 'आधुनिक युग में भी चुनाव आयोग...'

Uddhav Thackeray on ECI: लोकसभा चुनाव के पहले और दूसरे चरण के लिए कहां कितना मतदान हुआ है इसे लेकर चुनाव आयोग ने फाइनल डेटा जारी किया है. इसे लेकर उद्धव गुट ने सवाल खड़े किए हैं.

Election Commission of India Voting Data: चुनाव आयोग ने मंगलवार को घोषणा की कि लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 66.14 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि दूसरे चरण में 66.71 प्रतिशत मतदान हुआ है. कई दिनों के बाद मतदान के फाइनल आंकड़े को जारी करने को लेकर उद्धव गुट ने ECI पर निशाना साधा है.

शिवसेना (यूबीटी) नेता आनंद दुबे ने कहा, "चुनाव आयोग ने एक प्रेस नोट जारी किया जिसमें कहा गया कि चुनाव के पहले और दूसरे चरण में 66% मतदान हुआ. मतदान प्रतिशत के बारे में डेटा जारी करने में चुनाव आयोग को लगभग 10 दिन लगे. चुनाव के पहले और दूसरे चरण के बाद मीडिया ने कहा कि 60% मतदान हुआ है. अब यह 66% है, क्या हो रहा है?"

उद्धव गुट के प्रवक्ता आनंद दुबे ने कहा, "जब हम आधुनिक युग में जी रहे हैं जहां मीडिया, सोशल मीडिया, टेलीफोन, मोबाइल, Whatsapp इनका जमाना है तो चुनाव आयोग को 10-11 दिन लग जा रहा है ये बताने में कि कहां कितना प्रतिशत मतदान हुआ है."

बता दें, महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव पांच चरणों में होंगे. पहले और दूसरे चरण में वोट डाल दिए गए हैं अब बचे हुए तीन चरणों की तैयारियां जोरों पर है. तीसरे चरण के लिए महाराष्ट्र में 7 मई को वोट डाले जाएंगे, जिसके नतीजे 4 जून को घोषित होंगे.

ज्ञात हो कि 19 अप्रैल को 102 निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव का पहला चरण हुआ, उसके बाद 26 अप्रैल को 88 निर्वाचन क्षेत्रों में दूसरा चरण हुआ. 2019 के लोकसभा चुनाव की तुलना में दोनों चरणों में मतदान में कमी आई है. 2019 में पहले चरण में 69.43 प्रतिशत और दूसरे चरण में 69.17 प्रतिशत मतदान हुआ था.

ये भी पढ़ें: विपक्ष के संविधान बदलने के आरोप पर महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे का बड़ा बयान, ‘विकास के एजेंडे और..’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
सौरव-रांका को जेल भेजे जाने पर वारिस पठान बोले, 'कुछ भी कर लो, ये लोग...'
सौरव-रांका को जेल भेजे जाने पर वारिस पठान बोले, 'कुछ भी कर लो, ये लोग...'
महाराष्ट्र कैबिनेट का बड़ा फैसला, PM मोदी के 25 साल पूरे होने पर अभिनंदन प्रस्ताव मंजूर
महाराष्ट्र कैबिनेट का बड़ा फैसला, PM मोदी के 25 साल पूरे होने पर अभिनंदन प्रस्ताव मंजूर
CJP फाउंडर अभिजीत दीपके से जुड़े सवाल पर छगन भुजबल बोले, 'मैं कोई...'
CJP फाउंडर अभिजीत दीपके से जुड़े सवाल पर छगन भुजबल बोले, 'मैं कोई...'

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
थलापति विजय राहुल गांधी के साथ! ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन में शामिल होगी TVK
थलापति विजय राहुल गांधी के साथ! ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन में शामिल होगी TVK
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
फ्लाइटों में पाकिस्तानी पायलट-क्रू की एंट्री बैन, किस देश ने लिया बड़ा फैसला
फ्लाइटों में पाकिस्तानी पायलट-क्रू की एंट्री बैन, किस देश ने लिया बड़ा फैसला
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
Embed widget