एक्सप्लोरर

उद्धव ठाकरे ने नासिक में सुनाया बाल ठाकरे का AI भाषण, किसपर साधा निशाना?

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने नासिक के कार्यक्रम में पिता बाल ठाकरे का AI भाषण सुनाया. इसका मकसद कार्यकर्ताओं में जोश भरना था.

Bal Thackeray AI Speech: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने बुधवार को नासिक में हुंकार भरी. इस दौरान शिवसेना के संस्थापक बालासाहेब ठाकरे की AI  के माध्यम से बनाई गई आवाज में एक जोरदार भाषण सुनाया गया.

भाषण की शुरुआत, 'मेरे सभी हिंदू भाई, बहन और माताएं यहां एकत्रित हैं.' से हुई. इन शब्दों के साथ ही सभा में उपस्थित हजारों कार्यकर्ताओं में जोश की लहर दौड़ गई. बालासाहेब की इस AI आवाज़ ने न केवल लोगों को भावुक किया, बल्कि वर्तमान राजनीतिक माहौल पर तीखी टिप्पणी भी की.

'कमलाबाई एक पाखंडी है.'
बाल ठाकरे के AI भाषण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी की कड़ी आलोचना सुनाई दी. बालासाहेब की आवाज़ में कहा गया: “जब आप कहेंगे ‘ओह नासिक’, तो भीड़ निश्चित रूप से जयकार करेगी. नासिक और शिवसेना का रिश्ता आत्मीय है – यह वैसा नहीं है जैसा नरेंद्र मोदी समझते हैं.”

उन्होंने आगे कहा: “कमलाबाई एक पाखंडी है. ये रिश्ते निभाने वाले लोग नहीं हैं. जब बीजेपी को कोई नहीं जानता था, तब शिवसेना ने उन्हें महाराष्ट्र में सहारा दिया. हमने उन्हें पाला, लेकिन अब वक्त आ गया है उन्हें कंधा देने का.”

बालासाहेब की आवाज़ में वीर सावरकर और नासिक से अपने ऐतिहासिक संबंध की भी चर्चा सुनाई दी. उन्होंने कहा, “मैं यहां वीर सावरकरजी के साथ काम करता था और मेरी योजना जैक्सन को मारने की थी.” इस आयोजन में बालासाहेब ठाकरे की AI आवाज़ के माध्यम से शिवसेना कार्यकर्ताओं में जोश भरा गया.

उद्धव ठाकरे गरजे

नासिक में उद्धव ठाकरे ने कहा कि उन्होंने हिंदुत्व की विचारधारा का त्याग नहीं किया है, लेकिन उनकी पूर्व सहयोगी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का हिंदुत्व का ‘सड़ा हुआ’ संस्करण उन्हें स्वीकार्य नहीं है. उन्होंने कहा, ‘‘मैंने बीजेपी से नाता तोड़ा है, हिंदुत्व से नहीं. मैं मर भी जाऊं तो भी हिंदुत्व नहीं छोड़ूंगा.’’

About the author वैभव परब

वैभव परब एबीपी न्यूज़ पर महाराष्ट्र की राजनीति को बारिकी से समझाते हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र: रायगढ़ में निर्माणाधीन ढांचा गिरा, 8 मजदूर घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
महाराष्ट्र: रायगढ़ में निर्माणाधीन ढांचा गिरा, 8 मजदूर घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
'गलतियां हो सकती हैं...', राहुल गांधी की याचिका में खामियों पर बोले संजय राउत
'गलतियां हो सकती हैं...', राहुल गांधी की याचिका में खामियों पर बोले संजय राउत
'राहुल मदारी का खेल खेल रहे, उछल-कूद रहे', शिंदे गुट के नेता का बड़ा बयान
'राहुल मदारी का खेल खेल रहे, उछल-कूद रहे', शिंदे गुट के नेता का बड़ा बयान
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
कौन है तनय त्यागराजन? सिराज की कप्तानी में लिए 9 विकेट, हैदराबाद ने त्रिपुरा को हराया
कौन है तनय त्यागराजन? सिराज की कप्तानी में लिए 9 विकेट, हैदराबाद ने त्रिपुरा को हराया
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
रबी की बुवाई से पहले किसान करें ये काम, बचेगा पानी और घटेगा खर्च
रबी की बुवाई से पहले किसान करें ये काम, बचेगा पानी और घटेगा खर्च
Embed widget