एक्सप्लोरर

उद्धव ठाकरे की पार्टी के विधायक का विवादित बयान, ब्राह्मण समुदाय को कहा 'धूर्त', बोले- 'मुझे पता था कि मुस्लिम...'

Maharashtra News: शिवसेना-यूबीटी विधायक भास्कर जाधव ने विवादित बयान देते हुए कहा कि मराठाओं को ब्राह्मणों से ज्यादा समर्थन प्राप्त है. अगर कोई एक ब्राह्मण भी है तो वह भारी पड़ सकता है. वे धूर्त हैं.

शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के महाराष्ट्र के गुहागर सीट से विधायक भास्कर जाधव ने ब्राह्मण समुदाय को कथित तौर पर ‘धूर्त’ कहकर विवाद खड़ा कर दिया है. विधायक ने सोमवार को गुहागर में कहा कि ‘छोटे समुदाय (जातियां) एक साथ आए और (चुनावों में) मेरे पीछे खड़े हो गए.’

जाधव ने कहा, ‘‘अगर मराठा समुदाय इसे गंभीरता से लेता है तो एक बड़ा वर्ग मराठों के साथ खड़ा है. मराठाओं को ब्राह्मणों से ज़्यादा समर्थन प्राप्त है. अगर कोई एक ब्राह्मण भी है तो वह भारी पड़ सकता है. वे धूर्त हैं. मुझे पता था कि मुस्लिम समुदाय मुझे वोट देगा.’’

गुहागर के ब्राह्मण समुदाय ने की बयान की निंदा

मराठा समुदाय से ताल्लुक रखने वाले विधायक ने 2024 के विधानसभा चुनाव में रत्नागिरी जिले के गुहागर से 2,830 मतों के मामूली अंतर से जीत हासिल की. जाधव की टिप्पणी के बाद, गुहागर के ब्राह्मण समुदाय ने एक बयान जारी कर उनकी टिप्पणी की निंदा की.

'मेरा जन्म मराठा समुदाय में हुआ और मेरा भी आत्मसम्मान है'

हालांकि, जाधव अपने रुख पर अड़े रहे. उन्होंने कहा, “बीजेपी ने ब्राह्मण समुदाय को मैदान में उतारा है और मेरे बयान की निंदा करते हुए एक पत्र जारी किया है. मेरा जन्म मराठा समुदाय में हुआ है और मेरा भी आत्मसम्मान है.”

ब्राह्मण समुदाय ने सोचा था कि मैं माफी मांग लूंगा- भास्कर जाधव

विधायक भास्कर जाधव ने कहा, “उन्होंने (ब्राह्मण समुदाय ने) सोचा था कि मैं माफी मांग लूंगा, जिन्होंने छत्रपति शिवाजी, छत्रपति संभाजी और महात्मा गांधी को नहीं छोड़ा... क्या वे मुझे छोड़ेंगे?”

भास्कर जाधव के इस बयान ने फिलहाल एक नए विवाद को जन्म दे दिया है. शिवसेना-यूबीटी के बड़े नेताओं के ओर से पार्टी विधायक भास्कर जाधव के इस बयान पर अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. अब देखना ये होगा कि पार्टी का भास्कर जाधव के बयान पर क्या स्टैंड होता है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्रपति संभाजीनगर में KFC रेस्टोरेंट का लाइसेंस सस्पेंड, मिलीं खामियां
छत्रपति संभाजीनगर में KFC रेस्टोरेंट का लाइसेंस सस्पेंड, मिलीं खामियां
छत्रपति संभाजीनगर: कर्णपुरा मेले में पुलिस की वर्दी पहनकर घूम रही थी युवती, FIR दर्ज
छत्रपति संभाजीनगर: कर्णपुरा मेले में पुलिस की वर्दी पहनकर घूम रही थी युवती, FIR दर्ज
'इतिहास का काला दिन था', INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन पर एकनाथ शिंदे का निशाना
'इतिहास का काला दिन था', INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन पर एकनाथ शिंदे का निशाना
महाराष्ट्र: रायगढ़ में निर्माणाधीन ढांचा गिरा, 8 मजदूर घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
महाराष्ट्र: रायगढ़ में निर्माणाधीन ढांचा गिरा, 8 मजदूर घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए खिड़की से कूदे लोग
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए ऊपर से लगाई छलांग
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की DNA टेस्ट की मांग
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की डीएनए टेस्ट की मांग
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ियों की नौटंकी
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ियों की नौटंकी
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
वैशाली नाव हादसा: 14 लोगों की हुई मौत, तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
वैशाली नाव हादसा: 14 लोगों की हुई मौत, तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
Gender Affirming Surgery: क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
Embed widget