एक्सप्लोरर

देवेंद्र फडणवीस से हुई मुलाकात तो उद्धव ठाकरे बोले, 'न न करते प्यार तुम्ही से कर बैठे, ऐसा...'

Uddhav Thackeray News: शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे और देवेंद्र फडणवीस की गुरुवार को अचानक विधानसभा परिसर में मुलाकात हुई. इस मुलाकात का वीडियो वायरल हो रहा है.

Uddhav Thackeray Devendra Fadnavis Meeting: महाराष्ट्र की सियासी गलियारों में डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की मुलाकात की तस्वीरों की खूब चर्चा हो रही है. इस बीच शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि आज लिफ्ट में देवेंद्र फडणवीस से अचानक मुलाकात हुई. न न करते प्यार तुम्ही से कर बैठे, ऐसा नहीं होने वाला है.

उद्धव ठाकरे की बीजेपी के वरिष्ठ नेता और संसदीय कार्यमंत्री चंद्रकांत पाटिल से भी आज (गुरुवार, 27 जून) मुलाकात हुई. इसपर उन्होंने कहा, ''मुझे आज चंद्रकांत दादा ने चॉकलेट दिया, लेकिन मेरी मांग है कि योजनाओं का चॉकलेट जनता को न दें.''

मुलाकात का वीडियो वायरल

उद्धव ठाकरे और बीजेपी के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस की अचानक मुलाकात मुंबई में विधानसभा परिसर में हुई. इस दौरान दोनों नेताओं ने एक दूसरे का अभिवादन किया और कुछ बात करते दिखे.

महाराष्ट्र विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरू हुआ है और इसी सिलसिले में सभी नेता विधानसभा पहुंचे. इस दौरान उद्धव ठाकरे की चंद्रकांत पाटिल से भी मुलाकात हुई. पाटिल विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष और शिवसेना यूबीटी के नेता अंबादास दानवे के कार्यालय आए थे.

चंद्रकांत पाटिल ने दी चॉकलेट

इस दौरान उनके केबिन में उद्धव ठाकरे और अनिल परब भी मौजूद थे. सभी नेताओं ने एक दूसरे का अभिवादन किया और हंसी मजाक भी करते नजर आए. इस मौके पर चंद्रकांत पाटिल ने विपक्षी नेताओं को चॉकलेट भी दी.

बता दें कि उद्धव ठाकरे की शिवसेना और बीजेपी लंबे समय तक गठबंधन में रह चुकी है. हालांकि राज्य में अब समीकरण पूरी तरह से बदल चुका है. उद्धव ठाकरे एमवीए के साथ हैं और हाल के लोकसभा चुनाव में एमवीए को बड़ी जीत मिली है. इस चुनाव में बीजेपी, एकनाथ शिंदे की शिवसेना और अजित पवार की एनसीपी गठबंधन को झटका लगा है.

रद्द हो असदुद्दीन ओवैसी की संसद सदस्यता, नवनीत राणा ने राष्ट्रपति को लिखी चिट्ठी, क्या है विवाद?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र: मानव तस्करी रोकने के लिए पुलिस को मिलेगी स्पेशल ट्रेनिंग
महाराष्ट्र: मानव तस्करी रोकने के लिए पुलिस को मिलेगी स्पेशल ट्रेनिंग
'कैसा हराया...', AIMIM पार्षद सहर शेख के पिता शिंदे गुट में शामिल, सियासी चर्चा तेज
'कैसा हराया...', AIMIM पार्षद सहर शेख के पिता शिंदे गुट में शामिल, सियासी चर्चा तेज
'अमेरिकी BJP को...' इमरान खान को नोटिस पर अभिजीत दीपके ने किया मुंबई पुलिस को 'सैल्यूट'
'अमेरिकी BJP को...' इमरान खान को नोटिस पर अभिजीत दीपके ने किया मुंबई पुलिस को 'सैल्यूट'
इमरान खान का बचाव करते ध्रुव राठी को विदेशी बता गए संजय राउत? कहा- शेख हसीना को...
इमरान खान का बचाव करते ध्रुव राठी को विदेशी बता गए संजय राउत? कहा- शेख हसीना को...

वीडियोज

SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget