एक्सप्लोरर

Ashok Chavan: अशोक चव्हाण के इस्तीफे पर उद्धव ठाकरे की प्रतिक्रिया, BJP पर साधा निशाना, सैनिकों को लेकर कही ये बात

Uddhav Thackeray on Ashok Chavan: अशोक चव्हाण के इस्तीफे पर उद्धव ठाकरे की प्रतिक्रिया आई है. शिवसेना (UBT) प्रमुख ने बीजेपी पर निशाना साधा है.

Maharashtra Politics: शिवसेना (यूबीटी) के नेता उद्धव ठाकरे ने सोमवार को आदर्श हाउसिंग घोटाला मामला उठाते हुए अशोक चव्हाण पर निशाना और कहा कि अगर बीजेपी उन्हें राज्यसभा भेजती है, तो यह शहीद सैनिकों का अपमान होगा. चव्हाण ने कांग्रेस और विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है, जिसके बाद उनके बीजेपी में शामिल होने की बात कही जा रही है. ठाकरे ने छत्रपति संभाजीनगर शहर में रैली को संबोधित करते हुए कहा, “पहले, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस नांदेड़ (चव्हाण के गृह जिले) गए थे और चव्हाण द्वारा किए गए भ्रष्टाचार के बारे में बात की थी. उन्होंने कहा था कि चव्हाण ने शहीद सैनिकों के परिवारों का अपमान किया था.”

उन्होंने कहा, “लेकिन अगर प्रधानमंत्री उन्हें (चव्हाण को) राज्यसभा भेजते हैं तो यह हमारे सैनिकों का अपमान होगा.” ठाकरे ने कहा, “उन्होंने आदर्श हाउसिंग घोटाले को सैनिकों का अपमान बताया था. मैं प्रधानमंत्री से पूछता हूं कि क्या वह उस व्यक्ति (चव्हाण) को राज्यसभा भेजने जा रहे हैं जिसने शहीद सैनिकों और उनके परिवारों का अपमान किया?”

बीजेपी में शामिल हुए अशोक चव्हाण
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण मंगलवार को औपचारिक रूप से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हो गए. अब वो बीजेपी के साथ अपनी नई राजनीतिक पारी की शुरुआत करेंगे. मंगलवार दोपहर राज्य पार्टी मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रशेखर बावनकुले, उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस, मुंबई प्रमुख आशीष शेलार और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने 66 वर्षीय चव्हाण का बीजेपी में गर्मजोशी से स्वागत किया.

बीजेपी कार्यालय में चव्हाण का स्वागत करने के लिए प्रवीण दरेकर, गिरीश महाजन, हर्षवर्द्धन पाटिल जैसे अन्य वरिष्ठ भी मौजूद थे. उनके गृह नगर नांदेड़ में बीजेपी कार्यालय के बाहर सभा और जश्न के बीच बावनकुले ने सदस्यता फॉर्म पर हस्ताक्षर करा कर उन्हें आधिकारिक तौर पर बीजेपी में शामिल कर लिया.

ये भी पढ़ें: Sharad Pawar: SC पहुंची 'असली' NCP की लड़ाई, शरद पवार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की याचिका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'NCP के कुछ गुंडा प्रवृत्ति के लोग...', गांधी भवन हमले पर भड़के हर्षवर्धन सपकाल
'NCP के कुछ गुंडा प्रवृत्ति के लोग...', गांधी भवन हमले पर भड़के हर्षवर्धन सपकाल
महाराष्ट्र: रेजिडेंट डॉक्टरों की कल से हड़ताल, मेडिकल सेवाएं होंगी प्रभावित
महाराष्ट्र: रेजिडेंट डॉक्टरों की कल से हड़ताल, मेडिकल सेवाएं होंगी प्रभावित
महाराष्ट्र: EC ने अंतिम मतदाता सूची की बढ़ाई तारीख, जानें नया शेड्यूल
महाराष्ट्र: EC ने अंतिम मतदाता सूची की बढ़ाई तारीख, जानें नया शेड्यूल

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget