एक्सप्लोरर

Maharashtra Politics: बीजेपी को मात देने के लिए उद्धव का नया प्लान, मुस्लिमों पर नई रणनीति के साथ मैदान में उतरेगी शिवसेना

Dawoodi Bohra Community: कुछ दिन पहले पीएम मोदी ने दाऊदी बोहरा समुदाय से मुलाकात की थी. इसके बाद अब उद्धव ठाकरे ने उनसे मुलाकात की है. इस मुलाकात को आगामी चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है.

Uddhav Thackeray meets Syedna Mufaddal Saifuddin: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अंधेरी में दाऊदी बोहरा समुदाय के एक शिक्षा केंद्र अलजामी-तुस-सैफियाह का उद्घाटन करने के चार दिन बाद पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को दाऊदी के धार्मिक प्रमुख सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन से मुलाकात की. उद्धव और उनके बेटे और विधायक आदित्य ठाकरे ने मंगलवार शाम दाऊदी बोहरा समुदाय के धार्मिक नेता सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन, साथ ही शाहजादा हुसैन बुरहानुद्दीन और अब्दुलकादिर भाईसाहेब नूरुद्दीन से मुलाकात की और मुंबई में नए शैक्षिक परिसर को लेकर सैयदना को अपनी बधाई दी.

उद्धव ने दी बधाई
शिवसेना (यूबीटी) के एक नेता ने कहा, "उद्धव दाऊदी बोहरा नेता, सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन से मिलने के लिए मरोल में अकादमी गए और नए परिसर के उद्घाटन पर बधाई दी." जबकि शिवसेना नेता ने दावा किया कि यह एक शिष्टाचार भेंट थी, पार्टी के सूत्र और राजनीतिक पर्यवेक्षक इस कदम को मुंबई में बृहन्मुंबई नगर निगम चुनावों से पहले प्रभावशाली समुदाय तक पहुंच के रूप में देखते हैं.

समुदाय के एक प्रवक्ता ने दी ये जानकारी
समुदाय के एक प्रवक्ता ने कहा कि उद्धव और आदित्य का संस्थान में स्वागत किया गया और वहां की सुविधाओं के बारे में बताया गया. प्रवक्ता ने कहा, "सैयदना ने भी परंपरा के अनुसार नेताओं को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया. हमारे दरवाजे सभी के लिए खुले हैं." बता दें, पिछले शुक्रवार को अपनी मुंबई यात्रा के दौरान सैयदना सैफुद्दीन से मुलाकात करने वाले प्रधानमंत्री मोदी ने दाऊदी बोहरा समुदाय के साथ अपने दशकों पुराने बंधन को याद किया था.

दाऊदी बोहरा समुदाय के अग्रणी शैक्षणिक संस्थान अलजामिया-तुस-सैफियाह के चौथे परिसर का उद्घाटन करने के बाद पीएम मोदी ने कहा था, "मैं यहां एक परिवार के सदस्य के रूप में हूं, प्रधानमंत्री के रूप में नहीं."

ये भी पढ़ें: Dawoodi Bohra Community: पीएम मोदी के बाद दाऊदी बोहरा समुदाय से मिले उद्धव ठाकरे, राउत बोले- '...शिवसेना का पुराना रिश्ता'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शरद पवार के NDA में जाने की अटकलों के बीच रोहित पवार बोले, 'हमारे सांसद-विधायक...'
शरद पवार के NDA में जाने की अटकलों के बीच रोहित पवार बोले, 'हमारे सांसद-विधायक...'
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, महात्मा फुले योजना में बदलाव, अब PET स्कैन भी होगा मुफ्त
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, महात्मा फुले योजना में बदलाव, अब PET स्कैन भी होगा मुफ्त
केतन अग्रवाल के पिता ने राष्ट्रपति से लगाई न्याय की गुहार, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग
केतन अग्रवाल के पिता ने राष्ट्रपति से लगाई न्याय की गुहार, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान

वीडियोज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget