एक्सप्लोरर

Maharashtra Politics: 'जबरन खींचकर, दंगा कराकर राजनीति करना...', संजय राउत के सवाल का उद्धव ठाकरे ने क्या दिया जवाब?

Uddhav Thackeray: संजय राउत ने अपने एक इंटरव्यू में उद्धव ठाकरे के पिता बालासाहेब ठाकरे की विचारधारा से जुड़ा एक सवाल पूछा था, इसपर शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख ने क्या जवाब दिया है आप भी जानिए.

Uddhav Thackeray Interview: संजय राउत ने उद्धव ठाकरे को एक इंटरव्यू दिया है जिसमें उन्होंने महाराष्ट्र की राजनीति, मणिपुर हिंसा, हिंदुत्व के बारे में खुलकर सवालों का जवाब दिया है. संजय राउत ने उद्धव ठाकरे ने पूछा, 'बालासाहेब के हिंदुत्व में देश था. उसमें धर्मांधता नहीं थी. जबरन खींचकर, दंगा कराकर राजनीति करना उन्हें पसंद नहीं था. लेकिन मौजूदा सरकार हिंदुत्व के नाम पर समान नागरिक संहिता जैसे मुद्दों को राजनीति में ला रही है क्या?

उद्धव ठाकरे ने बालासाहेब ठाकरे के बारे में क्या कहा?
इसपर उद्धव ठाकरे ने जवाब देते हुए कहा, 'पहले एक बात स्पष्ट तौर पर बताने और सभी को स्पष्ट तरीके से समझने की आवश्यकता है. समान नागरिक कानून का आपने जो मुद्दा उठाया, उसे उस वक्त शिवसेना प्रमुख ने खुलकर समर्थन दिया ही था. अनुच्छेद  370 हटाने का खुले तौर पर समर्थन किया था. क्योंकि उस समय हिंदुत्व का एक सपना था. हिंदुत्व से प्यार था और उस हिंदुत्व की एक विचारधारा के कारण शिवसेना प्रमुख ने इन मुद्दों को खुलकर समर्थन दिया. उसी तरह मैंने भी दिया है.'

हिंदुत्व के मुद्दे पर क्या बोले ठाकरे?
हिंदुत्व के मुद्दे पर उद्धव ठाकरे ने कहा, 'अब उनके हिंदुत्व को जांचने का समय आ गया है ये इसलिए मैं कहता हूं, तब जनसंघ की या उनकी घोषणा थी, एक विधान, एक निशान, एक प्रधान. अब उसमें ही उन्होंने जोड़ दिया ‘एक ही पार्टी’. जिसे मैं और जनता कदापि मंजूर नहीं कर सकते. देश एक मंजूर. एक निशान मंजूर. एक प्रधान कहें तो वो जनता द्वारा चुना हुआ होना चाहिए. लेकिन एक दल की यदि जब आप बात करते हो तो हम कभी भी मंजूर नहीं करेंगे.' अभी का आपका हिंदुत्व, उस हिंदुत्व के नाम पर जो चाहो वो करोगे, तो यह इस देश में ही नहीं, बल्कि विश्व में हिंदू कदापि नहीं स्वीकारेंगे और इसलिए… हम कहते हैं कि मट्ठा भी फूंक-फूंक कर पीने का समय आता है.

ये भी पढ़ें: Maharashtra: अजित पवार को मुख्यमंत्री बनते देखना चाहते हैं प्रफुल्ल पटेल? कहा- 'CM बनने का अवसर...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके को मिली जमानत तो मां बोलीं, 'जब बच्चे को डिटेन कर लिया जाए तो...'
अभिजीत दीपके को मिली जमानत तो मां बोलीं, 'जब बच्चे को डिटेन कर लिया जाए तो...'
महिलाओं को 33% आरक्षण कब मिलेगा? प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाए सवाल
महिलाओं को 33% आरक्षण कब मिलेगा? प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाए सवाल

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
मराठी सिनेमा में धूम मचाने के बाद बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
मराठी सिनेमा से बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
Home Plumbing Tips: नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
Embed widget