एक्सप्लोरर

रिक्शा चालक से विवाद हुआ, अचानक जमीन पर गिरे, उद्धव गुट के नेता के बेटे की हार्ट अटैक से मौत

Raghunath More son Died: नागपुर में छुट्टियां मनाने गए उद्धव ठाकरे गुट के नेता रघुनाथ मोरे के बेटे की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई है. पुलिस ने इस मामले में गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है.

Milind More Death: शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) की ठाणे इकाई के एक नेता के 45 वर्षीय बेटे की पालघर जिले के वसई में एक ऑटो रिक्शा चालक के साथ बहस के दौरान दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई. एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी.

उद्धव ठाकरे गुट के नेता के बेटे की मौत
अधिकारी ने बताया कि मामले में पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है. पुलिस उपायुक्त जयंत बाजबले ने बताया कि यह घटना रविवार रात को उस समय हुई, जब शिवसेना (यूबीटी) की ठाणे इकाई के पूर्व प्रमुख रघुनाथ मोरे के बेटे मिलिंद मोरे अपने परिवार के साथ नवापुर स्थित एक रिजॉर्ट में छुट्टियां मना रहे थे.

बाजबले ने कहा, ‘‘रिजॉर्ट से बाहर निकलते समय मिलिंद का एक ऑटो रिक्शा चालक से झगड़ा हो गया, जिस दौरान वह बेहोश हो गए और उन्हें पास के अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल में डॉक्टरों ने मिलिंद को मृत घोषित कर दिया और प्रथम दृष्टया मौत का कारण दिल का दौरा बताया.’’ बाजबले के अनुसार, मिलिंद के परिजनों की शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 105 (गैर-इरादतन हत्या) के तहत अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पार्टी पदाधिकारियों ने बताया कि मिलिंद शिवसेना (यूबीटी) की ठाणे इकाई के उप प्रमुख थे.

पुलिस ने बताया कि अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है. यह घटना शाम करीब 5.30 बजे हुई जब मिलिंद और उनके 15 से अधिक सदस्यों का परिवार सी वाटरपार्क और बीच रिसॉर्ट से ठाणे में अपने घर के लिए निकलने की तैयारी कर रहा था. जब ऑटो रिक्शा चालक पीछे की ओर जा रहा था, तो उसने गलती से मिलिंद के भतीजे को टक्कर मार दी, जिससे भतीजे का पैर पिछले पहिये के नीचे फंस गया. इसके बाद मिलिंद और ड्राइवर के बीच बहस शुरू हो गई.

ये भी पढ़ें: शरद पवार के बयान से महाराष्ट्र का सियासी पारा हाई, बीजेपी नेता बोले- 'महाराष्ट्र में दंगे भड़काने...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र: पेट्रोल-डीजल संकट के बीच PM की अपील पर CM देवेंद्र फडणवीस का बड़ा फैसला, कर दिया ये ऐलान
महाराष्ट्र: पेट्रोल-डीजल संकट के बीच PM की अपील पर CM देवेंद्र फडणवीस का बड़ा फैसला, कर दिया ये ऐलान
Baramati News: जहां हुआ था अजित पवार के विमान का हादसा, उसी इलाके में फिर हुआ प्लेन क्रैश!
बारामती: जहां हुआ था अजित पवार के विमान का हादसा, उसी इलाके में फिर हुआ प्लेन क्रैश!
महाराष्ट्र की राजनीति में बन रहे नए समीकरण? शरद पवार से मिले अज‍ित दादा के खास नेता सुनील तटकरे
महाराष्ट्र की राजनीति में बन रहे नए समीकरण? शरद पवार से मिले अज‍ित दादा के खास नेता सुनील तटकरे
नीट पेपर लीक मामले में क्या है नासिक कनेक्शन? इंदिरानगर से शुभम खैरनार गिरफ्तार
नीट पेपर लीक मामले में क्या है नासिक कनेक्शन? इंदिरानगर से शुभम खैरनार गिरफ्तार

वीडियोज

तलाक की खबरों पर मौनी रॉय का पहला रिएक्शन
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bollywood News: कान्स 2026 में आलिया भट्ट हुईं इग्नोर? वायरल वीडियो पर मचा बवाल, लुक से ज्यादा ट्रोलिंग चर्चा में (13.05.26)
Akhilesh Yadav Brother Death: प्रतीक यादव की मौत पर बड़ी अपडेट | Prateek Yadav | Breaking
Prateek Yadav Postmortem Report : पोस्टमार्टम खत्म, रिपोर्ट में बड़ा खुलासा? | Akhilesh Yadav

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चुनाव बाद कैबिनेट की पहले बैठक में UCC पर असम के CM हिमंत बिस्वा सरमा ने लिया ये बड़ा फैसला
चुनाव बाद कैबिनेट की पहले बैठक में UCC पर असम के CM हिमंत बिस्वा सरमा ने लिया ये बड़ा फैसला
यूपी: PM मोदी की अपील पर CM योगी की मंत्रियों को सलाह, कहा- 'अगले 6 महीने तक...'
यूपी: PM मोदी की अपील पर CM योगी की मंत्रियों को सलाह, कहा- 'अगले 6 महीने तक...'
IPL 2026: ‘हम पर भरोसा रखो, ट्रॉफी जीतकर दिखाएंगे’;लगातार हार के बीच प्रभसिमरन सिंह की भावुक अपील
IPL 2026: ‘हम पर भरोसा रखो, ट्रॉफी जीतकर दिखाएंगे’;लगातार हार के बीच प्रभसिमरन सिंह की भावुक अपील
Amul Milk Price Hike: मोदी का चाबुक फिर… अमूल ने दूध के दाम बढ़ाकर दिया झटका तो जानें कांग्रेस ने कैसे किया हमला
मोदी का चाबुक फिर… अमूल ने दूध के दाम बढ़ाकर दिया झटका तो जानें कांग्रेस ने कैसे किया हमला
'कम से कम मैं जिंदा हूं,' 'द फैमिली मैन' एक्टर शारिब हाशमी की पत्नी को छठी बार हुआ कैंसर, बयां किया दर्द
'कम से कम मैं जिंदा हूं,' 'द फैमिली मैन' एक्टर शारिब हाशमी की पत्नी को छठी बार हुआ कैंसर, बयां किया दर्द
Train Safety Tips: रात में अकेले ट्रेन में सफर करते हैं तो ध्यान दें, सोते वक्त ऐसे सुरक्षित रखें अपना फोन और सामान
रात में अकेले ट्रेन में सफर करते हैं तो ध्यान दें, सोते वक्त ऐसे सुरक्षित रखें अपना फोन और सामान
Prateek Yadav Death: लंग्स में मौजूद क्लॉट कितना खतरनाक, जिससे जूझ रहे थे प्रतीक यादव? क्या इससे हो सकती है मौत?
लंग्स में मौजूद क्लॉट कितना खतरनाक, जिससे जूझ रहे थे प्रतीक यादव? क्या इससे हो सकती है मौत?
ताबड़तोड़ गोलियों की आवाज से गूंज उठी फिलीपिंस की सीनेट, गोलीबारी के बाद पूरी बिल्डिंग में मचा हड़कंप
ताबड़तोड़ गोलियों की आवाज से गूंज उठी फिलीपिंस की सीनेट, गोलीबारी के बाद पूरी बिल्डिंग में मचा हड़कंप
Embed widget