एक्सप्लोरर

उद्धव ठाकरे गुट का बड़ा दावा, देवेंद्र फडणवीस नहीं बल्कि ये नेता होगा BJP का अगला CM चेहरा

Devendra Fadnavis News: देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र में पार्टी को मिली हार की जिम्मेदारी लेते हुए डिप्टी सीएम पद से इस्तीफे की पेशकश की है. इस पर अब उद्धव ठाकरे गुट की प्रतिक्रिया सामने आई है.

Maharashtra Lok Sabha Result 2024: महाराष्ट्र में बीजेपी की हार की जिम्मेदारी लेते हुए देवेंद्र फडणवीस ने डिप्टी सीएम पद से इस्तीफा देने की पेशकश की है. इस पर उद्धव ठाकरे गुट की सुषमा अंधारे ने बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि चंद्रशेखर बावनकुले और देवेंद्र फडणवीस के बीच बैठक हुई. दोनों को पता है कि लोकसभा के नतीजों के बाद उनपर गाज गिर सकती है. इसी वजह से उन्होंने खुद के एक्जिट की बात की. 

उद्धव गुट ने बताया बीजेपी का अगले सीएम चेहरा

इसके साथ ही उन्होंने कहा, "मैं यह दावा करती हूं कि देवेंद्र फडणवीस कभी भी महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री नहीं बनेगे और ना ही वो बीजेपी के लिए मुख्यमंत्री का चेहरा बनेंगे. जहां तक मेरा मानना है कि अब अगर कोई चेहरा होगा तो वो विनोद तावड़े का हो सकता है."

बीजेपी अध्यक्ष ने क्या कहा?

देवेंद्र फडणवीस के इस्तीफे की पेशकश पर महाराष्ट्र बीजेपी के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले की भी प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा, "देवेंद्र फडणवीस ने अपना दुख जताया है. हम नहीं चाहते हैं कि वो सरकार के बाहर जाकर काम करें. हम उनसे विनती करते हैं कि वो इस फैसले को पीछे ले. सरकार में रहते हुए काम करें. उन्होंने कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया है और नहीं लेना चाहिए."

फडणवीस को लेकर कांग्रेस ने क्या दी प्रतिक्रिया?

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेन्द्र फडणवीस के बयान पर कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने कहा, "यह बीजेपी का आंतरिक मामला है. हमें इस पर कुछ भी बोलने की जरूरत नहीं है. लोगों ने बीजेपी को खारिज कर दिया है. चाहे वह केंद्रीय नेतृत्व हो या राज्य नेतृत्व, दोनों विफल रहे हैं. अगर वह जिम्मेदारी ले रहे हैं और इस्तीफा देना चाहते हैं तो उनका आलाकमान फैसला लेगा. राज्य में बीजेपी का नेतृत्व देवेन्द्र फडणवीस कर रहे थे, अगर वह जीत का श्रेय लेते हैं, तो हार की ज़िम्मेदारी भी लेनी चाहिए."

गौरतलब है कि महाराष्ट्र में कुल 48 लोकसभा सीटों में से बीजेपी के नेतृत्व वाले महायुति को 17 सीट जबकि कांग्रेस की अगुवाई वाले महाविकास अघाड़ी को 30 सीटों पर जीत मिली है. 

ये भी पढ़ें:

Maharashtra Election Result 2024: महाराष्ट्र की किस सीट पर कौन जीता और किसकी हुई हार, यहां देखें पूरी लिस्ट

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उद्धव गुट छोड़ शिवसेना में शामिल हुए आनंद दुबे, एकनाथ शिंदे ने किया स्वागत
उद्धव गुट छोड़ शिवसेना में शामिल हुए आनंद दुबे, एकनाथ शिंदे ने किया स्वागत
विरार: महिला ने की आत्महत्या, म्यूजिक डायरेक्टर पर ब्लैकमेलिंग का आरोप
विरार: महिला ने की आत्महत्या, म्यूजिक डायरेक्टर पर ब्लैकमेलिंग का आरोप
पुणे: ड्रग्स केस में फंसाने की धमकी, 22 साल के IT इंजीनियर ने दी जान
पुणे: ड्रग्स केस में फंसाने की धमकी, 22 साल के IT इंजीनियर ने दी जान
गोरेगांव में बच्चे की मौत, 12 साल की नाबालिग पर छत से फेंकने का आरोप
गोरेगांव में बच्चे की मौत, 12 साल की नाबालिग पर छत से फेंकने का आरोप

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
Water Tank Cleaning: टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
Embed widget