एक्सप्लोरर

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र उपचुनाव की घोषणा नहीं होने पर भड़के आदित्य ठाकरे, अब चुनाव आयोग से पूछा ये सवाल

Aaditya Thackeray Statement: पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है. इस बीच उद्धव गुट के नेता आदित्य ठाकरे ने चुनाव आयोग से पूछा है कि महाराष्ट्र में उपचुनाव क्यों नहीं हो रहे?

Maharashtra News: पूर्व मंत्री और शिवसेना के युवा नेता आदित्य ठाकरे ने सोमवार को चुनाव आयोग से पूछा कि वह महाराष्ट्र में दो लोकसभा सीटों के लिए उपचुनाव क्यों नहीं करा रहा है. आयोग ने सोमवार को पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों की घोषणा की. उद्धव ठाकरे के मंत्रिमंडल में मंत्री रहे ठाकरे ने कहा कि चुनाव आयोग पांच राज्यों की विधानसभाओं के लिए चुनाव की तारीखों की घोषणा करते समय इन दोनों लोकसभा उपचुनावों को भी एक साथ जोड़ सकता था.

खाली है ये सीट
चंद्रपुर और पुणे में दो लोकसभा सीटें संसद सदस्यों के निधन के बाद से खाली हैं. कांग्रेस के सुरेश उर्फ बालू धानोरकर (चंद्रपुर) का 30 मई को निधन हो गया, जबकि भाजपा के अनुभवी राजनेता गिरीश बापट (पुणे) का लंबी बीमारी के बाद इस साल 29 मार्च को निधन हो गया.

क्या बोले आदित्य ठाकरे?
शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे ने सोमवार को विश्वास जताया कि पांच राज्यों के लोग, जहां अगले महीने विधानसभा चुनाव होने हैं, वहां शांति, समृद्धि और प्रगति सुनिश्चित करने के लिए मतदान करेंगे. कल ही चुनाव आयोग ने छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में चुनाव की तारीखों की घोषणा की है. ठाकरे ने ये भी कहा, भारत उन लोगों को वोट नहीं देगा जो दरार पैदा करते हैं और संविधान को बदलने और नुकसान पहुंचाने का लक्ष्य रखते हैं.

बता दें छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कांग्रेस जबकि मध्य प्रदेश में बीजेपी का शासन है. पुणे और चंद्रपुर की लोकसभा सीटों पर अभी तक चुनाव की घोषणा नहीं हुई है. ये सीट कई महीनों से खाली है. गौरतलब है कि, पांच राज्यों में हुई चुनाव की तारीखों के एलान के बाद से तमाम पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है.

ये भी पढ़ें: NCP Split: एनसीपी में पार्टी और सिंबल की लड़ाई के बीच सांसद सुनील तटकरे का बड़ा बयान, कहा- अजित पवार का फैसला...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र BJP चीफ ने की CM की तारीफ, 'किसानों के विश्वास का सबसे बड़ा आधार हैं देवेंद्र फडणवीस'
महाराष्ट्र BJP चीफ ने की CM की तारीफ, 'किसानों के विश्वास का सबसे बड़ा आधार हैं देवेंद्र फडणवीस'
महाराष्ट्र में बड़ी हलचल, शिंदे से मिले शरद पवार गुट के जयंत पाटिल-जितेंद्र आव्हाड
महाराष्ट्र में बड़ी हलचल, शिंदे से मिले शरद पवार गुट के जयंत पाटिल-जितेंद्र आव्हाड
Thane Crane Accident: ठाणे में निर्माणाधीन साइट पर गिरी क्रेन, युवक की मौत, कई गाड़ियों को नुकसान
ठाणे में निर्माणाधीन साइट पर गिरी क्रेन, युवक की मौत, कई गाड़ियों को नुकसान
जौहर यूनिवर्सिटी: सपा चीफ पर भड़के AIMIM नेता वारिस पठान, 'अगर किसी यादव का होता तो अखिलेश...'
जौहर यूनिवर्सिटी: सपा चीफ पर भड़के AIMIM नेता वारिस पठान, 'अगर किसी यादव का होता तो अखिलेश...'

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget