एक्सप्लोरर

उद्धव ठाकरे या कांग्रेस, महाराष्ट्र में ज्यादा सीटों पर कौन लड़ेगा चुनाव? जानें MVA का फॉर्मूला

MVA Seat Sharing Formula: एमवीए के संभावित फॉर्मूले के मुताबिक, मुंबई में सबसे ज्यादा सीटों पर उद्धव ठाकरे की पार्टी अपने उम्मीदवार देगी.

महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी में सीटों का फॉर्मूला लगभग तय हो गया है. बस ऐलान होना बाकी रह गया है. एबीपी न्यूज़ को सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, संभावित फॉर्मूले के तहत कांग्रेस 103 से 108 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है. वहीं उद्धव ठाकरे की पार्टी को 90-95 सीटें मिल सकती हैं. शरद पवार के खाते में 80-85 सीटें तो अन्य को तीन से छह सीटें मिल सकती हैं. महाराष्ट्र में विधानसभा की कुल 288 सीटें हैं.

मुंबई में उद्धव ठाकरे को ज्यादा सीटें

वहीं, मुंबई में सबसे ज्यादा सीटों पर उद्धव ठाकरे की पार्टी विधानसभा चुनाव लड़ सकती है. सूत्रों के मुताबिक, 18 सीटों पर शिवसेना (यूबीटी) अपने उम्मीदवार देगी. कांग्रेस को मुंबई में 14 सीट सीटें मिलेंगी. शरद पवार को दो, समाजवादी पार्टी और आम आदमी पार्टी को मुंबई में एक-एक सीट मिलेगी.

बीते दिनों में सीट शेयरिंग को लेकर एमवीए के भीतर कांग्रेस और उद्धव ठाकरे गुट के बीच माहौल गरमा गया था. शिवसेना अपनी मांग पर अड़ गई थी लेकिन अब बातचीत एक नतीजे तक पहुंचती मालूम पड़ रही है. 

लोकसभा चुनाव के नतीजे

लोकसभा चुनाव में एमवीए में उद्धव ठाकरे ने सबसे ज्यादा 21 सीटों पर चुनाव लड़ा था. लेकिन अब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ज्यादा सीटें लेने में कामयाब होती दिख रही है. लेकिन लोकसभा चुनाव में ज्यादा सीटें जीतने में कांग्रेस कामयाब रही. कांग्रेस ने महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 13 सीटों पर जीत हासिल की. उद्धव ठाकरे को 9 सीटों पर जीत मिली. शरद पवार के खाते में आठ सीटें गईं.

महायुति के आंकड़ों के देखें तो बीजेपी नौ, शिवसेना सात और एनसीपी को एक सीट मिली. एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत हासिल की थी. इस तरह से लोकसभा चुनाव में महाविकास अघाड़ी को 30 तो महायुति को 17 सीटों पर जीत मिली. वोट शेयर के लिहाज से दोनों गठबंधन में एक फीसदी का अंतर रहा. महायुति को 43 फीसदी तो महाविकास अघाड़ी को 44 फीसदी वोट शेयर मिले.

BJP सांसद नारायण राणे के बेटे निलेश राणे शिवसेना में होंगे शामिल, जानें आखिर क्या है वजह?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई में 7 साल की मासूम से दरिंदगी, बिल्डिंग के सिक्योरिटी गार्ड ने वॉशरूम में किया रेप
मुंबई में 7 साल की मासूम से दरिंदगी, बिल्डिंग के सिक्योरिटी गार्ड ने वॉशरूम में किया रेप
'मुझे इस बात पर कोई हैरानी नहीं...', CM उमर अब्दुल्ला के आरोपों पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
'मुझे इस बात पर कोई हैरानी नहीं...', CM उमर अब्दुल्ला के आरोपों पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
पूर्व सांसद विनायक राउत और परिवार पर बहू ने दर्ज कराया केस, गंभीर आरोपों में दर्ज हुई FIR
पूर्व सांसद विनायक राउत और परिवार पर बहू ने दर्ज कराया केस, गंभीर आरोपों में दर्ज हुई FIR
पूर्व सांसद विनायक राउत मामले में आधी रात गिरफ्तार हुआ ढोंगी बाबा, FIR में तंत्र-मंत्र के आरोप
पूर्व सांसद विनायक राउत मामले में आधी रात गिरफ्तार हुआ ढोंगी बाबा, FIR में तंत्र-मंत्र के आरोप

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget