एक्सप्लोरर

'हिंदुत्व समर्थक से बदलकर राममंदिर विरोधी बन गए', बीजेपी नेता ने उद्धव ठाकरे पर बोला हमला

Dinesh Sharma on Uddhav Thackeray: महाराष्ट्र में बीजेपी नेता दिनेश शर्मा ने शिवसेना (UBT) अध्यक्ष पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा, उद्धव के नेतृत्व वाला शिवसेना का गुट हिंदुत्व की राह पर नहीं है.

BJP on Uddhav Thackeray: बीजेपी के महाराष्ट्र प्रभारी दिनेश शर्मा ने मंगलवार को कहा कि जिस तरह के हिंदुत्व के लिए शिवसेना (यूबीटी) कार्यकर्ता उम्मीद करते हैं कि वह अब उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी द्वारा नहीं बल्कि बीजेपी द्वारा अपनाया जा रहा है. शर्मा ने यहां संवाददाताओं से कहा कि 2019 में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बाद उद्धव ठाकरे ने कांग्रेस के साथ हाथ मिलाकर भारतीय जनता पार्टी को धोखा दिया और पार्टी का रूख हिंदुत्व समर्थक से बदलकर राममंदिर विरोधी बना दिया.

उद्धव ठाकरे पर बीजेपी नेता ने बोला हमला
बीजेपी के राज्यसभा सदस्य शर्मा ने कहा, ‘‘शिवसेना (यूबीटी) के कार्यकर्ता पार्टी से जिस प्रकार के हिंदुत्व की उम्मीद करते हैं, उस पर बीजेपी चलती है. उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने कांग्रेस के साथ हाथ मिला लिया और वह उस राह पर नहीं चलती है. यह वही कांग्रेस है जिसने एक बार अयोध्या में रामलला के अस्तित्व को ही खारिज कर दिया था.’’ उन्होंने दावा किया कि आगामी लोकसभा चुनाव प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अयोध्या के राममंदिर मुद्दे के इर्द-गिर्द केंद्रित है.

उन्होंने कहा, ‘‘ यह चुनाव मोदी और भगवान राम के बारे में है. मैं एक बैठक में गया जहां महिलाओं ने मुझसे कहा कि वे ऐसे व्यक्ति को चुनना चाहती हैं जो रामलला को मंदिर में वापस लाया.’’ उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री शर्मा ने कहा, ‘‘बीजेपी में उपयुक्त कमान श्रृंखला है तथा नेतृत्व एवं सहयोगी दलों के साथ सीट के बंटवारे को लेकर कोई भ्रम नहीं है. महाराष्ट्र में महा विकास आघाडी (एमवीए) में अधिकतर परिवार संचालित दल हैं और वे इस चुनाव में अपने अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रहे हैं. एमवीए के घटक बिखरे हुए हैं तथा उनमें समन्वय नहीं है.’’

उन्होंने इस बात पर भी संतोष जताया कि प्रकाश आंबेडकर के नेतृत्व वाला वंचित बहुजन आघाडी अकेले अपने दम पर चुनाव लड़ रहा है. शर्मा ने कहा, ‘‘ कांग्रेस ने दिवंगत डॉ. बी आर आंबेडकर को दो बार हराया था और उन्हें संसद आने से रोका. अब वह उनके पोते प्रकाश आंबेडकर के साथ वही बर्ताव कर रही है.’’ उन्होंने शरद पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) पर भी निशाना साधते हुए कहा कि यह राष्ट्रवादी नहीं बल्कि ‘अवसरवादी’ पार्टी है. शर्मा ने कहा, ‘‘इस उम्र में, पवार को पद छोड़ देना चाहिए था और 'संन्यास' ले लेना चाहिए था, लेकिन उन्होंने ऐसा करने से इनकार कर दिया.’’

ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र में BJP को झटका देंगे सांसद उन्मेश पाटिल? उद्धव ठाकरे से मुलाकात के बाद कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई में 7 साल की मासूम से दरिंदगी, बिल्डिंग के सिक्योरिटी गार्ड ने वॉशरूम में किया रेप
मुंबई में 7 साल की मासूम से दरिंदगी, बिल्डिंग के सिक्योरिटी गार्ड ने वॉशरूम में किया रेप
'मुझे इस बात पर कोई हैरानी नहीं...', CM उमर अब्दुल्ला के आरोपों पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
'मुझे इस बात पर कोई हैरानी नहीं...', CM उमर अब्दुल्ला के आरोपों पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
पूर्व सांसद विनायक राउत और परिवार पर बहू ने दर्ज कराया केस, गंभीर आरोपों में दर्ज हुई FIR
पूर्व सांसद विनायक राउत और परिवार पर बहू ने दर्ज कराया केस, गंभीर आरोपों में दर्ज हुई FIR
पूर्व सांसद विनायक राउत मामले में आधी रात गिरफ्तार हुआ ढोंगी बाबा, FIR में तंत्र-मंत्र के आरोप
पूर्व सांसद विनायक राउत मामले में आधी रात गिरफ्तार हुआ ढोंगी बाबा, FIR में तंत्र-मंत्र के आरोप

वीडियोज

Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
अमरनाथ यात्रा के दौरान यात्रियों की मदद कर रहे शब्बीर अहमद की मौत, पहाड़ी से गिरा था पत्थर
अमरनाथ यात्रा के दौरान यात्रियों की मदद कर रहे शब्बीर अहमद की मौत, पहाड़ी से गिरा था पत्थर
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'बैजबॉल' युग का अंत, स्टोक्स के बाद ब्रेंडन मैकुलम भी इंग्लैंड टेस्ट टीम से हटे; जानें कैसा रहा रिजल्ट
'बैजबॉल' का अंत, स्टोक्स के बाद ब्रेंडन मैकुलम भी इंग्लैंड टेस्ट टीम से हटे; जानें कैसा रहा रिजल्ट
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
Delhi University PG Admission 2026: DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
Embed widget