एक्सप्लोरर

टोरेस स्कैम का आरोपी बना व्हिसलब्लोअर, क्या है यह घोटाला, जिसमें लोगों को लगा हजारों करोड़ का चूना?

Torres Company Scam: महाराष्ट्र में ज्वेलरी स्कैम की जांच आर्थिक अपराध शाखा कर रही है. इस बीच कंपनी के पूर्व सीईओ और एक अन्य आरोपी ने अपनी रिपोर्ट में कई खुलासे किए हैं.

Torres Scam Case: महाराष्ट्र में टोरेस घोटाले के मुख्य आरोपी ने और कंपनी के पूर्व सीईओ तौसिफ रेयाज ने खुद को अब व्हिसलब्लोअर बताया है. उसने यह दावा भी किया है कि जब उसे घोटाले का पता चला था तो उसने 4 जनवरी को एजेंसियों को इसकी जानकारी दी थी और साथ में सबूत भी सौंपे थे. उसने यह भी बताया कि मामले में गिरफ्तार एक आरोपी ने भी एजेंसियों को इस संबंध में चिट्ठी लिखी थी. मुंबई पुलिस इस मामले में अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है.

1000 करोड़ के इस घोटाले की जांच आर्थिक अपराध शाखा कर रही है. एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक तौसिफ ने 182 पन्नों की व्हिसलब्लोअर रिपोर्ट तैयार की है जिसमें दावा किया गया है कि इसके पीछे वही लोग हैं जो 2019 में यूक्रेन और रूस की बी2बी ज्वेलरी घोटाले के पीछे थे. आर्थिक अपराध शाखा इस रिपोर्ट की जांच कर रही है. ऐसी जानकारी सामने आई है कि यह रिपोर्ट कई एजेंसियों के साथ भी तौसिफ ने शेयर की है.

मनी लॉन्ड्रिंग का किया जा रहा दावा

तौसिफ ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया गया है कि उसकी जान को खतरा है. टोरेस ज्वेलरी की आड़ में पोंजी योजना के तहत काम करता है. इसमें टैक्स की चोरी और संभावित मनी लॉन्ड्रिंग भी शामिल है. तौसिफ ने जांच एजेंसियों से आग्रह किया है कि ग्राहकों की सुरक्षा और आर्थिक नुकसान से बचने के लिए वे तत्काल हस्तक्षेप करें. 

नकली आईडी का इस्तेमाल कर हासिल की भारतीय सिम

ऐसी जानकारी भी दी गई है कि कंपनी से जुड़े विदेशी नागरिकों ने नकली आईडी का इस्तेमाल कर भारतीय सिम कार्ड हासिल किए थे जिसके लिए उन्होंने 12 हजार से अधिक रुपये चुकाए. ये सिम नेपाल के रास्ते मंगवाए गए थे. मामले में दो विदेशी नागरिक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. दो विदेशी नागरिकों की पहचान वैलेटिना कुमारी और तानिया कसातोवा के रूप में हुई है.तीसरा व्यक्ति सर्वेश सुर्वे है.

दादर में खुला पहला शोरूम

सर्वेश सुर्वे के बारे तौसिफ रेयाज ने कहा कि उसने भी 2 जनवरी को एजेंसियों को चिट्ठी लिखी थी जिसमें दावा किया था कि टोरेस कंपनी ने भारत में रिटेल ज्वेलरी बिजनस शुरू करने की बात कही थी. इसलिए वह निदेशक और शेयरहोल्डर बन गया लेकिन वह कभी शोरूम के ऑपरेशन में शामिल नहीं हुआ. मुंबई के दादर इलाके में टोरेस नाम से ज्वेलरी शोरूम खोला गया था.

पैसे लेकर ग्राहकों को नकली ज्वेलरी दी गई
सुर्वे का कहना था कि कंपनी ने कैशबैक, हाई बोनस, और 200 से 600 प्रतिशत तक रिटर्न का वादा करके हुए लोगों से पैसे लेने शुरू किए थे. बदले में ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी भी की गई. उन्हें असली ज्वेलरी की जगह कम गुणवत्ता वाले मोइसैनाइट पत्थर दिए गए. 

ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र की इन सीटों पर दोबारा होंगे चुनाव? MVA के 6 उम्मीदवारों ने महायुति की जीत को हाई कोर्ट में दी चुनौती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उद्धव ठाकरे कल आएंगे दिल्ली, जंतर-मंतर आकर करेंगे छात्रों के प्रोटेस्ट का समर्थन
उद्धव ठाकरे कल आएंगे दिल्ली, जंतर-मंतर आकर करेंगे छात्रों के प्रोटेस्ट का समर्थन
मुंबई में CJP आंदोलन पर पुलिस का एक्शन, 8 थानों में 900 से ज्यादा लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
मुंबई में CJP आंदोलन पर पुलिस का एक्शन, 8 थानों में 900 से ज्यादा लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
महाराष्ट्र: 6 सांसद एकनाथ शिंदे के पाले में गए! उद्धव गुट ने सुप्रीम कोर्ट में रोका, मचा सियासी तूफान
महाराष्ट्र: 6 सांसद एकनाथ शिंदे के पाले में गए! उद्धव गुट ने सुप्रीम कोर्ट में रोका, मचा सियासी तूफान
'देश के बच्चों को अपने बच्चे की तरह प्यार दीजिए', दिल्ली प्रोटेस्ट के बीच अमित शाह से संजय राउत की अपील
'देश के बच्चों को अपने बच्चे की तरह प्यार दीजिए', दिल्ली प्रोटेस्ट के बीच अमित शाह से संजय राउत की अपील

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल पर जितेंद्र सिंह ने लगाया वादे से मुकरने का आरोप, कहा- मांगे पूरी फिर भी क्यों प्रदर्शन
राहुल पर जितेंद्र सिंह ने लगाया वादे से मुकरने का आरोप, कहा- मांगे पूरी फिर भी क्यों प्रदर्शन
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
‘प्रधान, शाह और पीएम मोदी दें इस्तीफा’, पीएम आवास के बाहर रातभर चलेगा राहुल का धरना, मान-मनौव्वल की कोशिश नाकाम
‘प्रधान, शाह और पीएम मोदी दें इस्तीफा’, पीएम आवास के बाहर रातभर चलेगा राहुल का धरना
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
Embed widget