एक्सप्लोरर

Mumbai Corona Update: मुंबई में 500 से भी कम आए कोरोना के मामले, बीते 39 दिनों में आए सबसे कम मामले

Mumbai Corona Update: मुंबई में ओमिक्रोन वेरिएंट आने के बाद मामलों में आई तेजी में अब लगातार गिरावट देखी जा रही है. सोमवार को शहर में कोरोना के ताजा मामले 500 से भी नीचे दर्ज किए गए.

Mumbai Corona Update: मुंबई में ओमिक्रोन वेरिएंट आने के बाद मामलों में आई तेजी में अब लगातार गिरावट देखी जा रही है. सोमवार को शहर में कोरोना के ताजा मामले 500 से भी नीचे दर्ज किए गए. बीते 39 दिनों में कोरोना के सबसे कम मामले दर्ज किए गए हैं. मुम्बई में सोमवार को कोरोवा के 356 नए मामले सामने आए जो 21 दिसंबर, 2021 के बाद सबसे कम दैनिक मामले हैं. पिछले साल 21 दिसंबर को, जब तीसरी लहर शुरू हुई थी तब मुम्बई में 321 मामले सामने आये थे. सोमवार को शहर में पांच मरीजों की जान भी गई.

बृहन्मुम्बई महानगरपालिका (BMC) के बुलेटिन के अनुसार अब महानगर में इस महामारी के कुल मामले 10,50,194 तक पहुंच गए तथा मृतकों की आंकड़ा बढ़कर 16,654 हो गया. बीएमसी का कहना है कि जो नए मामले सामने आए हैं उनमें करीब 88 फीसद यानी 313 मरीजों में बीमारी के लक्षण नहीं हैं तथा संक्रमण दर घटकर 1.19 फीसद रह गई है. बता दें कि रविवार को शहर में कोरोना के 536 नए मामले सामने आए थे और तीन मरीजों की जान चली गई थी.

बुलेटिन के अनुसार आज 949 संक्रमित इससे ठीक हुए. ताजा आंकड़े के बाद अब तक शहर में 1,027,093 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं. फिलहाल शहर में 5139 एक्टिव मरीज हैं. हालांकि कोरोना के मामलों में आई गिरावट को लेकर अधिकारियों का कहना है कि यह गिरावट वीकेंड के चलते भी हो सकती है. शहर में बीते कुछ दिनों से कोरोना टेस्ट के लिए लगभग 40 हजार सैंपल लिए जाते थे.

वहीं रविवार को कोरोना के टेस्ट के लिए 29,863 सैंपल ही लिए गए. लेकिन इस सब के बाद भी शहर में कोरोना के मामलों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. बीते 8 दिनों की बात करें तो लगातार कोरोना के मामले 1000 से कम दर्ज किए जा रहे हैं. केवल 2 फरवरी को 1121 मामले सामने आए थे. इसके अलावा फरवरी में लगातार एक हजार से कम मामले दर्ज किए गए हैं.  

महाराष्ट्र में भी मामलों में हो रही गिरावट 

महाराष्ट्र में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 6,436 नए मामले दर्ज किए गए. एक दिन पहले की तुलना में नए मामलों में 3,230 की गिरावट आई है. राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी देते हुए कहा कि 24 घंटों के दौरान 24 और कोविड मरीजों की मौत हो गई. हालांकि इस दौरान 18,423 कोविड मरीज ठीक भी हुए.

स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में कहा गया कि राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 78,10,136 हो गई है, जबकि मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,43,098 हो गई. बुलेटिन के अनुसार महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण से उबरने वालों की संख्या बढ़कर 75,57,034 हो गई है. राज्य में फिलहाल कोविड के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,06,059 है. रविवार को राज्य में 9,666 नए मामले मिले थे और 66 कोविड मरीजों की मौत हुई थी.

 यह भी पढ़ें

Aaditya Thackeray Education: जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं आदित्य ठाकरे? कितने करोड़ की है संपत्ति और किन चीजों का शौक रखते हैं

UP Election 2022: बालू माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर ग्रामीणों ने सुनाया फरमान, वोटिंग को लेकर कर दिया ये एलान

Durg News: छत्तीसगढ़ का सबसे अमीर नगर निगम बनेगा भिलाई चरोदा, मेयर ने बनाया एक्शन प्लान

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
सौरव-रांका को जेल भेजे जाने पर वारिस पठान बोले, 'कुछ भी कर लो, ये लोग...'
सौरव-रांका को जेल भेजे जाने पर वारिस पठान बोले, 'कुछ भी कर लो, ये लोग...'
महाराष्ट्र कैबिनेट का बड़ा फैसला, PM मोदी के 25 साल पूरे होने पर अभिनंदन प्रस्ताव मंजूर
महाराष्ट्र कैबिनेट का बड़ा फैसला, PM मोदी के 25 साल पूरे होने पर अभिनंदन प्रस्ताव मंजूर
CJP फाउंडर अभिजीत दीपके से जुड़े सवाल पर छगन भुजबल बोले, 'मैं कोई...'
CJP फाउंडर अभिजीत दीपके से जुड़े सवाल पर छगन भुजबल बोले, 'मैं कोई...'

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget