एक्सप्लोरर

Thane Water Supply: गर्मी के मौसम में न हो पानी की समस्या, ठाणे में अधिकारियों को मिला ये 'टास्क'

Thane Water Crisis: नगर निगम प्रमुख ने इंजीनियरों को जल आपूर्ति से जुड़ी शिकायतों का प्राथमिकता से समाधान करने के निर्देश दिए. सड़क निर्माण और लीकेज के चलते जल वितरण में आ रही समस्याओं की समीक्षा की.

Thane News: ठाणे नगर आयुक्त अभिजीत बांगड़ (Abhijeet Bangar) ने नगर निगम के अधिकारियों को गर्मियों के लिए पानी के वितरण (Water Distribution) के लिए एक कार्य योजना तैयार करने के लिए कहा गया है. एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि ठाणे नगर आयुक्त अभिजीत बांगड़ ने सोमवार को अधिकारियों के साथ बैठक की और सड़क निर्माण और लीकेज के कारण जल वितरण में आ रही समस्याओं की समीक्षा की.

'जल आपूर्ति से संबंधित शिकायतों का प्राथमिकता से करें समाधान'

नगर निगम प्रमुख ने इंजीनियरों को जल आपूर्ति से संबंधित शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने और गर्मी में जल वितरण की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिये. कमिश्नर अभिजीत बांगड़ ने ठाणे शहर के लिए पानी की उपलब्धता और आवश्यकता का जायजा लिया.

सालों से ठाणे में बनी हुई है पानी की किल्लत

बता दें कि ठाणे में पानी की समस्या सालों से बनी हुई है, कई इलाकों में पानी लीकेज की समस्या है, बावजूद इसके पानी की बर्बादी को रोकने के लिए ठाणे प्रशासन द्वारा किसी तरह की पहल नहीं की जा रही है. कुछ दिनों पहले ठाणे में पानी की किल्लत को  लेकर कांग्रेस के स्थानीय नेताओं ने नाराजगी व्यक्त की थी. ठाणे कांग्रेस के प्रवक्ता राहुल पिंगले ने कुछ दिनों पहले कहा था कि ठाणे शहर के सर्विस रोड से सटे भागों में कई दिनो से पानी की बर्बादी हो रही है, लेकिन प्रशासन इसे रोकने के लिए कोई पहल नहीं कर रहा है.

पानी कि किल्लत से जूझथा ठाणे अकेला जिला नहीं

ठाणे महाराष्ट्र का अकेला जिला नहीं है जो पानी की किल्लत से जूझ रहा है, महाराष्ट्र में पानी की कमी का संकट लंबे समय से चला आ रहा है. पानी की कमी के कारण यहां के किसानों को भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ता है. केंद्रीय कृषि मंत्रालय के अनुसार महाराष्ट्र में पिछले कुछ सालों में भूजल का स्तर खतरनाक रूप से गिरा है. भूजल के गिरने का यहां के किसानों पर सीधा प्रभाव पड़ा है, ऐसे में प्रदेश की सरकार किसानों को सब्सिडी और प्रोत्साहन देकर कम जल में होने वाली फसलों को उगाने के लिए प्रोत्साहित कर रही है, लेकिन क्या यह इस समस्या का स्थाई समाधान है?

राज्य में पानी की कमी का ये है महत्वपूर्ण कारण

महाराष्ट्र में कभी चार महीने से अधिक लगातार बारिश हुआ करती थी, जिससे किसानों के चेहरे खिल उठते थे, लेकिन हाल के वर्षों में न केवल बारिश की मात्रा में कमी दर्ज हुई  है बल्कि बारिश रुक-रुककर भी हुई है, जिससे पानी अच्छी तरह संग्रहितहित नहीं हो पाता और फसलों को भी पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं माता है.  राज्य में पानी की कमी का महत्वपूर्ण कारक भूजल का अत्यधिक दोहन है. भूजल के अध्यधिक दोहन के कारण बाधों और जलाशयों में पानी की कमी हुई है. राज्य में पानी की समस्या को रोकने के लिए जागरूकता और सामूहिक प्रयासों की जरूरत है.

यह भी पढ़ें: Maharashtra Weather: बेमौसम बारिश से महाराष्ट्र के पांच जिले प्रभावित, सीएम शिंदे ने दिए फसल नुकसान का आकलन करने के आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके को मिली जमानत तो मां बोलीं, 'जब बच्चे को डिटेन कर लिया जाए तो...'
अभिजीत दीपके को मिली जमानत तो मां बोलीं, 'जब बच्चे को डिटेन कर लिया जाए तो...'
महिलाओं को 33% आरक्षण कब मिलेगा? प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाए सवाल
महिलाओं को 33% आरक्षण कब मिलेगा? प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाए सवाल

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget