एक्सप्लोरर

Thane News: ठाणे नगर निगम की डबल डेकर ई-बसें लाने की तैयारी, इस रूट पर दौड़ेगी

ठाणे नगर आयुक्त अभिजीत बांगर ने कहा कि इलेक्ट्रिक बसों को कम रखरखाव की आवश्यकता होती है और ऐसे वाहनों को चलाना जीवाश्म ईंधन पर चलने वाले वाहनों की तुलना में सस्ता होता है.

Thane Municipal Corporation: महाराष्ट्र का ठाणे नगर निगम (Thane Municipal Corporation) अपनी सार्वजनिक परिवहन की बसों को चरणबद्ध तरीके से इलेक्ट्रिक बसों (Electric Buses) से बदलने जा रहा है, एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी. बता दें कि ठाणे नगर निगम शहर में 300 से अधिक सार्वजनिक परिवहन बसों के बेड़े को संचालित करता है. निगम ने अभी तक 11 इलेक्ट्रिक बसें लॉन्च की हैं, जिनमें कुछ वातानुकूलित बसें भी शामिल हैं.

डबल डेकर ई-बसें लाने की भी योजना
ठाणे नगर निगम परिवहन सेवा के अध्यक्ष विलास जोशी ने कहा कि निगम की डीजल और सीएनजी से चलने वाली बसों को धीरे-धीरे पर्यावरण के अनुकूल इलेक्ट्रिक बसों में बदला जाएगा. उन्होंने कहा कि नगर निगम की डबल डेकर ई-बसों को भी लाने की योजना है जिन्हें घोड़बंदर रोड पर भी संचालित किया जा सकता है जिसका पिछले कुछ वर्षों में तेजी से विकास हुआ है.

'ई-बसों का संचालन डीजल-पेट्रोल बसों की तुलना में सस्ता'
वहीं ठाणे नगर आयुक्त अभिजीत बांगर ने कहा कि इलेक्ट्रिक बसों को कम रखरखाव की आवश्यकता होती है और ऐसे वाहनों को चलाना जीवाश्म ईंधन पर चलने वाले वाहनों की तुलना में सस्ता होता है. उन्होंने कहा कि यदि ठीक से प्रबंधन किया जाए तो परिवहन सेवाएं आत्मनिर्भर हो सकती हैं और निगम के लिए राजस्व भी उत्पन्न कर सकती हैं. निगम आयुक्त ने कहा कि हम कोशिश कर रहे हैं कि निगम की बसों से प्रति किलोमीटर होने वाली कमाई में सुधार हो सके.

नागपुर परिवहन के बेड़े में जोड़ी जाएंगी 250 ई-बसें- फडणवीस
वहीं महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और अभिभावक मंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को कहा कि नागपुर सार्वजनिक परिवहन के बेड़े में 250 और ई-बसे जोड़ी जाएंगी, जिससे शहर में ई-बसों की कुल संख्या 480 हो जाएगी. उन्होंने आगे कहा कि सिटी बसों का संचालन इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) पर करने और इलेक्ट्रिक ऐसी और नॉन-एसी बसों के टिकट का मूल्य डीजल से चलने वाली बसों के मूल्य के बराबर लाने के लिए फंड स्वीकृत किया जाएगा.

यह भी पढ़ें:

Mumbai Weather Forecast: मुंबई में मंगलवार की बारिश रही खास, तोड़ा पिछले 17 सालों का ये रिकॉर्ड

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जरांगे के 500 करोड़ वाले ऑडियो क्लिप से खलबली! CM से मिलेंगे शिंदे गुट के नेता
जरांगे के 500 करोड़ वाले ऑडियो क्लिप से खलबली! CM से मिलेंगे शिंदे गुट के नेता
मनोज जरांगे और शिंदे के बीच जुबानी जंग, 500 करोड़ रुपये का क्या है मामला?
मनोज जरांगे और शिंदे के बीच जुबानी जंग, 500 करोड़ रुपये का क्या है मामला?
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
मुंबई में गरबा खेलते समय 19 साल के युवक की मौत, आया कार्डियक अरेस्ट!
मुंबई में गरबा खेलते समय 19 साल के युवक की मौत, आया कार्डियक अरेस्ट!

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी? सपा चीफ ने साफ कर दी तस्वीर
आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी? सपा चीफ ने साफ कर दी तस्वीर
Embed widget