एक्सप्लोरर

Maharashtra: 100 करोड़ के घोटाला मामले में निशाने पर ठाकरे ग्रुप, EOW ने 2 लोगों को किया गिरफ्तार

Mumbai News: किरीट सोमैया ने आरोप लगाया कि घोटाला महाविकास अघाड़ी सरकार के दौरान हुआ था और तत्कालीन सीएम उद्धव ठाकरे के दबाव में संजय राउत के इशारे पर इस कंपनी को ठेका दिया गया.

Maharashtra News: महाराष्ट्र के मुंबई में बीएमसी (BMC) कोविड केंद्र भ्रष्टाचार मामले में EOW ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है. इन दोनों की गिरफ्तारी बीजेपी के पूर्व सांसद किरीट सोमैया के मामले में हुई है. आजाद मैदान पुलिस स्टेशन में केस दर्ज होने के बाद इस मामले को आर्थिक अपराध शाखा को ट्रांसफर कर दिया गया था. यह शिकायत सोमैया ने दर्ज कराई थी. मुंबई पुलिस की वित्तीय अपराध जांच विभाग ने यह कार्रवाई की है. मामले की जांच की जा रही है. गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम राजीव सालुंखे और सुनील कदम हैं. सोमैया ने इस घोटाले के मामले में शिवसेना ठाकरे समूह के मुख्य पदाधिकारियों पर आरोप लगाया था. बताया जा रहा है कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी संजय राउत के करीबी हैं. इस वजह से राउत की मुश्किलें एकबार फिर से बढ़ सकती हैं. 

संजय राउत के इशारे पर हुआ-सोमैया
बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने इस मामले में घोटाले का आरोप लगाया था और आजाद मैदान थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. सोमैया की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की. मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा और ईडी मामले की जांच कर रही है. सोमैया ने आरोप लगाया कि यह घोटाला महाविकास अघाड़ी सरकार के दौरान हुआ था और तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के दबाव में संजय राउत के इशारे पर इस कंपनी को ठेका दिया गया था. 

दोनों को भेजा गया पुलिस हिरासत में
आरोपी राजीव नंदकुमार सालुंखे की पारल अस्पताल के पास चाय की दुकान है. उसके साथ सुनील कदम को भी गिरफ्तार किया गया था. दोनों की गिरफ्तारी भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 406, 465, 467, 468, 471, 304 (ए) के तहत हुई है. दोनों आरोपियों को कल यानी मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया. अदालत ने दोनों आरोपियों को छह मार्च 2023 तक पुलिस हिरासत में भेज दिया. पुलिस ने बताया कि मामले की जांच कर प्रथम दृष्टया सबूत हासिल करने के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. 

सुनील कदम और राजीव सालुंखे लाइफलाइन अस्पताल प्रबंधन सेवाएं चलाते थे. बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने आरोप लगाया था कि कोरोना काल में कोविड सेंटर के खरीद ठेके और चिकित्सा उपकरणों में घोटाला हुआ है. सोमैया ने आरोप लगाया था कि संजय राउत के करीबी सुजीत पाटकर भी इस घोटाले में शामिल थे.

Maharashtra News: मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे बोले- सरकार प्याज किसानों के साथ, जरूरत पड़ी तो देंगे वित्तीय सहायता भी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र: मानव तस्करी रोकने के लिए पुलिस को मिलेगी स्पेशल ट्रेनिंग
महाराष्ट्र: मानव तस्करी रोकने के लिए पुलिस को मिलेगी स्पेशल ट्रेनिंग
'कैसा हराया...', AIMIM पार्षद सहर शेख के पिता शिंदे गुट में शामिल, सियासी चर्चा तेज
'कैसा हराया...', AIMIM पार्षद सहर शेख के पिता शिंदे गुट में शामिल, सियासी चर्चा तेज
'अमेरिकी BJP को...' इमरान खान को नोटिस पर अभिजीत दीपके ने किया मुंबई पुलिस को 'सैल्यूट'
'अमेरिकी BJP को...' इमरान खान को नोटिस पर अभिजीत दीपके ने किया मुंबई पुलिस को 'सैल्यूट'
इमरान खान का बचाव करते ध्रुव राठी को विदेशी बता गए संजय राउत? कहा- शेख हसीना को...
इमरान खान का बचाव करते ध्रुव राठी को विदेशी बता गए संजय राउत? कहा- शेख हसीना को...

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'दुष्यंत गौतम को...' अंकिता भंडारी के परिजनों ने सरकार को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
'दुष्यंत गौतम को...' अंकिता भंडारी के परिजनों ने सरकार को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
Embed widget