एक्सप्लोरर

Maharashtra Political Crisis: सुप्रीम कोर्ट ने स्वीकार की शिवसेना की याचिका, फ्लोर टेस्ट पर शाम पांच बजे होगी सुनवाई

Maharashtra: बता दें कि कल महाराष्ट्र विधानसभा में फ्लोर टेस्ट है, ऐसे में शिवसेना को डर है कि फ्लोर टेस्ट के दौरान जो वोट नहीं गिने जाने चाहिए उन वोटों को भी गिन लिया जाएगा.

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में चल रहे सियासी घमासान के बीच सुप्रीम कोर्ट ने शिवसेना की फ्लोर टेस्ट पर सुनवाई की याचिका को स्वीकार कर लिया है. अब फ्लोर टेस्ट को लेकर आज शाम पांच बजे सुनवाई होगी. शिंदे गुट की तरफ से नीरज किशन कौल तो वहीं शिवसेना की तरफ से अभिषेक मनु सिंघवी पार्टी का पक्ष रखेंगे.

सिंघवी बोले आज शाम को ही हो सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट में शिवसेना का पक्ष रखते हुए अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि राज्यपाल ने कल फ्लोर टेस्ट करने के लिए कहा है, जो कि अवैध है. हम चाहते है कि इस मामले पर आज ही शाम तक सुनवाई हो, क्योंकि जो वोट नहीं गिने जाने चाहिए, उन्हें भी गिन लिया जाएगा. इस पर जज ने पूछा कि क्या आपने इसकी सूचना दूसरे पक्ष को दी है तो सिंघवी ने कहा जी हां.  औपचारिकता के बाद याचिका दोपहर बाद उन्हें दे दी जाएगी. आप शाम में सुनवाई कर लें. जज ने पूछा- फ्लोर टेस्ट कब है? सिंघवी ने कहा कल सुबह, शायद 11 बजे से हो. 

हमारे पास फाइलें नहीं कैसे सुनवाई करें
 जज ने कहा सिंघवी से कहा कि- हमारे पास फाइल नहीं है. कैसे सुनवाई करें? इस पर सिंघवी ने कहा- 4 बजे तक फाइल उपलब्ध हो जाएगी. आप 6 बजे सुनवाई कर लें. वहीं शिंदे गुट के वकील नीरज किशन कौल ने कहा- फ्लोर टेस्ट के लिए कहना राज्यपाल का अधिकार है. दूसरा पक्ष कोर्ट को गुमराह कर रहा है. उन्होंने कहा कि विधायकों की अयोग्यता का मामला अलग है. वहीं, जज ने कहा- हम आज ही सुनवाई करेंगे.  इस पर कौल ने कहा- हमें समय से फाइल मिलें. जज ने सिंघवी से कहा कि 3 बजे तक कोर्ट समेत सभी पक्षों को याचिका दें,  5 बजे इस मामले पर सुनवाई होगी.

यह भी पढ़ें:

Maharashtra Weather Forecast: महाराष्ट्र में आज भी भारी बारिश के लिए चेतावनी जारी, इन क्षेत्रों में दिखेगा ज्यादा असर

Shiv Sena Heads To SC: फ्लोर टेस्ट के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची शिवसेना, राज्यपाल के फैसले को दी चुनौती

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ठाणे जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक के अध्यक्ष पद पर महायुति का कब्जा, ये खास रणनीति आई काम
ठाणे जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक के अध्यक्ष पद पर महायुति का कब्जा, ये खास रणनीति आई काम
Mumbai News: दहिसर की खदान मेंनहाने गए 2 छात्रों की डूबने से दर्दनाक मौत, पुलिस को इस बात का शक!
मुंबई के दहिसर की खदान में नहाने गए छात्र डूबे, दोनों की दर्दनाक मौत, पुलिस को इस बात का शक!
'नाथूराम गोडसे और चंपत राय एक जैसे...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर बोले कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार
'नाथूराम गोडसे और चंपत राय एक जैसे...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर बोले कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार
ठाणे में निर्माणाधीन हिस्सा गिरने से 10 वर्षीय मासूम की मौत, राहत अभियान पूरा, हादसे की जांच शुरू
ठाणे में निर्माणाधीन हिस्सा गिरने से 10 वर्षीय मासूम की मौत, राहत अभियान पूरा, हादसे की जांच शुरू

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget