एक्सप्लोरर

Maharashtra: इस चुनाव में आमने-सामने शिंदे गुट और BJP, दोनों ने उतार दिए अपने उम्मीदवार

Maharashtra MLC Elections 2024: महाराष्ट्र में विधान परिषद की चार सीटों पर चुनाव कराया जाना है. राजनीतिक पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशियों की घोषणा भी कर दी है.

Maharashtra News: शिंदे गुट की शिवसेना (Shivsena) ने गुरुवार को महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव में मुंबई टीचर्स सीट से अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है. इसके साथ ही यह हां पर अपनी सहयोगी बीजेपी के साथ फ्रेंडली फाइट को तैयार है. एकनाथ शिंदे की पार्टी शिवसेना ने यहां से शिवाजी शेंडगे (Shivaji Shendge) को प्रत्याशी बनाया है. यहां 26 जून को चुनाव कराए जाएंगे. बीजेपी ने यहां से शिवनाथ दराडे को मैदान में उतारा है जबकि उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना-यूबीटी ने जगन्नाथ अभ्यंकर को टिकट दिया है. 

शिवसेना के सचिव संजय मोरे ने बताया कि शिवाजी शेंडगे को उतारने का फैसला सहयोगी से चर्चा के बाद किया गया. शेंडगे 2018 में भी इसी सीट से उतारा गया था और वह यहां दूसरे स्थान पर रहे थे. मुंबई टीचर्स, मुंबई स्नातक, कोंकण स्नातक और नासिक टीचर्स सीट पर चुनाव कराए जाने हैं. इस द्विवार्षिक चुनाव के लिए 26 जून को मतदान कराया जाएगा और नतीजे की घोषणा जुलाई में होगी.

बीजेपी ने इन तीन सीटों पर उतारे प्रत्याशी
उधऱ, बीजेपी ने कोंकण, मुंबई ग्रैजुएट और मुंबई टीचर्स पर प्रत्याशी उतारे हैं. जबकि लोकसभा चुनाव में बीजेपी को समर्थन देने वाली राज ठाकरे की मनसे ने कोंकण सीट पर अपने घोषित प्रत्याशी का नाम वापस लेने का फैसला किया है. मनसे ने अभिजीत पानसे को प्रत्याशी बनाया था. बीजेपी ने कोंकण स्नातक से निरंजन दावखरे, मुंबई स्नातक से किरण शेलार और मुंबई शिक्षक सीट से शिवनाथ दराडे को प्रत्याशी बनाया है.दावखरे कोंकण स्नातक क्षेत्र का ही प्रतिनिधित्व करते हैं.

उद्धव गुट और कांग्रेस में हुआ यह समझौता
उधर, एमवीए में हुए समझौते के तहत शिवसेना यूबीटी मुंबई ग्रैजुएट,  नासिक टीचर्स और मुंबई टीचर्स सीट पर चुनाव लड़ रही है जबकि कांग्रेस कोंकण टीचर्स से चुनाव लड़े वाली है. दरअसल, उद्धव गुट ने सभी सीटों पर प्रत्याशी उतार दिए थे जिसपर कांग्रेस ने नाराजगी जाहिर की थी जिसके बाद कोंकण सीट छोड़ी गई है और उद्धव गुट के किशोर जैन को अपना नाम वापस लेना है. 

ये भी पढ़ें- Aaditya Thackeray Birthday: आदित्य ठाकरे को मुस्लिमों ने जन्मदिन पर भेंट की तलवार और भगवा शॉल, देखें तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NDA में शामिल हुए बिना भी BJP को फायदा पहुंचाएंगे शरद पवार? जानें अंदर की बात
NDA में शामिल हुए बिना भी BJP को फायदा पहुंचाएंगे शरद पवार? जानें अंदर की बात
मुंबई के मशहूर 'के रुस्तम' आइसक्रीम पार्लर पर बड़ा एक्शन, FDA ने सस्पेंड किया लाइसेंस
मुंबई के मशहूर 'के रुस्तम' आइसक्रीम पार्लर पर बड़ा एक्शन, FDA ने सस्पेंड किया लाइसेंस
ठाणे में मानसून का कहर, एक हफ्ते में 3 की मौत; 800 लोगों को सुरक्षित निकाला गया
ठाणे में मानसून का कहर, एक हफ्ते में 3 की मौत; 800 लोगों को सुरक्षित निकाला गया
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, 'अगर CDR निकाली जाए तो सबसे ज्यादा फोन...'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, 'अगर CDR निकाली जाए तो सबसे ज्यादा फोन...'

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बंगाल में बड़ी हलचल, सुष्मिता देव समेत TMC के तीन पूर्व सांसद BJP में शामिल
बंगाल में बड़ी हलचल, सुष्मिता देव समेत TMC के तीन पूर्व सांसद BJP में शामिल
भारत और इंग्लैंड के मैच से बदल जाएगा 142 साल का इतिहास, क्रिकेट में पहली बार होने जा रहा ऐसा
भारत और इंग्लैंड के मैच से बदल जाएगा 142 साल का इतिहास, क्रिकेट में पहली बार होने जा रहा ऐसा
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Embed widget