एक्सप्लोरर

‘गृहमंत्री इतने डरे हुए क्यों हैं?’, देवेंद्र फडणवीस की सुरक्षा बढ़ाए जाने पर बोले संजय राउत

Maharashtra Election 2024: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की सुरक्षा बढ़ाए जाने पर शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने घेरा है. उन्होंने कहा कि हमारे गृहमंत्री इतने डरे हुए क्यों हैं?

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की सुरक्षा बढ़ाई गई है. उनकी सुरक्षा में फोर्स वन के पूर्व कर्मियों को तैनात किया गया है. इसको लेकर शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि राज्य के गृहमंत्री खुद अपनी सुरक्षा बढ़ा रहे हैं. गृहमंत्री दूसरों को सुरक्षा देते हैं, यहां खुद की सुरक्षा बढ़ा लेते हैं. अचानक से हमने देखा कि उनके घर के बाहर फोर्स वन के 200 कमांडो खड़े हैं. नागपुर में जहां जा रहे हैं वहां सुरक्षा का पूरा घेरा है.

उन्होंने कहा कि हमारे गृहमंत्री इतने डरे हुए क्यों हैं उनके ऊपर कौन हमला करना चाहता है यह किसकी साजिश है, हमें बताइए कि अचानक से फोर्स वन के कमांडो के घेरे में हमारे गृह मंत्री घूम रहे हैं क्या हुआ है क्या उसके ऊपर इजरायल हमला करने वाला है. राउत ने फडणवीस पर तंज कसते हुए आगे कहा कि यूक्रेन के लोग आने वाले हैं युद्ध होने वाला है. आप हमें बताइए बताने में क्या है. भारतीय जनता पार्टी की डीजीपी रश्मि शुक्ला को बताना चाहिए कि उनके साथ क्या हुआ है.  

फडणवीस की सुरक्षा में फोर्स वन कर्मियों की तैनाती
बता दें कि उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को ‘जेड प्लस’ सुरक्षा मिली हुई है. जिसके बाद महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उनकी सुरक्षा में इजाफा करते हुए ‘फोर्स वन’ के पूर्व कर्मियों को तैनात किया गया है. सुरक्षा बढ़ाए जाने को लेकर अधिकारियों ने कहा कि एहतियाती उपाय और किसी भी संभावित खतरे को ध्यान में रखते हुए उपमुख्यमंत्री की सुरक्षा बढ़ाई गई है. जिनकी कर्मियों ने राज्य पुलिस की एक विशिष्ट कमांडो इकाई में सेवा दी थी उन्हें उनकी (फडणवीस की) सुरक्षा में तैनात किया गया है. 

वहीं अधिकारी की तरफ से यह भी स्पष्ट किया गया कि उपमुख्यमंत्री फडणवीस की जान को कोई खतरा नहीं है. केवल समीक्षा के आधार पर एहतियाती तौर पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है. 

यह भी पढ़ें: 10 दिन में योगी आदित्यनाथ ने इस्तीफा नहीं दिया तो...', मुंबई पुलिस को आया धमकी भरा मैसेज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'यह अंत नहीं हो सकता, जवाबदेही...', शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं सुप्रिया सुले
'यह अंत नहीं हो सकता, जवाबदेही...', शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं सुप्रिया सुले
'भारत के नौजवानों को बधाइयां', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर शिंदे गुट की प्रतिक्रिया 
'भारत के नौजवानों को बधाइयां', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर शिंदे गुट की प्रतिक्रिया 
'एक मच्छऱ आदमी को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर उद्धव ठाकरे का चौंकाने वाला बयान
'एक मच्छऱ आदमी को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर उद्धव ठाकरे का चौंकाने वाला बयान
'ये अहंकारी सरकार जो अपने...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रियंका चतुर्वेदी का बड़ा बयान
'ये अहंकारी सरकार जो अपने...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रियंका चतुर्वेदी का बड़ा बयान

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'मैं उनको सलाम करता हूं जिन्होंने...', CJP के प्रोटेस्ट पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान
'मैं उनको सलाम करता हूं जिन्होंने...', CJP के प्रोटेस्ट पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
रोहित शर्मा के फैंस के लिए गुड न्यूज, राजीव शुक्ला का बयान कर देगा खुश
रोहित शर्मा के फैंस के लिए गुड न्यूज, राजीव शुक्ला का बयान कर देगा खुश
Embed widget