एक्सप्लोरर

मुंबई में शिवसेना ने लगाया 'हाउसिंग जिहाद' का आरोप, संजय निरुपम बोले- 'मुस्लिम परिवारों को...'

Sanjay Nirupam News: संजय निरुपम के आरोप पर बिल्डर अनीस चांदीवाला ने जवाब दिया और आरोप को बेबुनियाद और भ्रामक बताया है. उन्होंने कहा कि हम किसी ग्राहक का धर्म नहीं पूछते हैं.

शिवसेना नेता और पूर्व सांसद संजय निरुपम ने मुंबई की रियल एस्टेट दुनिया को लेकर एक नया विवाद छेड़ दिया है. उन्होंने 'हाउसिंग जिहाद' नाम की एक कथित साजिश का आरोप लगाया.

संजय निरुपम ने दावा किया है कि कुछ मुस्लिम बिल्डर और भ्रष्ट अधिकारियों की मिलीभगत से स्लम रिहैबिलिटेशन अथॉरिटी (SRA) प्रोजेक्ट्स में सुनियोजित तरीके से केवल मुस्लिमों को फ्लैट आवंटित किए जा रहे हैं, जिससे हिंदू बहुल इलाकों को मुस्लिम बहुल में बदला जा रहा है.

निरुपम ने यह आरोप विशेष रूप से ओशिवरा के श्री शंकर एसआरए प्रोजेक्ट और ओशिवरा पैराडाइज़ 1 व 2 (जोगेश्वरी वेस्ट) जैसे प्रोजेक्ट्स पर लगाए हैं. उन्होंने दावा किया, "इन परियोजनाओं में ओशिवरा पैराडाइज़ 1 व 2 (जोगेश्वरी वेस्ट) फ्लैट्स की संख्या 44 से बढ़ाकर 95 और श्री शंकर एसआरए प्रोजेक्ट में 67 घर से 123 कर दी गई, और अतिरिक्त यूनिट्स अधिकतर मुस्लिम आवेदकों को दी गईं. कई मामलों में एक ही व्यक्ति के नाम पर एक से अधिक यूनिट्स जारी की गईं, जो एसआरए नियमों का उल्लंघन है."

'ये बिल्डिंग नहीं, एक डेमोग्राफिक प्लान'

संजय निरुपम का आरोप है कि यह सिर्फ एक बिल्डिंग नहीं, एक डेमोग्राफिक प्लान है. उन्होंने कहा कि यह साजिश सिर्फ रियल एस्टेट तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका असर चुनावी समीकरणों पर भी पड़ता है. उनका आरोप ये भी है कि पहले भ्रष्टाचार कर अतिरिक्त फ्लैट बनाना और अतिरिक्त फ्लैट में सिर्फ मुस्लिमों को फ्लैट दिया जा रहा है.

'प्लानिंग के तहत बसाए जा रहे मुस्लिम इलाके'

निरुपम का दावा है कि श्री शंकर सोसाइटी में 6 मुस्लिम परिवार थे लेकिन प्रोजेक्ट पूरा होने तक 60 से अधिक मुस्लिम परिवार सोसाइटी में होंगे. संजय निरुपम के बयान का आशय यह है कि मुस्लिम बिल्डर एसआरए प्रोजेक्ट्स में नियमों को ताक पर रखकर अपने समुदाय के लोगों को अधिकाधिक फ्लैट्स आवंटित कर रहे हैं, जिससे मुंबई के कुछ हिंदू बहुल इलाके योजनाबद्ध तरीके से मुस्लिम बहुल बनाए जा रहे हैं.

वहीं संजय निरुपम के आरोप पर बिल्डर अनीस चांदीवाला ने जवाब दिया और आरोप को बेबुनियाद और भ्रामक बताया है.  उन्होंने संजय निरुपम के दावों को सिरे से खारिज करते हुए कहा, "ये बिलकुल गलत है. हम किसी ग्राहक का धर्म नहीं पूछते. हमारे लिए सिर्फ लीगल डॉक्यूमेंट्स और पेमेंट वैलिडेशन मायने रखता है."

कोई सांप्रदायिक भेदभाव नहीं किया- बिल्डर

उन्होंने यह भी कहा कि 'हाउसिंग जिहाद' जैसा कोई शब्द न पहले था, न अब है. चांदीवाला के अनुसार, फ्लैट्स की बिक्री पूरी तरह कानूनी प्रक्रिया के तहत की गई है और कोई सांप्रदायिक भेदभाव नहीं किया गया.

संजय निरुपम पर किया मानहानि का केस

इस मामले पर चांदीवाला बिल्डर के वकील रितेश सिंह से एबीपी न्यूज ने बातचित की. रितेश सिंह ने बताया की संजय निरुपम ने गुमराह करने वाले और गलत आरोप पर उन्होंने बॉम्बे हाई कोर्ट में 100 करोड़ की मानहानि का केस किया है जिसपर जल्द सुनवाई होगी.

निरुपम में डिप्टी सीएम को लिखा पत्र

हालांकि संजय निरुपम ने पूरे मामले में 600 करोड़ के घोटाले और 220 फ्लैट्स की अवैध बिक्री का भी दावा किया है. उन्होंने उपमुख्यमंत्री और हाउसिंग मिनिस्टर एकनाथ शिंदे को पत्र लिखकर मामले की जांच की मांग की है. हालांकि, अब तक इन दावों की कोई आधिकारिक पुष्टि या सरकारी जांच रिपोर्ट सामने नहीं आई है.

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एकनाथ शिंदे के साथ आएंगे शरद पवार! हो गया तय, NCP-SP महायुति का हिस्सा बनेगी या नहीं?
एकनाथ शिंदे के साथ आएंगे शरद पवार! हो गया तय, NCP-SP महायुति का हिस्सा बनेगी या नहीं?
मुंबई: 110 साल पुराने पारसी डेयरी फार्म पर FDA का एक्शन, जांच में मिलीं कई खामियां, लाइसेंस सस्पेंड
मुंबई: 110 साल पुराने पारसी डेयरी फार्म पर FDA का एक्शन, जांच में मिलीं कई खामियां, लाइसेंस सस्पेंड
मुंबई लोकल ट्रेन में सीट को लेकर फिर हुआ विवाद, महिला ने लोगों पर छिड़का ‘पेपर स्प्रे’
मुंबई लोकल ट्रेन में सीट को लेकर फिर हुआ विवाद, महिला ने लोगों पर छिड़का ‘पेपर स्प्रे’
परिसीमन विधेयक पर महाराष्ट्र में हलचल, शरद पवार की पार्टी पर टिकी सबकी नजर; NCP ने दी सफाई
परिसीमन विधेयक पर महाराष्ट्र में हलचल, शरद पवार की पार्टी पर टिकी सबकी नजर; NCP ने दी सफाई

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैंने चीन पर अरबों डॉलर के टैरिफ लगाए, इसलिए वो मुझे...', ट्रंप ने बताया ड्रैगन ने क्यों चुराया अमेरिका के 22 करोड़ वोटर्स का डाटा
'मैंने चीन पर अरबों डॉलर के टैरिफ लगाए, इसलिए...', ट्रंप ने बताया ड्रैगन ने क्यों चुराया US के 22 करोड़ वोटर्स का डाटा
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, इनसाइड तस्वीर शेयर कर लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
RJD को 'B' फैक्टर से दिक्कत! लालू-तेजस्वी से क्यों दूर हुए मृत्युंजय तिवारी? अंदर की खबर जानिए
RJD को 'B' फैक्टर से दिक्कत! लालू-तेजस्वी से क्यों दूर हुए मृत्युंजय तिवारी? अंदर की खबर जानिए
Parliament Monsoon Session: आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, संसदीय बुलेटिन से क्या पता चला
आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, देखें लिस्ट
World Emoji Day: आखिर किसने बनाया था पहला Emoji, जान लीजिए इसका इतिहास?
World Emoji Day: आखिर किसने बनाया था पहला Emoji, जान लीजिए इसका इतिहास?
Embed widget