एक्सप्लोरर

Shiv Sena MLAs Row: शिंदे गुट पक्ष में फैसला आने पर रामदास अठावले का बड़ा दावा- 'इससे लोकसभा चुनाव में...'

Shiv Sena MLAs Disqualification: विधानसभा स्पीकर राहुल नार्वेकर द्वारा शिंदे गुट के पक्ष में फैसला सुनाने के बाद उनके समर्थक जश्न मना रहे हैं. वहीं, राजनीतिक दलों के प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं.

Shiv Sena MLAs Disqualification Verdict: विधानसभा स्पीकर राहुल नार्वेकर (Rahul Narwekar) के  बहुप्रतीक्षित फैसले के बाद सीएम एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) समेत उनके गुट के 16 विधायकों की कुर्सी बच गई है जिनके खिलाफ उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) गुट ने याचिका डाली थी. अब इस राजनीतिक घटनाक्रम पर प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं. केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने इस फैसले का स्वागत करते हुए दावा किया कि इससे 2024 लोकसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन को फायदा होगा. 

रामदास अठावले ने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा, ''एकनाथ शिंदे जी की कुर्सी बच गई है. उद्धव ठाकरे गुट में हलचल मच गई है. सीएम शिंदे गुट में 37 विधायक थे, इसलिए चुनाव आयोग ने उनकी पार्टी को असली शिवसेना माना था. वहीं, स्पीकर ने फैसला देते हुए कहा कि शिवसेना 1999 में पार्टी का संविधान बनाया था और फिर 2018 में संविधान बनाया था, नए संविधान को वह स्वीकार नहीं करेंगे. उद्धव ठाकरे द्वारा नियुक्त व्हिप सुनील प्रभु ने 16 विधायकों को सस्पेंड करने का फैसला किया था. स्पीकर ने बताया है कि उद्धव ठाकरे को अकेले ऐसा फैसला लेने का अधिकार नहीं था.''

हम ऐसे ही फैसले की अपेक्षा कर रहे थे- अठावले
अठावले ने आगे कहा, ''एकनाथ शिंदे जी के पक्ष में निर्णय दिया है. ठाकरे जी को बड़ा झटका लगा है. राहुल नार्वेकर जी ने जो निर्णय दिया है उसका स्वागत करता हूं. हम उसी की अपेक्षा कर रहे थे. असली शिवसेना एकनाथ शिंदे जी की है. एकनाथ शिंदे जी द्वारा नियुक्त व्हिप को ही असली व्हिप माना गया है. सुनील प्रभु को अवैध माना है. यह अच्छा फैसला है. यह फैसला संविधान और कानून के मुताबिक है इसलिए इसका सवागत करता हूं.'' क्या लोकसभा चुनाव में इसका असर देखने को मिलेगा? इस सवाल पर अठावले ने कहा, ''हमको इसका फायदा होगा. हम महाराष्ट्र में 45 सीटें लाने का प्रयास करेंगे. आने वाले अप्रैल-मई में लोकसभा चुनाव होंगे.  उसमें इस फैसले से फायदा होगा.''

ये भी पढ़ें- Shiv Sena MLAs Row: एकनाथ शिंदे के पक्ष में गया स्पीकर का फैसला, शरद पवार गुट के नेता बोले- 'ये तो...

About the author आकांक्षा

आकांक्षा 2012 से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. अपने कैरियर की शुरूआत नया इंडिया से की. इसके बाद न्यूज एजेंसी IANS और  नवभारत टाइम्स की टीम से भी जुड़ी रहीं. वर्तमान में एबीपी न्यूज़ में कंसल्टेंट के तौर पर कार्यरत हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
'अगर दम है तो...', CJP आंदोलन को लेकर राहुल गांधी समेत विपक्ष पर भड़के CM देवेंद्र फडणवीस
'अगर दम है तो...', CJP आंदोलन को लेकर राहुल गांधी समेत विपक्ष पर भड़के CM देवेंद्र फडणवीस
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'जेब में पाउडर डाल दूंगा, जिंदगी खराब हो जाएगी', प्रदर्शनकारी छात्रों को मुंबई पुलिसकर्मी ने दी धमकी
'जेब में पाउडर डाल दूंगा, जिंदगी खराब हो जाएगी', प्रदर्शनकारी छात्रों को मुंबई पुलिसकर्मी ने दी धमकी

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget