एक्सप्लोरर

संघ प्रमुख भागवत के तीन बच्चे पैदा करने वाले बयान पर शाइना एनसी की प्रतिक्रिया, कही बड़ी बात

Maharashtra News: शिवसेना नेता शाइना एनसी ने सोमवार को आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के आबादी वाले बयान का समर्थन किया. उन्होंने विपक्ष पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया.

Maharashtra News: महाराष्ट्र में शिवसेना नेता शाइना एनसी ने सोमवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत के जनसंख्या को लेकर दिए गए बयान, विपक्ष द्वारा ईवीएम पर उठाए जा रहे सवाल और महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी. महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की नाराजगी को लेकर बीजेपी नेता ने कहा, वह बिना शर्त के बिल्कुल स्पष्ट कह चुके हैं कि उनका महायुति को समर्थन है. उन्होंने मुख्यमंत्री रहते हुए लोगों के लिए पूरे ढाई साल काम किया है, लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि वह महायुति को समर्थन नहीं करेंगे. महायुति को उनका पूरा समर्थन है.

मतदाता हार या जीत तय करता है
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में ईवीएम टेंपरिंग के विपक्ष के आरोप पर शिवसेना नेता ने कहा, "यह हो ही नहीं सकता है. एक्सपर्ट ने इसको नकारा है. मतदान शुरू होने से पहले एक मॉक पोल होता है, जिसमें एक हजार वोट डाले जाते हैं. इस दौरान सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद होते हैं. इस दौरान वोटिंग पैटर्न और एक्यूरेसी देखी जाती है. ऐसे में किसी के पक्ष में प्री-प्रोग्राम हो ही नहीं सकता है. जो लोग इनसाइडर टेंपरिंग की बात करते हैं, उनको समझना चाहिए कि ईवीएम स्ट्रांग रूम में रहता है. उस पर 24 घंटे सीसीटीवी कैमरे से नजर रखी जाती है. कोई वाई-फाई और ब्लूटूथ नहीं, तो ऐसे में हैकिंग का सवाल ही नहीं उठता है. मतदाता हार और जीत तय करते हैं, अगर कोई इसको स्वीकार करेगा तो ही आगे बढ़ सकता है."

मोहन भागवत के बयान का समर्थन
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत द्वारा आबादी को लेकर दिए गए बयान पर उन्होंने कहा, "मोहन भागवत ने यह कहा है कि अगर एक परिवार में तीन बच्चे करेंगे, तो जनसंख्या के संकट को दूर किया जा सकता है. वो डेमोग्राफी साइंस के आधार पर यह बात बोल रहे हैं. विपक्ष के लोग इस पर अपनी तुष्टिकरण की राजनीति कर रहे हैं. हमें राष्ट्र को शिक्षित, सुरक्षित और आत्मनिर्भर रखना है, इसको लेकर उन्होंने तीन बच्चों की बात की है, जो गलत नहीं है."

यह भी पढ़ें- बैलेट पेपर और EVM के आंकड़ों में अंतर कैसे? शिवसेना UTB ने चुनाव आयोग से पूछे सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र: मानव तस्करी रोकने के लिए पुलिस को मिलेगी स्पेशल ट्रेनिंग
महाराष्ट्र: मानव तस्करी रोकने के लिए पुलिस को मिलेगी स्पेशल ट्रेनिंग
'कैसा हराया...', AIMIM पार्षद सहर शेख के पिता शिंदे गुट में शामिल, सियासी चर्चा तेज
'कैसा हराया...', AIMIM पार्षद सहर शेख के पिता शिंदे गुट में शामिल, सियासी चर्चा तेज
'अमेरिकी BJP को...' इमरान खान को नोटिस पर अभिजीत दीपके ने किया मुंबई पुलिस को 'सैल्यूट'
'अमेरिकी BJP को...' इमरान खान को नोटिस पर अभिजीत दीपके ने किया मुंबई पुलिस को 'सैल्यूट'
इमरान खान का बचाव करते ध्रुव राठी को विदेशी बता गए संजय राउत? कहा- शेख हसीना को...
इमरान खान का बचाव करते ध्रुव राठी को विदेशी बता गए संजय राउत? कहा- शेख हसीना को...

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget