एक्सप्लोरर

Maharashtra News: संजय राउत का नारायण राणे पर बड़ा हमला, कहा- आप केंद्रीय मंत्री लेकिन हम आपके 'बाप' हैं

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में तमाम खुलासों के दावों के बीच शिवसेना नेता संजय राउत ने भारतीय जनता पार्टी के नेताओं पर बड़ा हमला किया है.

Maharashtra News: महाराष्ट्र की राजनीति में तमाम खुलासों के दावों के बीच शिवसेना (Shivsena) नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेताओं पर बड़ा जुबानी हमला किया है. शिवसेना नेता ने केंद्रीय मंत्री नारायण राणे (Narayan Rane) के दावों पर कहा "नारायण राणे  धमकी दे रहे हैं कि उनके पास हमारी कुंडली है. धमकियां ना दें.आपकी भी कुंडली हमारे पास है. आप केंद्रीय मंत्री हो सकते हैं लेकिन यह महाराष्ट्र है. यह ना भूलें. हम आपके 'बाप' हैं , इसका मतलब आप बखूबी जानते हैं."

उधर, केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के एक बंगले को लेकर बृहन्मुंबई महानगर पालिका ने नोटिस जारी है. नोटिस में कहा गया है- BMC की एक टीम "परिसर का निरीक्षण करेगी और तस्वीरें खींचेगी." 

किरीट सोमैया पर भी संजय राउत ने साधा निशाना
संजय राउत ने बीजेपी नेता किरीट सौमैया पर भी निशाना साधा. शिवसेना सांसद ने कहा "आप (किरीट सोमैया) घोटाले के दस्तावेज केंद्रीय एजेंसियों को दें, मैं आपके दे दूंगा. धमकी मत दो, हम डरेंगे नहीं. पालघर में उनके 260 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है. यह किरीट सौमैया के बेटे के नाम पर है, उनकी पत्नी निदेशक हैं. इसकी जांच होनी चाहिए कि उन्हें पैसे कैसे मिले?"

किरीट सोमैया ने किया है यह दावा
शिवसेना नेता का बयान ऐसे समय में आया है जब भारतीय जनता पार्टी की महाराष्ट्र इकाई के नेता किरीट सोमैया ने रायगढ़ में पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की पत्नी रश्मि ठाकरे से कथित रूप से जुड़े 'बंगलों' से संबंधित मामले की जांच की मांग की.  

किरीट सोमैया ने अपनी शिकायत में कहा, “हमें बताया गया कि रायगढ़ जिले के कोरलाई गांव में (कथित तौर पर) रश्मि उद्धव ठाकरे के स्वामित्व वाले 19 बंगले हैं. आज, हम कोरलाई ग्राम पंचायत  पहुंचे. पिछले दो दिनों से, सरपंच हमें बता रहे हैं कि ऐसा कोई बंगला नहीं है.” पूर्व सांसद ने पुलिस से पूछा कि इन बंगलों का क्या हुआ.

बीजेपी नेता क्या है आरोप?
बीजेपी नेता का आरोप है कि मई 2020 में विधानपरिषद के लिए चुने जाने पर चुनाव आयोग के समक्ष दायर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के हलफनामे में संपत्ति के मालिकाना हक का कोई जिक्र नहीं किया गया था.

हालांकि, उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना इससे पहले भी किरीट सोमैया द्वारा बताए गए बंगलों की मौजूदगी पर पर ही सवाल उठा चुकी है. शिवसेना सांसद और प्रवक्ता संजय राउत ने इससे पहले बीजेपी नेता को उन जगहों को दिखाने की चुनौती दी थी, जहां इन कथित बंगलों को बनाया गया है. 

यह भी पढ़ें:

Bird Flu in Maharashtra: ठाणे के बाद पालघर के पोल्ट्री फार्म में भी मिला बर्ड फ्लू का मामला, प्रशासन की बढ़ी चिंता

Mumbai: नारायण राणे के दिशा सालियान के रेप वाले बयान पर बोली किशोरी पेडनेकर, 'महिला आयोग में करेंगी शिकायत'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई में कनेक्टिविटी को रफ्तार, CM फडणवीस ने किया 3 पुलों का लोकार्पण
मुंबई में कनेक्टिविटी को रफ्तार, CM फडणवीस ने किया 3 पुलों का लोकार्पण
बीजेपी MLC का निशाना, '...तो घर से बाहर भी नहीं निकल पाएंगे राज ठाकरे'
बीजेपी MLC का निशाना, '...तो घर से बाहर भी नहीं निकल पाएंगे राज ठाकरे'
जरांगे के 500 करोड़ वाले ऑडियो क्लिप से खलबली! CM से मिलेंगे शिंदे गुट के नेता
जरांगे के 500 करोड़ वाले ऑडियो क्लिप से खलबली! CM से मिलेंगे शिंदे गुट के नेता
मनोज जरांगे और शिंदे के बीच जुबानी जंग, 500 करोड़ रुपये का क्या है मामला?
मनोज जरांगे और शिंदे के बीच जुबानी जंग, 500 करोड़ रुपये का क्या है मामला?

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget