एक्सप्लोरर

'चिदंबरम ने पाकिस्तान को क्लीन चिट...', पहलगाम हमले वाले बयान पर संजय निरुपम ने कांग्रेस नेता को घेरा

Sanjay Nirupam On P Chidambaram Statement: पी. चिदंबरम के बयान पर संजय निरुपम ने कहा कि उन्होंने पाकिस्तान को क्लीन चीट दे दी. उन्होंने पहलगाम हमले में पाक भूमिका पर सवाल उठाते हुए लोकल एंगल की बात कही थी.

लोकसभा सत्र के दौरान विपक्ष केंद्र सरकार से पहलगाम आतंकी हमले को लेकर तीखे सवाल पूछने की तैयारी में है, लेकिन इसी बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम का एक बयान सुर्खियां बटोर रहा है.

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में चिदंबरम यह कहते सुने जा रहे हैं कि यह धारणा क्यों बनाई गई कि पहलगाम में हमलावर पाकिस्तान से ही थे, वे स्थानीय भी हो सकते हैं. इस बयान के बाद बीजेपी और एनडीए घटक दलों ने कांग्रेस को पाकिस्तान समर्थक रुख अपनाने का आरोप लगाते हुए घेर लिया है.

चिदंबरम साहब ने पाकिस्तान को क्लीन चिट दे दी- संजय निरुपम

इस बयान को लेकर कांग्रेस की अंदरूनी स्थिति पहले से ही असहज है, वहीं शिंदे गुट की शिवसेना के नेता संजय निरुपम ने भी कांग्रेस पर तंज कसते हुए तीखा हमला बोला है. उन्होंने चिदंबरम का वीडियो साझा करते हुए एक्स पर लिखा, "अगर ये वीडियो सही है तो, चिदंबरम साहब ने पाकिस्तान को क्लीन चिट दे दी है. क्या कांग्रेस आज इसी टोन में ऑपरेशन सिंदूर पर डिबेट करने जा रही है? अपने पैर पर कुल्हाड़ी मारने का ताज़ा दृष्टान्त!"

चिदंबरम ने वीडियो में क्या कहा?

वायरल वीडियो में पूर्व गृह मंत्री पी. चिदंबरम यह कहते दिख रहे हैं, "दूसरी बात यह है कि वे यह खुलासा करने को तैयार नहीं हैं कि पिछले कई हफ्तों में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने क्या किया है. क्या उन्होंने आतंकियों की पहचान की है? वे कहां से आए? हो सकता है कि वे स्थानीय आतंकी हों. यह क्यों मान लिया गया कि वे पाकिस्तान से ही आए थे, इसका कोई सबूत नहीं है."

चिदंबरम के इस बयान से न केवल विरोधी दलों को बोलने का मौका मिला, बल्कि कांग्रेस के भीतर भी असहमति की आवाजें उठ सकती हैं.

संसद सत्र में गूंजेगा यह मुद्दा

जैसे-जैसे संसद का मानसून सत्र आगे बढ़ेगा, यह तय है कि सरकार इस बयान को कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोलने के लिए इस्तेमाल करेगी. ऑपरेशन सिंदूर और पहलगाम हमले पर सरकार पहले से ही विपक्षी सवालों के जवाब देने की रणनीति बना रही है. 

एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं. झारखंड राइटर्स एसोसिएशन की पूर्व कवयित्री हैं. विषयों को सरलता में पिरोने का हुनर रखती हैं. खाली समय में आध्यात्म, समाजिक और संवेदनाओं की गहराइयों में डूबने का शौक है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
सौरव-रांका को जेल भेजे जाने पर वारिस पठान बोले, 'कुछ भी कर लो, ये लोग...'
सौरव-रांका को जेल भेजे जाने पर वारिस पठान बोले, 'कुछ भी कर लो, ये लोग...'
महाराष्ट्र कैबिनेट का बड़ा फैसला, PM मोदी के 25 साल पूरे होने पर अभिनंदन प्रस्ताव मंजूर
महाराष्ट्र कैबिनेट का बड़ा फैसला, PM मोदी के 25 साल पूरे होने पर अभिनंदन प्रस्ताव मंजूर
CJP फाउंडर अभिजीत दीपके से जुड़े सवाल पर छगन भुजबल बोले, 'मैं कोई...'
CJP फाउंडर अभिजीत दीपके से जुड़े सवाल पर छगन भुजबल बोले, 'मैं कोई...'

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget