एक्सप्लोरर

NDA को लेकर सॉफ्ट हुए शरद पवार? बोले- 'BJP नेतृत्व वाली सरकार स्थिर रहेगी', PM मोदी पर कह दी ये बात

एनसीपी (एसपी) के प्रमुख शरद पवार ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि सरकार स्थिर रहेगी और वह देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए कदम उठाएगी. राजनीति में मतभेद होते हैं, लेकिन अर्थव्यवस्था ठोस होनी चाहिए.

Maharashtra News: एनसीपी (एसपी) के प्रमुख शरद पवार ने मंगलवार को उम्मीद जताई कि बीजेपी के नेतृत्व वाली राजग सरकार स्थिर रहेगी और व्यापार-कारोबार को बढ़ावा देने के लिए आर्थिक उपाय शुरू करेगी. बारामती में व्यापारियों को संबोधित करते हुए शरद पवार ने कहा कि उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से की गई उनकी आलोचना को तवज्जो नहीं दी और उनका ध्यान उचित मदद के साथ क्षेत्र में व्यापार और अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने पर होगा.

शरद पवार ने कहा, "राजनीति में मतभेद होते हैं, लेकिन अर्थव्यवस्था ठोस होनी चाहिए. एक मजबूत अर्थव्यवस्था व्यापार और व्यवसाय को बढ़ावा देती है और आज हम सभी यही उम्मीद करते हैं. मुझे उम्मीद है कि सरकार स्थिर रहेगी और वह देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए कदम उठाएगी."

शरद पवार ने पहले भी पीएम मोदी पर साधा था निशाना

इससे पहले शरद पवार ने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए सवाल किया कि क्या उनके पास प्रधानमंत्री के तीसरे कार्यकाल के लिए पर्याप्त 'जनादेश' है. पवार ने कहा कि हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में बीजेपी बहुमत हासिल करने से चूक गई और केंद्र में नयी गठबंधन सरकार बनाने के लिए उसे अपने सहयोगियों का समर्थन लेना पड़ा.

शरद पवार ने कहा था, ‘‘नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली है. लेकिन, शपथ लेने से पहले क्या उन्हें देश की जनता का जनादेश मिला था? क्या देश की जनता ने उन्हें इसके लिए सहमति दी? उनके (बीजेपी) पास बहुमत नहीं था. उन्हें तेलुगु देशम पार्टी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मदद लेनी पड़ी. उनकी वजह से ही वे सरकार बना पाए.’’

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बीजेपी नीत मौजूदा राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार पिछली सरकारों से अलग है. उन्होंने कहा, ‘‘चुनाव के दौरान मोदी जहां भी गए (प्रचार के लिए), उन्होंने सरकार को 'भारत सरकार' नहीं कहा... इसे ‘मोदी सरकार, मोदी की गारंटी’ कहा जाता था. आज वह मोदी गारंटी नहीं रही. आज मोदी सरकार नहीं रही. आज आपके वोट की वजह से उनको कहना पड़ रहा है कि आज ये मोदी सरकार नहीं है, ये भारत सरकार है. आज आपके वोट की वजह से उनको अलग तरीका अपनाना पड़ रहा है.’’

ये भी पढ़ें- Maharashtra Shiv Mandir: महाराष्ट्र में मिला 11वीं सदी का शिव मंदिर, तीन शिलालेखों की भी हुई खोज, इसपर लिखी है ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये इंदिरा गांधी को गूंगी गुड़िया कहते थे लेकिन असल में...', संजय राउत का अमित शाह पर निशाना
'ये इंदिरा गांधी को गूंगी गुड़िया कहते थे लेकिन असल में...', संजय राउत का अमित शाह पर निशाना
'मैंने गूंगी गुड़िया कहा तो बुरा क्यों लगा?' कांग्रेस नेता का सुनेत्रा पवार से सवाल, आग को दी हवा
'मैंने गूंगी गुड़िया कहा तो बुरा क्यों लगा?' कांग्रेस नेता का सुनेत्रा पवार से सवाल
नालासोपारा: कॉलेज प्रिंसिपल पर नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप, POCSO में केस
नालासोपारा: कॉलेज प्रिंसिपल पर नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप, POCSO में केस
राहुल गांधी रांची क्यों नहीं गए? संजय निरुपम का कांग्रेस पर हमला
राहुल गांधी रांची क्यों नहीं गए? संजय निरुपम का कांग्रेस पर हमला

वीडियोज

Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर कठोर कार्रवाई के पक्ष में नहीं सुप्रीम कोर्ट, कहा- 'उन्हें समझाना चाहिए'
छात्रों पर कठोर कार्रवाई के पक्ष में नहीं सुप्रीम कोर्ट, कहा- 'उन्हें समझाना चाहिए'
बांकीपुर: हार के बाद BJP की बड़ी बैठक, CM सम्राट भी रहे, क्या हुआ?
बांकीपुर: हार के बाद BJP की बड़ी बैठक, CM सम्राट भी रहे, क्या हुआ?
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
आयरलैंड-इंग्लैंड की हार को लेकर BCCI की रिव्यू मीटिंग टली, जानें क्या है वजह
आयरलैंड-इंग्लैंड की हार को लेकर BCCI की रिव्यू मीटिंग टली, जानें क्या है वजह
कौन थे प्रदीप सिंह रावत? बॉलीवुड के पहले 100 करोड़ कमाने वाले 'विलेन' का बनाया था रिकॉर्ड
कौन थे प्रदीप सिंह रावत? बॉलीवुड के पहले 100 करोड़ कमाने वाले 'विलेन' का बनाया था रिकॉर्ड
यूपी: इस वर्ग के करीब रहना चाहती है हर पार्टी, आबादी कम फिर भी सबकी नजर, ये हैं सियासी समीकरण?
यूपी: इस वर्ग के करीब रहना चाहती है हर पार्टी, आबादी कम फिर भी सबकी नजर, ये हैं सियासी समीकरण?
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
Embed widget