एक्सप्लोरर

NCP पर EC के फैसले पर सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमने कोर्ट का रुख किया है क्योंकि...'

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में पिछले साल में शरद पवार की पार्टी भी दो हिस्सों में बंट गई, उसके बाद से लेकर अब तक शरद पवार अपनी पार्टी का नाम और चिह्न को लेकर लड़ाई लड़ रहे हैं.

Maharashtra News: चुनाव आयोग के फैसले से शरद पवार को बड़ा झटका लगा हुआ है. एनसीपी के असली 'बॉस' अब अजित पवार हैं. चुनाव आयोग ने अपने फैसले में कहा था कि अजित पवार गुट के पास ही पार्टी का सिंबल रहेगा. लोकसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग के इस फैसले को शरद पवार के लिए बड़े झटके के तौर पर देखा गया. इस बीच शरद पवार की बेटी और बारामती से सांसद सुप्रिया सुले ने बिना नाम लिए बीजेपी पर निशाना साधा. उन्होंने गुरुवार (15 फरवरी) को कहा कि ‘अदृश्य शक्ति’ पार्टी को छीनने की कोशिश कर रही है.

सुले ने दावा किया, ‘‘शरद पवार एनसीपी के संस्थापक एवं अध्यक्ष हैं, थे और रहेंगे. अदृश्य शक्ति पार्टी को इसके संस्थापक से छीनने का कृत्य कर रही है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए हमने अदालत का रुख किया है क्योंकि पार्टी और इसके चिह्न को उस व्यक्ति से छीन लिया गया, जिसने उसे स्थापित किया था. ’’ सुले ने कहा कि शरद पवार द्वारा गठित पार्टी का नाम और चिह्न किसी और को आवंटित करना एक नया उदाहरण स्थापित करेगा क्योंकि यह फैसला किसी व्यक्ति से संबद्ध नहीं है बल्कि इतिहास में दर्ज हुआ है. पिछले साल, अजित पवार और आठ विधायकों के एकनाथ शिंदे नीत सरकार में शामिल होने के बाद जुलाई में पार्टी टूट गई थी.

निर्वाचन आय़ोग के साथ ही विधानसभा स्पीकर ने भी अजित पवार के पक्ष में सुनाया फैसला
सुप्रिया सुले का बयान ऐसे वक्त में आया जब गुरुवार को शरद पवार गुट को एकबार फिर झटका लगा है. दरअसल, विधानसभा स्पीकर ने शरद पवार गुट की ओऱ से दायर याचिका खारिज करते हुए अजित  पवार गुट के सभी विधायकों को योग्य करार दिया है. साथ ही कहा है कि चूंकि अजित पवार के पक्ष में 41 विधायक हैं. विधायकों के बहुमत को देखते हुए नियम के अनुसार अजित पवार गुट ही असली एनसीपी है. शरद पवार गुट ने अजित पवार के खेमे के विधायकों को अयोग्य करार दिए जाने की अपील की थी. जबकि अजित पवार गुट से भी दो अपील दाखिल की गई थी. 

ये भी पढ़ें- NCP MLAs Disqualification: अजित पवार गुट के विधायक अयोग्य होंगे या नहीं? जानें- स्पीकर ने क्या सुनाया फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NCP में सबकुछ ठीक नहीं? सुनेत्रा पवार को बिना बताए CM से मिले प्रफुल पटेल और सुनील तटकरे, उठे सवाल
NCP में सबकुछ ठीक नहीं? सुनेत्रा पवार को बिना बताए CM से मिले प्रफुल पटेल और सुनील तटकरे, उठे सवाल
NCP-SP के बाद अब शिवसेना UBT का भी परिसीमन बिल पर मन बदला? उद्धव ठाकरे के करीबी के बयान से मिले संकेत
NCP-SP के बाद अब शिवसेना UBT का भी परिसीमन बिल पर मन बदला? उद्धव ठाकरे के करीबी के बयान से मिले संकेत
राम मंदिर विवाद पर सियासत तेज, संजय राउत ने फडणवीस को 'राम रक्षा आंदोलन' का दिया न्योता
राम मंदिर विवाद पर सियासत तेज, संजय राउत ने फडणवीस को 'राम रक्षा आंदोलन' का दिया न्योता
मुंबई के ताज होटल को मिला 22 करोड़ का नोटिस, BMC को मिली शिकायत, जानें पूरा मामला
मुंबई के ताज होटल को मिला 22 करोड़ का नोटिस, BMC को मिली शिकायत, जानें पूरा मामला

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लेटर
‘फिर वही करने जा रही सरकार’, संसद में परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लिखा लेटर
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
ईरान में कीमोथेरेपी करवा रहे थे कैंसर पीड़ित बच्चे, तभी अस्पताल के पास अमेरिका ने कर दिया हमला, देखें वीडियो
ईरान में कीमोथेरेपी करवा रहे थे कैंसर पीड़ित बच्चे, तभी अस्पताल के पास अमेरिका ने कर दिया हमला, देखें वीडियो
Embed widget