एक्सप्लोरर

शरद पवार को मिला नया चुनाव चिह्न 'तुतारी', पार्टी ने कहा- 'ये हमारे लिए गर्व की बात'

Sharad Pawar Gets Symbol: शरद पवार की पार्टी को चुनाव आयोग की तरफ से सिंबल मिल गया है. नए चुनाव चिह्न का जिक्र करते हुए पार्टी ने कहा कि ये हमारे लिए गर्व का विषय है.

Maharashtra News: शरद पवार को चुनाव आयोग की तरफ से नया सिंबल मिल गया है. नए सिंबल में एक व्यक्ति को तुरहा बजाते हुए देखा जा रहा है. महाराष्ट्र में इसे 'तुतारी' बोलते हैं. नया पार्टी सिंबल मिलने पर 'एनसीपी शरद चंद्र पवार' ने कहा कि ये हमारे लिए गर्व की बात है. पार्टी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि महाराष्ट्र के इतिहास में दिल्ली की गद्दी के कान खड़े करने वाले छत्रपति शिवराय का शौर्य आज 'राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी - शरद चंद्र पवार' के लिए गौरव का विषय है.

पार्टी ने कहा कि महाराष्ट्र के आदर्श, फुले, शाहू, आंबेडकर, छत्रपति शिवाजी महाराज के प्रगतिशील विचारों के साथ, यह 'तुतारी' शरद पवार के साथ दिल्ली के सिंहासन को हिलाने के लिए एक बार फिर से बिगुल बजाने के लिए तैयार है. शरद पवार गुट के प्रवक्ता क्लाइड क्रास्टो ने कहा कि हमारे कैंडिडेट इसी चुनावी सिंबल के साथ मैदान में उतरेंगे. 

सिंबल पर सुप्रीम कोर्ट ने EC को दिया था आदेश

6 फरवरी को चुनाव आयोग ने अजित पवार गुट को असली एनसीपी करार दिया था. चुनाव आयोग ने पार्टी का नाम और सिंबल 'घड़ी' अजित पवार गुट को सौंप दिया था. शरद पवार गुट ने पार्टी के लिए तीन नाम चुनाव आयोग को दिए थे. इसमें से चुनाव ने 'एनसीपी शरद चंद्र पवार' पर मुहर लगाई थी. चुनाव आयोग ने तब पार्टी के सिंबल पर फैसला नहीं दिया था. चुनाव आयोग के फैसले के खिलाफ शरद पवार ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. 19 फरवरी को कोर्ट ने आदेश दिया था कि चुनाव आयोग एक हफ्ते के भीतर सिंबल आवंटिक करे.

पिछले साल जुलाई में टूट गई थी पार्टी

गौरतलब है कि पिछले साल जुलाई में एनसीपी में विभाजन हो गया था. अजित पवार अपने समर्थक विधायकों के साथ एनडीए में शामिल हो गए थे. उनके साथ आठ विधायक भी एनडीए गठबंधन का हिस्सा बने थे. पार्टी में फूट के बाद अजित पवार ने एनसीपी पर दावा ठोक दिया. मामला चुनाव आयोग तक पहुंचा और चुनाव आयोग की तरफ से अजित पवार के पक्ष में फैसला दिया गया. इसके बाद एनसीपी विधायकों की अयोग्यता को लेकर महाराष्ट्र के विधानसभा स्पीकर राहुल नार्वेकर ने भी सुनवाई की. राहुल नार्वेकर ने चुनाव आयोग के फैसले का जिक्र करते हुए अजित पवार गुट को ही असली एनसीपी करार दिया.

मुंबई में कांग्रेस और उद्धव ठाकरे ने इतनी सीटों पर ठोका दावा? समझें पूरा हिसाब-किताब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नागपुर स्नातक चुनाव का प्रचार खत्म, 23 अक्टूबर को होगी वोटिंग
नागपुर स्नातक चुनाव का प्रचार खत्म, 23 अक्टूबर को होगी वोटिंग
'अगले 5 महीने में देश में कुछ बड़ा होने वाला है', राज ठाकरे के बयान से सनसनी
'अगले 5 महीने में देश में कुछ बड़ा होने वाला है', राज ठाकरे के बयान से सनसनी
महाराष्ट्र के वाशिम में दुर्गा विसर्जन जुलूस के दौरान पथराव, पुलिस बल तैनात
महाराष्ट्र के वाशिम में दुर्गा विसर्जन जुलूस के दौरान पथराव, पुलिस बल तैनात
'जेल से बाहर निकालकर पीटना चाहिए', लॉरेंस बिश्नोई को लेकर बोले राज ठाकरे
'जेल से बाहर निकालकर पीटना चाहिए', लॉरेंस बिश्नोई को लेकर बोले राज ठाकरे

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget