एक्सप्लोरर

ऑपरेशन सिंदूर पर शरद पवार का बड़ा बयान, 'पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले का बदला...'

Sharad Pawar on Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर पर शरद पवार ने कहा कि हमें अपनी सेना पर पूरा भरोसा है. हम सभी भारतीय जवानों का अभिनंदन करते हैं.

पाकिस्तान और पीओके में भारतीय सेना ने नौ आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया. बुधवार तड़के सेना ने पाकिस्तान में आतंकियों को ठिकानों को निशाना बनाते हुए पहलगाम में हुए हमले का बदला लिया. इस पर शरद पवार की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा कि अपनी छाती पर गोलियां झेलकर भारत की संप्रभुता की रक्षा करने वाली भारतीय सेना पर पूरा भरोसा है. 

'पहलगाम आतंकी हमले का बदला ले लिया'

अपने सोशल मीडिया पोस्ट में मराठी में किए पोस्ट में उन्होंने कहा कि आज उसी विश्वास को पूरा करते हुए भारतीय वायुसेना ने आधी रात के करीब डेढ़ बजे आतंकवादियों के नौ ठिकानों पर सफलतापूर्वक एयर स्ट्राइक कर पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले का बदला लिया है.

'सेना के शौर्य पर पूरे देश को गर्व'

शरद पवार ने कहा, "इस कार्रवाई में किसी भी पाकिस्तानी नागरिक या पाकिस्तानी सेना की किसी भी ठिकाने को नुकसान पहुंचाए बिना, केवल आतंकवादियों के नौ लक्ष्यों पर सटीक और योजनाबद्ध हमला किया गया. भारतीय सेना की इस वीरता और शौर्य की पूरी देश को गर्व है."

'सभी जवानों का अभिनंदन'

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने ये भी कहा, "भारत की संप्रभुता और नागरिकों की सुरक्षा को अक्षुण्ण बनाए रखने वाले और पुलवामा हमले का माकूल जवाब देने वाले सभी भारतीय जवानों का हार्दिक अभिनंदन!"

सुप्रिया सुले ने क्या कहा?

सेना की कार्रवाई पर बारामती से सांसद सुप्रिया सुले ने भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने एक्स पर लिखा, "जय हिंद! हम अपने जवानों के साथ मंजबूती से खड़े हैं."

गौरतलब है कि 22 अप्रैल को आतंकियों ने पहलगाम के बैसरन घाटी में पर्यटकों को निशाना बनाया था. इस आतंकी हमले के दो हफ्ते बीत जाने के बाद बुधवार तड़के भारतीय सेना ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया. इस स्ट्राइक के बाद रक्षा मंत्रालय ने साफ किया कि पाकिस्तान की सेना के ठिकानों को निशाना नहीं बनाया गया है.

सनातन कुमार 10 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. साल 2016 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं और मौजूदा वक्त में एसोसिएट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. अपने एक दशक के अनुभव में उन्हें टीम लीड और डिजिटल मीडिया की बारीक समझ है. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय के रामलाल आनंद कॉलेज से 2015 में हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों पर लगातार लिख रहे हैं. संपर्क करें: Email: sanatank@abpnetwork.com 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके को मिली जमानत तो मां बोलीं, 'जब बच्चे को डिटेन कर लिया जाए तो...'
अभिजीत दीपके को मिली जमानत तो मां बोलीं, 'जब बच्चे को डिटेन कर लिया जाए तो...'
महिलाओं को 33% आरक्षण कब मिलेगा? प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाए सवाल
महिलाओं को 33% आरक्षण कब मिलेगा? प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाए सवाल
उद्धव गुट छोड़ शिवसेना में शामिल हुए आनंद दुबे, एकनाथ शिंदे ने किया स्वागत
उद्धव गुट छोड़ शिवसेना में शामिल हुए आनंद दुबे, एकनाथ शिंदे ने किया स्वागत
विरार: महिला ने की आत्महत्या, म्यूजिक डायरेक्टर पर ब्लैकमेलिंग का आरोप
विरार: महिला ने की आत्महत्या, म्यूजिक डायरेक्टर पर ब्लैकमेलिंग का आरोप

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
'इसे तुरंत हटा दें...', AI जनरेटेड वीडियो-फोटोज के खिलाफ नेहा शर्मा की लीगल वार्निंग
'इसे तुरंत हटा दें...', AI जनरेटेड वीडियो-फोटोज के खिलाफ नेहा शर्मा की लीगल वार्निंग
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget