एक्सप्लोरर

'BJP-NCP अजित पवार गुट से अभी तो और नेता...' महाराष्ट्र चुनाव से पहले शरद पवार का चौंकाने वाला दावा

Maharashtra Election 2024: सोमवार (7 अक्टूबर) को बीजेपी नेता हर्षवर्धन पाटिल एनसीपी शरद पवार गुट में शामिल हो गए. ये उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है.

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश में सियासी उथल-पुथल जारी है. नेता एक पार्टी से दूसरी पार्टी में जा रहे हैं. इस बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद चंद्र पवार) के अध्यक्ष शरद पवार ने सोमवार को संकेत दिया कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी और उनके भतीजे अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी से और अधिक लोग पार्टी छोड़ सकते हैं.

दरअसल, सोमवार (7 अक्टूबर) को बीजेपी नेता हर्षवर्धन पाटिल एनसीपी शरद पवार गुट में शामिल हो गए. इंदापुर कस्बे में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पवार ने लोगों से पाटिल को राज्य विधानसभा भेजने की अपील की और एक तरह से आगामी चुनाव के लिए उनकी उम्मीदवारी की घोषणा कर दी.

14 अक्टूबर को ये नेता शरद पवार गुट में होंगे शामिल
इसके बाद शरद पवार ने संकेत दिया कि राज्य विधान परिषद के पूर्व अध्यक्ष रामराजे नाइक निंबालकर, जो वर्तमान में अजित पवार खेमे में हैं, 14 अक्टूबर को शरद पवार गुट में शामिल हो सकते हैं.

शरद पवार ने कहा, "मुझे किसी ने फोन करके 14 अक्टूबर को आने को कहा, जैसे मैंने इंदापुर का दौरा किया. मैंने पूछा कि कहां और किस उद्देश्य से. मुझे बताया गया कि इसका उद्देश्य इंदापुर जैसा ही है. मैंने पूछा कि कहां आना है?...फलटण...समझे? तो अगला गंतव्य फलटण है. उसके बाद महीने का अधिकांश समय बुक हो चुका है."

'अजित पवार से हाथ मिलाने का अफसोस'
बता दें कि फलटण निंबालकर का गृह क्षेत्र है, जिन्होंने 1995 में निर्दलीय और 1999 और 2004 में एनसीपी (अविभाजित) के नेता के रूप में इस निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था. दिलचस्प बात यह है कि निंबालकर ने रविवार को कहा कि उन्हें शरद पवार का साथ छोड़कर 2023 में अजित पवार से हाथ मिलाने का अफसोस है. उन्होंने दावा किया था, "मैंने पार्टी कार्यकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ऐसा (अजित पवार खेमे में शामिल होने के लिए) किया था, जो नहीं हुआ."

हर्षवर्धन पाटिल ने देवेंद्र फडणवीस को दिया झटका
वहीं साल 2019 में हर्षवर्धन पाटिल कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए थे. उनका बीजेपी छोड़ना उपमुख्यमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस के लिए एक झटका माना जा रहा है.

ये भी पढ़ें

13 अक्टूबर को राज ठाकरे की MNS की अहम बैठक, विधानसभा चुनाव को लेकर करेंगे बड़ा फैसला?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुणे-सतारा हाईवे हादसे में गाड़ी चकनाचूर; 4 युवकों की मौत, 2 गंभीर
पुणे-सतारा हाईवे हादसे में गाड़ी चकनाचूर; 4 युवकों की मौत, 2 गंभीर
महाराष्ट्र में धर्मांतरण कानून के तहत पहला केस दर्ज, ब्रिटिश नागरिक पर FIR
महाराष्ट्र में धर्मांतरण कानून के तहत पहला केस दर्ज, ब्रिटिश नागरिक पर FIR
कल्याण-डोंबिवली में आवारा कुत्तों का आतंक, 250 लोगों को काटा, अस्पताल में लंबी कतारें
कल्याण-डोंबिवली में आवारा कुत्तों का आतंक, 250 लोगों को काटा, अस्पताल में लंबी कतारें
लाठीचार्ज के बाद देवेंद्र महतो की तबीयत बेहद खराब, अभिजीत दीपके ने किया वीडियो कॉल, हुई यह बात
लाठीचार्ज के बाद देवेंद्र महतो की तबीयत बेहद खराब, अभिजीत दीपके ने किया वीडियो कॉल, हुई यह बात

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
'अमित शाह तैयार, राहुल भागना नहीं...', CM योगी ने क्यों कहा ऐसा?
'अमित शाह तैयार, राहुल भागना नहीं...', CM योगी ने क्यों कहा ऐसा?
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Monsoon Picnic Safety Tips: मानसून पिकनिक पर जा रहे हैं? बच्चों को जरूर बताएं ये पांच सेफ्टी टिप्स
मानसून पिकनिक पर जा रहे हैं? बच्चों को जरूर बताएं ये पांच सेफ्टी टिप्स
दिल्ली के स्कूलों में रोजाना 30 मिनट अनिवार्य रीडिंग, लंच ब्रेक में भी खुली रहेगी लाइब्रेरी 
दिल्ली के स्कूलों में रोजाना 30 मिनट अनिवार्य रीडिंग, लंच ब्रेक में भी खुली रहेगी लाइब्रेरी 
Embed widget