एक्सप्लोरर

'JDU और TDP का समर्थन नहीं मिलता तो...', शरद पवार का मोदी सरकार पर निशाना

Sharad Pawar News:एनसीपी के संस्थापक शरद पवार ने केंद्र की मोदी सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि उन्होंने सरकार चलाई, लेकिन देश का विचार नहीं किया गया. अपने मन मुताबिक चलाया.

Sharad Pawar News: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद चंद्र पवार) के अध्यक्ष शरद पवार ने सोमवार (10 जून) को मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह बिहार और आंध्र प्रदेश के बलबूते बनी है. 5 वर्षों में जनाधार सरकार का घटा है.

उन्होंने कहा, ''तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) और जनता दल यूनाइटेड (JDU) का समर्थन नहीं मिलता तो बहुमत हासिल करने की शक्ति नहीं पाते. संसद में उनकी संख्या कम हुई है, संसद में उनका बहुमत कम हुआ है.''

बता दें कि बीजेपी को इस लोकसभा चुनाव में 2019 के मुकाबले 63 सीटों का नुकसान हुआ है. पार्टी को इसबार 240 सीटें मिली है. 2019 में बीजेपी ने 303 सीटों पर जीत दर्ज की थी. केंद्र में सरकार बनाने के लिए 272 सीटों की जरूरत होती है. टीडीपी के पास 16 और जेडीयू के पास 12 सांसद हैं.

सत्ता का विकेंद्रीकरण हुआ- शरद पवार

पवार ने कहा, ''5 वर्ष सरकार चलाई, उसमें देश का विचार नहीं किया गया. अपने मन मुताबिक चलाया. एक दो लोगों के हाथों में सत्ता थी, लेकिन अब सत्ता का विकेंद्रीकरण हुआ है.''

शरद पवार ने कहा, ''अब 3 महीने बाद विधानसभा के चुनाव आएंगे, अब एक ही लक्ष्य रखना है, महाराष्ट्र की सत्ता सामान्य लोगों के हाथ में रहे यह दिखाना है.''

बता दें कि एनसीपी आज अपना 25 वां स्थापना दिवस मना रही है. शरद पवार गुट के साथ अजित पवार गुट भी कार्यक्रम आयोजित कर रहा है.

महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव में अजित पवार गुट को झटका लगा है. उसे मात्र एक सीट से संतोष करना पड़ा. वहीं गठबंधन में शामिल बीजेपी और शिवसेना शिंदे गुट भी खास प्रदर्शन नहीं कर सकी. 48 सीटों में बीजेपी को 9, शिवसेना को सात और एनसीपी को एक सीट मिली. वहीं विपक्षी गठबंधन में कांग्रेस को 13, शिवसेना यूबीटी को 9 और एनसीपी (एसपी) को 8 सीटें मिली. 

Maharashtra Assembly Election: विधानसभा चुनाव को लेकर अजित पवार का अलर्ट, कहा- 'विचार करेंगे कि...'

नम्रता अरविंद दुबे 10 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न मुद्दों को कवर कर रही हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर संवाददाता कार्यरत हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
मुंबई: काम के दबाव में सायन अस्पताल के डॉक्टर ने दी जान, सिस्टम पर उठे सवाल
मुंबई: काम के दबाव में सायन अस्पताल के डॉक्टर ने दी जान, सिस्टम पर उठे सवाल
महाराष्ट्र: उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका, प्रवक्ता आनंद दुबे ने छोड़ी पार्टी
महाराष्ट्र: उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका, प्रवक्ता आनंद दुबे ने छोड़ी पार्टी

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget