एक्सप्लोरर

Maharashtra: अजित पवार गुट मिलने पहुंचा तो शरद पवार ने क्या पूछा? जयंत पाटिल ने बता दी अंदर की बात

NCP Crisis: महाराष्ट्र में सोमवार को अजित पवार और उनके गुट के विधायक शरद पवार से मुलाकात के लिए पहुंचे थे. इस मुलाकात में शरद पवार ने अजित गुट के विधायकों से एक सवाल पूछा.

Maharashtra News: अजित पवार ने अपने गुट के विधायकों के साथ शरद पवार से सोमवार (17 जुलाई) को भी मुलाकात. इस बैठक में शरद पवार ने भतीजे अजित पवार के गुट से पूछा कि मौजूदा राजनीतिक माहौल में कोई रास्ता कैसे खोजा जा सकता है, जैसा कि मांग की गई है. जबकि वे (शरद पवार) पहले ही अपना रुख सार्वजनिक तौर पर सबको बता चुके हैं. इस बात खुलासा महाराष्ट्र एनसीपी के अध्यक्ष जयंत पाटिल ने किया. सोमवार को अजित पवार और 15 एनसीपी के विधायकों ने वाईबी चव्हाण सेंटर में दोपहर को शरद पवार से मुलाकात की थी.  शरद पवार ने अजित पवार गुट को बताया कि एनसीपी ने पिछला चुनाव कांग्रेस के साथ लड़ा था और महा विकास अघाड़ी सरकार बनाई थी. पवार ने उनसे समाधान निकालने और कोई रास्ता सुझाने को कहा.

बैठक के बारे में बताते हुए जंयत पाटिल ने कहा कि एनसीपी के मंत्रियों और कुछ विधायकों ने शरद पवार से मुलाकात की. शरद पवार ने उन्हें बताया कि एनसीपी नेता जनता के सामने गए थे और अपना रुख स्पष्ट रूप से व्यक्त किया. उन्होंने उनसे पूछा कि ऐसी स्थिति में कोई रास्ता कैसे निकाला जा सकता है?

जब ये सवाल किया गया कि शरद पवार पब्लिक में आकर (अजित खेम से मुलाकात के बाद) क्यों अपना स्टैंड क्लियर नहीं कर रहे हैं, इस पर जयंत पाटिल ने कहा कि शरद पवार ने पिछले हफ्ते में नासिक जिले में एक रैली को संबोधित किया था, जहां वो अपना स्टैंड क्लीयर कर चुके हैं. उनसे लोगों के सामने आकर अपना पक्ष रखने की उम्मीद करने का कोई मतलब नहीं है. जयंत पाटिल ने कहा, "अगर वे (अजित पवार) गुट शरद पवार से फिर से मिलना चाहते हैं तो आ सकते हैं. राजनीति में संवाद की कड़ी टूटनी नहीं चाहिए. वहीं इस बैठक के बाद अजित पवार गुट के नेता और राज्यसभा सांसद प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि उन्होंने शरद पवार से फिर यह सुनिश्चित करने को कहा कि एनसीपी एकजुट रहे.

Maharashtra: शरद पवार से मुलाकात पर मुलाकात, आखिर अजित पवार गुट को किसी बात की चिंता है? यहां समझें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र: पुणे में लगातार बारिश से पवना बांध का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट
महाराष्ट्र: पुणे में लगातार बारिश से पवना बांध का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट
'यह अंत नहीं हो सकता, जवाबदेही...', शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं सुप्रिया सुले
'यह अंत नहीं हो सकता, जवाबदेही...', शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं सुप्रिया सुले
'भारत के नौजवानों को बधाइयां', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर शिंदे गुट की प्रतिक्रिया 
'भारत के नौजवानों को बधाइयां', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर शिंदे गुट की प्रतिक्रिया 
'एक मच्छऱ आदमी को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर उद्धव ठाकरे का चौंकाने वाला बयान
'एक मच्छऱ आदमी को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर उद्धव ठाकरे का चौंकाने वाला बयान

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
Exclusive: पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
Mustard Oil vs Olive Oil Benefits: सरसों या जैतून... हार्ट पेशेंट के लिए कौन सा तेल सही?
सरसों या जैतून... हार्ट पेशेंट के लिए कौन सा तेल सही?
Kerala Students Viral Video: कॉलेज केयरटेकर को स्टूडेंट्स ने दिया सरप्राइज, रिएक्शन वायरल
कॉलेज केयरटेकर को स्टूडेंट्स ने दिया सरप्राइज, रिएक्शन वायरल
Embed widget