एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र में फिर एकसाथ आएंगे शरद पवार और अजीत पवार! CM देवेंद्र फडणवीस भी रहेंगे मौजूद

Maharashtra Politics: मुंबई में आज (12 मई) एक कार्यक्रम में अजित पवार और शरद पवार के साथ-साथ मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी साथ दिखेंगे.

Maharashtra News: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष अजित पवार और एनसीपी-एसपी के प्रमुख शरद पवार पिछले डेढ़ महीने से लगातार अलग-अलग कार्यक्रमों में एक साथ देखे जा रहे हैं. राजनीतिक गलियारों में जहां दोनों पार्टियों के एक होने की चर्चा है, वहीं यह विशेष रूप से महत्वपूर्ण है कि अजित पवार और शरद पवार लगातार विभिन्न कार्यक्रमों में एक साथ देखे जाते हैं.

आज (12 मई) महाराष्ट्र राज्य सहकारी बैंक ने मुंबई के वाईबी चव्हाण केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में अजित पवार और शरद पवार के साथ-साथ मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को भी आमंत्रित किया है. अजित पवार और शरद पवार को एकसाथ नजर आएंगे, जब दोनों के साथ आने की चर्चा हर तरफ चल रही है.

शरद पवार ने दिया था ये बयान

दरअसल, एनसीपी-एसपी सुप्रीमो शरद पवार ने एक निजी अखबार को दिए साक्षात्कार में कहा था कि पार्टी का एक गुट अब भी अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी में जाने की इच्छा रखता है. इस बयान के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल तेज हो चुकी है. इस पर एनसीपी-एसपी के नेता अनिल देशमुख ने कहा कि पार्टी के सांसद, विधायक और कई नेता उनसे मिलते रहते हैं, किसी ने अपनी भावना व्यक्त की होगी.

अनिल देशमुख ने क्या कहा था?

अनिल देशमुख ने गुरुवार को न्यूज़ एजेंसी 'आईएएनएस' से बातचीत के दौरान कहा था कि हम अपनी पार्टी को मजबूत करने में एकजुट होकर लगे हैं. आने वाले नगरपालिका, महानगरपालिका और स्थानीय चुनावों में हमें कैसे जाना है, इस पर काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में हमें कैसे लाभ हुआ, यह हम सभी को पता है. विधानसभा चुनाव में भी अच्छा माहौल था, महा विकास अघाड़ी (MVA) की शत-प्रतिशत सरकार आने वाली थी, लेकिन विधानसभा के चुनाव में बहुत धांधली हुई.

उन्होंने कहा कि बाहर से लोगों को बुलाकर मतदान कराया गया. कई और मुद्दे हैं, जिनकी वजह से एमवीए की हार हुई. अपनी पार्टी को किस तरह से मजबूत करना है, हम सब मिलकर इस पर काम कर रहे हैं.

नम्रता अरविंद दुबे 10 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न मुद्दों को कवर कर रही हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर संवाददाता कार्यरत हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके को मिली जमानत तो मां बोलीं, 'जब बच्चे को डिटेन कर लिया जाए तो...'
अभिजीत दीपके को मिली जमानत तो मां बोलीं, 'जब बच्चे को डिटेन कर लिया जाए तो...'
महिलाओं को 33% आरक्षण कब मिलेगा? प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाए सवाल
महिलाओं को 33% आरक्षण कब मिलेगा? प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाए सवाल

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget