एक्सप्लोरर

Maharashtra Lok Sabha Election: शाहरुख खान के हमशक्ल ने कांग्रेस के लिए किया प्रचार, BJP ने ऐसे कसा तंज

Lok Sabha Election: महाराष्ट्र में सोलापुर लोकसभा सीट से उम्मीदवार प्रणीति शिंदे के लिए शाहरुख़ ख़ान के डुप्लीकेट शौकत पठान से प्रचार को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस पर तंज कसा है.

Lok Sabha Elections 2024: महाराष्ट्र में 19 अप्रैल को पहले चरण का चुनाव खत्म होने के बाद बाकी चरणों के लिए प्रचार अभियान तेजी जारी है. कांग्रेस के दिग्गज नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील शिंदे की बेटी प्रणिती शिंदे सोलापुर सीट से मैदान में हैं और वो लगातार अपने संसदीय क्षेत्र में चुनावी रैलियों में जुटी हुई हैं. इस बीच सोलापुर में एक्टर शाहरुख़ ख़ान के डुप्लीकेट शौकत पठान ने कांग्रेस उम्मीदवार प्रणीति शिंदे के नामांकन के दौरान प्रचार किया.

सोलापुर के इलाक़े में अफवाह फैल गई कि कांग्रेस उम्मीदवार प्रणीति शिंदे के प्रचार लिए फिल्म अभिनेता शाहरुख खान आ रहे है. शाहरुख खान के हमशक्ल को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. लोगों में सेल्फी लेने की होड़ मच गई.'' 

शाहरुख़ ख़ान के हमशक्ल से प्रचार पर बीजेपी का हमला

सोलापुर लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार प्रणीति शिंदे के प्रचार लिए शाहरुख़ ख़ान के डुप्लीकेट शौकत पठान को लेकर बीजेपी ने तंज कसा है. बीजेपी ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी प्रणीति शिंदे के लिए ‘सस्ता शाहरुख़ ख़ान’ मैदान में हैं. शौकत पठान का असली नाम इब्राहिम कादरी है. वो गुजरात के रहने वाले हैं. वो कांग्रेस के लिए प्रचार करते रहते हैं और पार्टी के कार्यकर्ता बताए जाते हैं.

सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं इब्राहिम कादरी

बता दें कि इब्राहिम कादरी सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव हैं. इंस्टाग्राम पर उनके 1.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं. उनके वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं और लाखों में फैंस लाइक करते हैं.चुनावी मौसम में अक्सर पार्टियां ऐसे लोगों को साथ लाती है जो ज्यादा से ज्यादा लोगों का ध्यान खींच सके. उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री आदित्यनाथ के हमशक्ल के साथ चुनाव प्रचार किया था.

बीजेपी ने सोलापुर (अनुसूचित जाति) लोकसभा सीट के लिए पार्टी विधायक राम सतपुते को अपना प्रत्याशी बनाया है. यानी इस सीट पर कांग्रेस की उम्मीदवार प्रणीति शिंदे का मुकाबला बीजेपी के राम सतपुते से होने जा रहा है. बता दें कि सोलापुर में 7 मई को चुनाव होंगे. महाराष्ट्र में 19 अप्रैल को 5 सीटों पर वोट डाले गए. पहले चरण में प्रदेश की नागपुर, रामटेक (एससी), भंडारा गोंदिया, चंद्रपुर और नक्सल प्रभावित गढ़चिरौली-चिमूर (एसटी) लोकसभा क्षेत्र में मतदान हुआ.

ये भी पढ़ें: Maharashtra Lok Sabha Election: शरद पवार गुट ने EC में की थी अजित पवार की शिकायत, अब हुआ ये फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर संजय राउत का बड़ा बयान, 'अगर तोड़ना ही था तो...'
सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर संजय राउत का बड़ा बयान, 'अगर तोड़ना ही था तो...'
'ऊपर से मिले खास आदेशों के बिना...', CJP प्रोटेस्ट में पुलिस के लाठीचार्ज पर भड़के राज ठाकरे
'ऊपर से मिले खास आदेशों के बिना...', CJP प्रोटेस्ट में पुलिस के लाठीचार्ज पर भड़के राज ठाकरे
Rhiya Ahir Exclusive: मुंबई में पुलिस वैन रोकने वाली रिया अहीर बोलीं, 'लोगों को लगा मैं रील बना रही हूं'
Exclusive: मुंबई में पुलिस वैन रोकने वाली रिया अहीर बोलीं, 'लोगों को लगा मैं रील बना रही हूं'

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget