एक्सप्लोरर

School Reopening in Mumbai: मुंबई में आज खुले 1-12 तक के स्कूल, जानें बीते दो साल में कब-कब खुले और बंद हुए स्कूल

मुंबई में कोरोना की तीसरी लहर पीक पर जाने के बाद मामलों में गिरावट दिखाई दे रही है. कोरोना के मामलों में गिरावट के मद्दे नजर आज से मुंबई में स्कूल खोल दिए गए हैं.

School Reopening in Mumbai: मुंबई में कोरोना की तीसरी लहर पीक पर जाने के बाद मामलों में गिरावट दिखाई दे रही है. कोरोना के मामलों में गिरावट के मद्दे नजर आज से मुंबई में स्कूल खोल दिए गए हैं. 20 जनवरी को महाराष्ट्र सरकार ने ये एलान किया था कि पूरे राज्य में स्कूल खोले जा सकते हैं. हालांकि इसका आखिरी फैसला जिला अधिकारियों व निगमों पर छोड़ा था. आज से मुंबई में पहली कक्षा से लेकर 12वीं तक के स्कूल खुल गए हैं. स्कूल खुलने से जहां छात्रों के माता-पिता थोड़ी चिंता में हैं, वहीं छात्रों में स्कूल खुलने को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. 

स्कूल खुलने को लेकर वडाला के एक छात्र ने कहा, ''वापस आकर बहुत अच्छा लग रहा है. हम सभी को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना चाहिए और मास्क पहनना चाहिए.''

जानें कब खुले और कब बंद हुए स्कूल

बीते दो साल में मुंबई में लगातार स्कूलों को कोरोना के चलते बंद किया जाता रहा है. कोरोना को लेकर सबसे पहले साल 2020 में 20 मार्च को स्कूलों को बंद किया गया था. इसके बाद स्कूल एक साल से भी ज्यादा समय के लिए बंद रहे. कोरोना की पहली और दूसरी लहर बीत जाने के बाद स्कूलों को 4 अक्टूबर 2021 को खोला गया.

इस दौरान स्कूलों को आठवीं कक्षा से 12वीं कक्षा तक केलिए ही खोला गया था. कोरोना के मामलों में लगातार गिरावट को देखते हुए 15 दिसंबर 2021 को पहली से लेकर 7वीं तक के स्कूलों को भी खोल दिया गया. लेकिन एक बार फिर कोरोना के मामलों में फिर तेजी दर्ज की जाने लगी और 3 जनवरी 2022 को फिर से स्कूलों को पूरी तरह से बंद कर दिया गया. अब 24 जनवरी 2022 को फिर से एक बार मुंबई में पहली से लेकर 12वीं तक के स्कूलों को खोल दिया गया है. 

अभिभावकों की क्या है राय?

एक सर्वे में हुए खुलासे में पता चला है कि महाराष्ट्र में 62 प्रतिशत पैरेंट्स अभी अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेजना चाहते. ये सर्वे एक लोकल कंपनी ने किया है जिसमें करीब पांच हजार अभिभावकों ने अपनी राय पेश की है. महाराष्ट्र की सर्वे करने वाली एक कंपनी लोकल सर्कल ने 4976 लोगों पर सर्वे किया और ये सामने आया कि करीब 62 प्रतिशत अभिभावक अपने बच्चों को फिलहाल स्कूल भेजने के पक्ष में नहीं हैं. इस सर्वे में 67 प्रतिशत पुरुष और 33 प्रतिशत महिलाएं शामिल हुए थे.

सर्वे में सामने आयी रिपोर्ट की अगर बात करें तो सर्वे में 62 फीसदी अभिभावक बच्चों को स्कूल भेजने के पक्ष में नहीं पाए गए. 11 फीसदी ने हां कहा, तो वहीं 16 फीसदी ने बताया कि वह अपने बच्चों को पहले से ही स्कूल भेज रहे हैं. 11 फीसदी लोगों ने इस मुद्दे पर अपनी कोई भी राय नहीं दी.

यह भी पढ़ें

Maharashtra Weekly Weather Report: ठंड और पाकिस्तान से पहुंची धूल ने महाराष्ट्र में बढ़ाई परेशानी, जानें- इस सप्ताह कैसा रहेगा मौसम

Maharashtra Petrol-Diesel Price Today: महाराष्ट्र के मुंबई, पुणे, नागपुर, नासिक सहित तमाम बड़े शहरों में आज पेट्रोल-डीजल कितना हुआ महंगा, जानिए यहां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gokul Result: गोकुल चुनाव में महायुति का बड़ा झटका, सतेज पाटिल गठबंधन की जीत तय
गोकुल दूध संघ रिजल्ट: महायुति का बड़ा झटका, सतेज पाटिल गठबंधन जीत की ओर
टाइगर श्रॉफ पर हुआ अटैक तो सरकार पर भड़के संजय राउत, '90 के दशक का गैंगवार...'
टाइगर श्रॉफ पर हुआ अटैक तो सरकार पर भड़के संजय राउत, '90 के दशक का गैंगवार...'
शरद पवार गुट के MLA जितेंद्र आव्हाड को धमकी, 'घर के बाहर खड़ा हूं, तुम्हें ठोक दूंगा'
शरद पवार गुट के MLA जितेंद्र आव्हाड को धमकी, 'घर के बाहर खड़ा हूं, तुम्हें ठोक दूंगा'
'हमारी कोशिश है कि...', टाइगर श्रॉफ पर हमले पर बोले रामदास अठावले
'हमारी कोशिश है कि...', टाइगर श्रॉफ पर हमले पर बोले रामदास अठावले

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने संभाला मोर्चा, सपा से सीटों पर जल्द होगी बात?
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने संभाला मोर्चा, सपा से सीटों पर जल्द होगी बात?
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
दिल्ली: यमुना कब तक हो जाएगी साफ? मंत्री प्रवेश वर्मा ने बता दी डेडलाइन
दिल्ली: यमुना कब तक हो जाएगी साफ? मंत्री प्रवेश वर्मा ने बता दी डेडलाइन
Embed widget