एक्सप्लोरर

'महाराष्ट्र में BJP का हो जाएगा सफाया', MVA को समर्थन देने पर भी सत्यपाल मलिक ने दिया जवाब

Maharashtra Elections 2024: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के तारीखों की अभी घोषणा भी नहीं हुई है लेकिन जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यापाल मलिक ने महायुति को लेकर भविष्यवाणी कर दी है.

Maharashtra News: जम्मू कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक (Satyapal Malik) ने बीजेपी के चुनावी प्रदर्शन को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है. सत्यपाल मलिक ने कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बीजेपी का सफाया हो जाएगा. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वह महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में विपक्षी महाविकास आघाड़ी (MVA) के लिए प्रचार करेंगे.

जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म करने में अहम भूमिका निभाने वाले सत्यपाल मलिक मुंबई में शिवसेना-यूबीटी के नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की. इस  मुलाकात के बाद मलिक ने रविवार को पत्रकारों से बात की. 

मैं एमवीए के लिए करूंगा प्रचार- सत्यपाल मलिक
महाराष्ट्र में होने वाले चुनाव के बारे में पूछने पर सत्यपाल मलिक ने कहा, ‘'बीजेपी को न केवल बड़ा झटका लगेगा, बल्कि राज्य चुनाव में पार्टी का सफाया हो जाएगा. उद्धव ठाकरे इस चुनाव में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे. आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है.’’ मलिक ने कहा, ‘‘मैंने एमवीए को पूर्ण समर्थन दिया है. मैं उसके लिए प्रचार भी करूंगा.’’

बीजेपी को लेकर कह दी यह बड़ी बात
उन्होंने शनिवार को कहा कि महाराष्ट्र का विधानसभा चुनाव देश के राजनीतिक परिदृश्य पर महत्वूपर्ण असर डालेगा. उन्होंने कहा कि राज्य चुनाव के नतीजे बीजेपी के ताबूत में आखिरी कील ठोकने का काम करेंगे. 

उद्धव से मिलकर यह बोले सत्यपाल मलिक
उद्धव ठाकरे से सत्यपाल मलिक ने क्या बात की? इसको लेकर पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ''मैंने कहा कि मेरी जानकारी के मुताबिक बीजेपी हार रही है. एमवीए जीतेगी. मैंने उनसे कहा कि कुछ समझौता कर लीजिए लेकिन विधानसभा चुनाव में साथ बने रहिए. इंडिया गठबंधन को लेकर हमारी संक्षिप्त चर्चा हुई. हालांकि मैंने उन्हें आश्वस्त किया कि एमवीए सरकार बनाएगी.'' बता दें कि महाराष्ट्र में 288 सदस्यीय विधानसभा के लिए नवंबर में चुनाव कराया जा सकता है.

ये भी पढ़ें- MVA के घटक दलों में 10 दिनों में हो जाएगी सीट शेयरिंग पर सहमति? शरद पवार ने किया बड़ा खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी पर बोले मंत्री योगेश कदम, 'हमने उनके घर पर पुलिस...'
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी पर बोले मंत्री योगेश कदम, 'हमने उनके घर पर पुलिस...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका, बागी सांसदों का शिंदे गुट में विलय, लोकसभा स्पीकर की मंजूरी
उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका, बागी सांसदों का शिंदे गुट में विलय, लोकसभा स्पीकर की मंजूरी
Mumbai News: डॉक्टरों से गुंडागर्दी पड़ी भारी, शिवसेना पार्षद रमेश म्हात्रे की जमानत हाईकोर्ट से रद्द
मुंबई: डॉक्टरों से गुंडागर्दी पड़ी भारी, शिवसेना पार्षद रमेश म्हात्रे की जमानत हाईकोर्ट से रद्द

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
TMC के बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
सरकारी मदद से चमकेगी किसानों की किस्मत, राष्ट्रीय बागवानी मिशन का ऐसे उठाएं पूरा लाभ
सरकारी मदद से चमकेगी किसानों की किस्मत, राष्ट्रीय बागवानी मिशन का ऐसे उठाएं पूरा लाभ
Video: शहर नहीं अदरक है ये! गुरुग्राम की हालत देख लड़की का फूटा गुस्सा- वीडियो में निकाली भड़ास
शहर नहीं अदरक है ये! गुरुग्राम की हालत देख लड़की का फूटा गुस्सा- वीडियो में निकाली भड़ास
Embed widget