एक्सप्लोरर

Sanjay Raut Statement: संजय राउत के 'चोरमंडल' वाले बयान के खिलाफ 8 मार्च को फैसला, अगले दो दिन में होगी पूछताछ

Sanjay Raut News: महाराष्ट्र में संजय राउत के एक बयान से विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ है. विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने कहा है कि वो इस बयान की जांच करेंगे. जानिए क्या है पूरा मामला?

Sanjay Raut Statement on Eknath Shinde and BJP: शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता संजय राउत द्वारा विधानमंडल को कथित तौर पर ‘‘चोरमंडल’’ कहे जाने पर महाराष्ट्र विधानसभा में बुधवार को जमकर हंगामा हुआ. सत्ता पक्ष के साथ-साथ विपक्षी दलों के सदस्यों ने भी राउत की इस टिप्पणी की निंदा की. विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने कहा है कि वह दो दिन में ठाकरे गुट के सांसद संजय राउत के बयान की जांच करेंगे और अगले बुधवार को मानवाधिकार हनन मामले पर फैसला लेंगे. साथ ही हंगामे के चलते सदन की बैठक दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई है.

संजय राउत के बयान के बाद हंगामा
शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता संजय राउत द्वारा विधानमंडल को कथित तौर पर ‘‘चोरमंडल’’ कहे जाने पर महाराष्ट्र विधानसभा में बुधवार को जमकर हंगामा हुआ. सत्ता पक्ष के साथ-साथ विपक्षी दलों के सदस्यों ने भी राउत की इस टिप्पणी की निंदा की. विधानसभा के निचले सदन की कार्यवाही जैसे ही शुरू हुई बीजेपी के नेता आशीष शेलार ने यह मुद्दा उठाया.

उन्होंने कहा, ‘‘विधायकों को चोर कहा जा रहा है और यह राज्य का अपमान है.’’ बीजेपी के एक अन्य विधायक अतुल भातखल्कर ने कहा कि उन्होंने राउत के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है. उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर से इसे स्वीकार करने का अनुरोध किया है.

दो दिनों में होगी जांच
राहुल नार्वेकर ने एक बयान में कहा कि दो दिन में इस संबंध में जांच कराकर अगले फैसले की घोषणा बुधवार को की जाएगी. राउत के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर राहुल नार्वेकर के फैसले के बाद भी सदन में हंगामा जारी रहा. देखा गया कि सत्ता पक्ष आक्रामक हो गया है. कुल मिलाकर सत्ता पक्ष संजय राउत के खिलाफ प्रस्ताव लाने पर जोर देता नजर आ रहा है. उधर, कोल्हापुर में बोलते हुए संजय राउत ने अपने बयान को दोहराया कि वह अपने बयान पर कायम हैं और उन्होंने उस बयान को लेकर सफाई दी है. 

क्या बोले अजित पवार?
विपक्ष के नेता अजित पवार और कांग्रेस विधायक दल के नेता बालासाहेब थोराट ने भी कहा कि इस तरह की टिप्पणी अस्वीकार्य है. पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) और कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी) के सहयोगी हैं.

क्या बोले थोराट?
थोराट ने कहा, ‘‘यह स्पष्ट किए जाने की आवश्यकता है कि वास्तव में उन्होंने (राउत ने) क्या कहा. वहीं, सदन में किस तरह के शब्दों का इस्तेमाल किया जा रहा है. इस बारे में सभी को सावधान रहना चाहिए. हमें ‘राष्ट्र-विरोधी’ तक कहा गया है.’’ एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के विधायक इस बात पर जोर दे रहे थे कि नोटिस को स्वीकार किया जाना चाहिए.

हंगामे के कारण निचले सदन को तीन बार - पहले अध्यक्ष नार्वेकर द्वारा 10 मिनट के लिए, उसके बाद पीठासीन अधिकारी योगेश सागर द्वारा 20 मिनट और 30 मिनट के लिए स्थगित किया गया. इससे पहले दिन में कोल्हापुर में राउत ने पत्रकारों से बातचीत में कथित तौर पर ‘‘विधिमंडल’’ (विधायिका) को ‘‘चोरमंडल’’ कहा था.

ये भी पढ़ें: Sanjay Raut: संजय राउत के इस बयान से विधानसभा में जमकर हंगामा, बोले- 'विधानमंडल चोर...', बीजेपी ने की कार्रवाई की मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी पर बोले मंत्री योगेश कदम, 'हमने उनके घर पर पुलिस...'
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी पर बोले मंत्री योगेश कदम, 'हमने उनके घर पर पुलिस...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका, बागी सांसदों का शिंदे गुट में विलय, लोकसभा स्पीकर की मंजूरी
उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका, बागी सांसदों का शिंदे गुट में विलय, लोकसभा स्पीकर की मंजूरी
Mumbai News: डॉक्टरों से गुंडागर्दी पड़ी भारी, शिवसेना पार्षद रमेश म्हात्रे की जमानत हाईकोर्ट से रद्द
मुंबई: डॉक्टरों से गुंडागर्दी पड़ी भारी, शिवसेना पार्षद रमेश म्हात्रे की जमानत हाईकोर्ट से रद्द

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget