एक्सप्लोरर

Maharashtra Politics: NCP प्रमुख शरद पवार के बयान से हलचल, संजय राउत बोले- '1 मई को MVA की...'

Mumbai: पवार ने एमवीए को लेकर कहा कि ये गठबंधन रहेगा या नहीं इसे लेकर कुछ नहीं कहा जा सकता है. उनके बयान से अंदाजा लगाया जा रहा है कि राज्य में आने वाले दिनों में बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है.

Maharashtra News: महाविकास अघाड़ी गठबंधन को लेकर शरद पवार के बयान ने महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल पैदा कर दी है. पवार के बयान के बाद अंदाजा लगाया जा रहा है कि महाराष्ट्र में जल्द ही एमवीए गठबंधन का अंत हो सकता है. हालांकि शिवसेना  (यूबीटी) नेता संजय राउत ने इससे साफ इंकार किया है. राउत ने सोमवार को कहा कि महाविकास अघाड़ी बहुत मजबूत है और शरद पवार ने ऐसा कभी नहीं कहा कि एमवीए टूट जाएगा. राउत ने यह भी दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस जैसे मजबूत विपक्षी दलों को तोड़ने का प्रयास कर रही है.

पवार के बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया
संजय राउत ने मीडिया से बातचीत में कहा कि एमवीए को लेकर शरद पवार द्वारा दिए गए बयान को मीडिया ने तोड़ मरोड़कर पेश किया. राज्यसभा सांसद ने कहा कि एमवीए बेहद मजबूत है और पूरे राज्य में साथ मिलकर रैलियां कर रही है.

साथ काम करना चाहती हैं तीनों पार्टियां- पवार

रविवार को अमरावती में पत्रकारों के एक सवाल का जवाब देते हुए कि क्या एनसीपी, शिवसेना (यूबीटी) और कांग्रेस एक साथ चुनाव लड़ेंगे, पवार ने कहा था कि तीनों पार्टियां एक साथ काम करना चाहती हैं, उन्होंने कहा था कि फिलहाल ऐसी कोई चर्चा नहीं है कि वंचित बहुजन अघाड़ी (वीबीए)  के प्रकाश अंबेडकर एमवीए में शामिल हो रहे हैं.

1 मई को बड़ी रैली करने जा रही एमवीए- राउत

पवार के इस बयान पर जब संजय राउत से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इस समय एमवीए बहुत मजबूत है और एक साथ रैलियां कर रही है. रैलियां यह दिखाने के लिए की जा रही हैं कि हम एकसाथ हैं. उन्होंने कहा कि हम 1 मई को मुंबई में एक बड़ी रैली का आयोजन करने जा रहे हैं जिसमें एमवीए के सभी दलों के नेता भाग लेंगे. राउत ने कहा कि एमवीए को बनाने में शरद पवार ने एक बड़ी भूमिका निभाई है. उन्होंने कहा कि शिवसेना यूबीटी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी साथ हैं लेकिन पवार एक विशेष अहमियत रखते हैं.

साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी एमवीए- संजय राउत
संजय राउत ने कहा, "पवार साहब का मानना ​​है कि अगर हम साथ रहें तो हम 2024 में बीजेपी को हरा सकते हैं और बड़ी संख्या में लोकसभा सीटें जीत सकते हैं. इसलिए मुझे नहीं लगता कि मीडिया में एमवीए को लेकर जो खबरें चल रही हैं, पवार साहब ऐसा कोई कदम उठाने जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि पवार साहब ने ऐसा कोई बयान दिया है कि एमवीए गठबंधन रहेगा नहीं या इसे तोड़ा जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि एमवीए साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी."

'शिंदे को हटाने की चल रही तैयारियां'
राउत ने दावा किया कि परदे के पीछे मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को हटाने की गतिविधियां चल रही हैं, ऐसा इसलिए है क्योंकि शिंदे वह करने में असफल रहे हैं जो बीजेपी चाहती थी. बता दें कि एक दिन पहले राउत ने दावा किया था कि 15 से 20 दिन के अंदर शिंदे-फडणवीस सरकार गिर जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भिवंडी बिल्डिंग हादसा: कल गिराई जाएगी इमारत, 10 की हो चुकी है मौत
भिवंडी बिल्डिंग हादसा: कल गिराई जाएगी इमारत, 10 की हो चुकी है मौत
मुंबई लोकल में महिला से बदसलूकी का आरोप, पुलिस ने बचाया
मुंबई लोकल में महिला से बदसलूकी का आरोप, पुलिस ने बचाया
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
JPNIC को लेकर बोले अखिलेश यादव, 'पूरी सरकार ठेके पर...'
JPNIC को लेकर बोले अखिलेश यादव, 'पूरी सरकार ठेके पर...'
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget