एक्सप्लोरर

'तीसरी बार शपथ लेने दें फिर हम...', PM मोदी का जिक्र कर बोले संजय राउत, क्या हैं संकेत?

Sanjay Raut News: उद्धव ठाकरे गुट के सांसद संजय राउत ने कहा कि बीजेपी के पास बहुमत नहीं है फिर भी उनका (एनडीए) का आंकड़ा बड़ा है. उन्होंने इस दौरान पीएम मोदी पर भी तंज कसा.

Lok Sabha Elections Result 2024: महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद उद्धव ठाकरे गुटे की शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने पीएम नरेंद्र मोदी पर एक बार फिर से तंज कसा है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बहुत बुजुर्ग नेता हैं. वो भगवान के 'अवतार' हैं. काशी पुत्र, गंगा पुत्र हैं. उनके (बीजेपी) पास बहुमत नहीं है फिर भी उनका आंकड़ा बड़ा है. इसलिए हमने कहा कि पहले आप उनके बाद हम. उन्होंने राष्ट्रपति भवन में सरकार बनाने का जो दावा पेश किया है, उन्हें तीसरी 'कसम' लेने दीजिए.''

शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने मीडिया से बातचीत में आगे कहा, "तीसरी कसम के बाद चौथी कसम के बारे में हम सोच लेंगे. तीसरी कसम के बाद चौथी कसम की बात आएगी. पहले तीसरी कसम तो पूरी होने दीजिए"

महाराष्ट्र में किस पार्टी को कितनी सीटें मिलीं?

महाराष्ट्र लोकसभा चुनाव में इस बार एनडीए का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा. बीजेपी के नेतृत्व वाले महायुति को इस चुनाव में महज 17 सीटें मिली हैं. वहीं, महाविकास अघाड़ी का प्रदर्शन शानदार रहा. प्रदेश में एमवीए ने 30 लोकसभा सीटों पर कब्जा जमाया है. महाराष्ट्र में पार्टियों के हिसाब से नतीजों की बात करें तो, राज्य की कुल 48 सीटों में से कांग्रेस ने 13 सीटों पर सफलता हासिल की है. बीजेपी ने 9 सीटों पर जीत हासिल की है.

वहीं, शिवसेना (उद्धव ठाकरे) को भी 9 सीटों पर जीत मिली है. इसके अलावा शरद पवार के खेमे वाले एनसीपी को आठ, सीएम एकनाथ शिंदे की पार्टी शिवसेना को सात सीटों पर जीत मिली है. जबकि, अजित पवार की एनसीपी को एक सीट और एक सीट निर्दलीय प्रत्याशी के खाते में आई. पिछले लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र में बीजेपी ने 23 सीटों पर जीत हासिल की थी लेकिन, इस बार बीजेपी का प्रदर्शन काफी खराब रहा और पार्टी महज 9 सीटों पर सिमट गई. चुनाव नतीजों को देखते हुए बीजेपी के वरिष्ठ नेता और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने इस्तीफे तक की पेशकश की है.

ये भी पढ़ें:

क्या BJP के संपर्क में हैं उद्धव ठाकरे? प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं- 'जनता ने ही...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के प्रोटेस्ट की तुलना बांग्लादेश हिंसा से, भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी- 'वहां हिंदुओं को...'
भारत के प्रोटेस्ट की तुलना बांग्लादेश हिंसा से, भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी- 'वहां हिंदुओं को...'
महाराष्ट्र: मानव तस्करी रोकने के लिए पुलिस को मिलेगी स्पेशल ट्रेनिंग
महाराष्ट्र: मानव तस्करी रोकने के लिए पुलिस को मिलेगी स्पेशल ट्रेनिंग
'कैसा हराया...', AIMIM पार्षद सहर शेख के पिता शिंदे गुट में शामिल, सियासी चर्चा तेज
'कैसा हराया...', AIMIM पार्षद सहर शेख के पिता शिंदे गुट में शामिल, सियासी चर्चा तेज
'अमेरिकी BJP को...' इमरान खान को नोटिस पर अभिजीत दीपके ने किया मुंबई पुलिस को 'सैल्यूट'
'अमेरिकी BJP को...' इमरान खान को नोटिस पर अभिजीत दीपके ने किया मुंबई पुलिस को 'सैल्यूट'

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
Delhi Traffic Advisory: CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
अमेरिका के स्कूल में गोलीबारी, 3 बच्चों समेत 4 की मौत, मच गया हड़कंप
अमेरिका के स्कूल में गोलीबारी, 3 बच्चों समेत 4 की मौत, मच गया हड़कंप
'धक्का दिया और दरवाजा...', कास्टिंग काउच के बाद सहम गई थीं 'तारक मेहता...' फेम एक्ट्रेस
'धक्का दिया और दरवाजा...', कास्टिंग काउच के बाद सहम गई थीं 'तारक मेहता...' फेम एक्ट्रेस
भारत के प्रोटेस्ट की तुलना बांग्लादेश हिंसा से, भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी- 'वहां हिंदुओं को...'
भारत के प्रोटेस्ट की तुलना बांग्लादेश हिंसा से, भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी- 'वहां हिंदुओं को...'
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
Macbook की टक्कर के हैं ये 3 लैपटॉप, फीचर्स के तो कहने ही क्या
Macbook की टक्कर के हैं ये 3 लैपटॉप, फीचर्स के तो कहने ही क्या
उम्रकैद की सजा पाने वाले कैदी कितने साल काटते हैं जेल? जानें नियम
उम्रकैद की सजा पाने वाले कैदी कितने साल काटते हैं जेल? जानें नियम
Embed widget