एक्सप्लोरर

ऑपरेशन सिंदूर 'फेलियर' वाले बयान पर संजय राउत की सफाई, साथ ही बोले, 'सबसे पहले राहुल गांधी को...'

Sanjay Raut News: संजय राउत ने कहा कि जब तब ऑपरेशन सिंदूर तब तक अधूरा रहेगा जब तक आतंकी पकड़े नहीं जाते. वो छह आतंकवादी कहां हैं?

ऑपरेशन सिंदूर 'फेलियर' वाले बयान पर घिरने के बाद शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने सफाई दी है. उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर फेल हो गया है, ये हमने कभी नहीं कहा है. ऑपरेशन सिंदूर हमारे भारतीय सेना की पराक्रम की गाथा है. उस मामले में जो राजनीति कर रहे हैं, वो राजनीति फेल हो गई है. 

संजय राउत ने आगे कहा, "मैंने ऑल पार्टी मीटिंग में ये कहा था कि ऑपरेशन सिंदूर तब तक अधूरा रहेगा जब तक वो छह आतंकवादी जिसने पहलगाम में हमारे 26 बहनों का सिंदूर उजाड़ दिया, उनको पकड़कर दिल्ली में लाकर उनकी पहचान नहीं की जाती."

इंडिया गेट के सामने आतंकियों का एनकाउंटर करो- राउत

उद्धव ठाकरे गुट के सांसद ने कहा, "उनको इंडिया गेट के सामने उनका एनकाउंटर करो ये मैंने कहा है. तब ऑपरेशन सिंदूर पूरा होगा. अब भारतीय जनता पार्टी को मिर्ची लगने का कोई कारण नहीं है. ऑपरेशन सिंदूर की जो ये लोग राजनीति कर रहे हैं, उससे लोगों में ये भ्रम पैदा हो रहा है कि पूरे ऑपरेशन में हुई गलती को छुपाने के लिए भारतीय जनता पार्टी सिंदूर यात्रा निकाल रही है."

'अब राजनीति कौन कर रहा है'

इसके आगे संजय राउत बोले, "आपने हमें कहा था कि राजनीति मत करो, ये मोदी जी ने कहा था. समूचे विपक्ष ने ये बात मान ली थी. चाहे राहुल गांधी हों, खरगे हों या उद्धव ठाकरे हों, सबने ये बात मान ली थी. अब राजनीति कौन कर रहा है?"

'आतंकी जमीन में गए, हवा में गए या बीजेपी में गए?'

सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंन कहा, "राजनीति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं, राजनीति गृहमंत्री अमित शाह कर रहे हैं. आज भी मेरी ये मांग है कि गृहमंत्री का इस्तीफा लेना चाहिए. मैं गृहमंत्री का इस्तीफा मांग रहा हूं इसलिए कि ये जो 26 लोग मारे गए वो गृह मंत्रालय की चूक है. उनका फेलियर है. उसकी वजह से हमें ऑपरेशन सिंदूर करना पड़ा. अमित शाह को जिम्मेदारी तो लेनी चाहिए या सिर्फ भाषण करेंगे. वो छह आतंकवादी कहां गए? जमीन में गए, हवा में गए या बीजेपी में गए, बताइए?"

'सबसे पहले राहुल गांधी को अमित शाह का इस्तीफा मांगना चाहिए'

इसके आगे उन्होंने कहा, "क्या आपने उनको छुपा लिया है? अमित शाह का इस्तीफा सभी विपक्षी दलों का मांगना चाहिए. सबसे पहले राहुल गांधी को मांगना चाहिए, खरगे जी को मांगना चाहिए. हम इस मामले में सरकार को समर्थन दे रहे हैं. आपकी (गृहमंत्री) वजह से हमारी माता-बहनों का सिंदूर उजड़ गया. मैंने यही कहा है और मैं यही कहता रहूंगा." 

सनातन कुमार 10 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. साल 2016 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं और मौजूदा वक्त में एसोसिएट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. अपने एक दशक के अनुभव में उन्हें टीम लीड और डिजिटल मीडिया की बारीक समझ है. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय के रामलाल आनंद कॉलेज से 2015 में हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों पर लगातार लिख रहे हैं. संपर्क करें: Email: sanatank@abpnetwork.com 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर प्रोटेस्ट से पहले प्रकाश आंबेडकर ने CJP पर लगाया बड़ा आरोप, क्या बोले?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट से पहले प्रकाश आंबेडकर ने CJP पर लगाया बड़ा आरोप, क्या बोले?
राष्ट्रपति से मुलाकात में शामिल नहीं होगा उद्धव गुट, चिट्ठी में कहा, 'पहले से...'
राष्ट्रपति से मुलाकात में शामिल नहीं होगा उद्धव गुट, चिट्ठी में कहा, 'पहले से...'
‘सुविधा के अनुसार रंग बदलना...’, महाराष्ट्र BJP अध्यक्ष का कांग्रेस पर निशाना
‘सुविधा के अनुसार रंग बदलना...’, महाराष्ट्र BJP अध्यक्ष का कांग्रेस पर निशाना
अखिलेश से बनी, अब उद्धव से बिगड़ी! शिवसेना UBT से क्यों नाराज हुई कांग्रेस?
अखिलेश से बनी, अब उद्धव से बिगड़ी! शिवसेना UBT से क्यों नाराज हुई कांग्रेस?

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget