एक्सप्लोरर

Maharashtra Politics: एकनाथ शिंदे-बीजेपी सरकार को लेकर संजय राउत की भविष्यवाणी- 'तीन महीने में गिर...'

Maharashtra: राउत ने कहा कि यह सरकार पूरी तरह गैरकानूनी और असंवैधानिक है. उन्होंने कहा कि सदन में बहुमत साबित करने सहित तत्कालीन राज्यपाल द्वारा लिए गए सभी फैसले को उच्चतम न्यायालय ने गलत माना है.

Maharashtra Political Crisis: महाराष्ट्र के 2002 के राजनीतिक संकट पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के अगले ही दिन शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने 11 महीने पुरानी एकनाथ शिंदे नीत राज्य सरकार को शुक्रवार को ‘असंवैधानिक’ बताया और दावा किया कि यह तीन महीने में गिर जाएगी. राउत ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को अपने फैसले ने महत्वपूर्ण बात कही और राजनीतिक संकट के दौरान तत्कालीन राज्यपाल बी. एस. कोश्यारी और विधानसभा अध्यक्ष के आचरण में खामी पायी.

'पूरी तरह असंवैधानिक और गैरकानूनी है यह सरकार'
राउत ने कहा, ‘‘यह सरकार पूरी तरह गैरकानूनी और असंवैधानिक है. सुप्रीम कोर्ट ने तीन बातें कही हैं. सचेतक भारत गोगावाले (शिंदे धड़े द्वारा नियुक्त और अध्यक्ष द्वारा मान्यता प्राप्त) गैरकानूनी हैं. गैरकानूनी सचेतक द्वारा दिए गए आदेश गैरकानूनी हैं. न्यायालय ने स्पष्ट किया है कि हमारे सचेतक सुनील प्रभु कानूनी (संवैधानिक) सचेतक हैं.’’

'तत्कालीन राज्यपाल के सभी फैसलों को कोर्ट ने माना गलत'
राउत ने कहा, ‘‘सदन में बहुमत साबित करने सहित तत्कालीन राज्यपाल द्वारा लिए गए सभी फैसले को सुप्रीम कोर्ट ने गलत माना है. (शिवसेना से बगावत के बाद) एकनाथ शिंदे को समूह का नेता घोषित करने को भी न्यायालय ने गैरकानूनी बताया है. न्यायालय ने कहा है कि (शिवसेना का) कोई धड़ा खुद के पुरानी पार्टी होने का दावा नहीं कर सकता है.’’ सांसद व उद्धव ठाकरे के करीबी सहयोगी राउत महाराष्ट्र के नासिक में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे.

सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में क्या कहा था?
महाराष्ट्र के राजनीतिक संकट पर गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा था कि उद्धव ठाकरे के मुख्यमंत्री पद को बहाल नहीं किया जा सकता क्योंकि उन्होंने फ्लोर टेस्ट से पहले इस्तीफा दे दिया था, हालांकि कोर्ट ने शिंदे गुट के 16 विधायकों की अयोग्यता से संबंधित फैसले लेने का निर्णय महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष पर छोड़ा है.

यह भी पढ़ें: Maharashtra: महाराष्ट्र के स्पीकर राहुल नार्वेकर का बड़ा बयान- '16 विधायकों की अयोग्यता पर फैसला करते समय मैं...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे के खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे के खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
Explained: अंडरवर्ल्ड मुंबई से ही क्यों शुरू हुआ? जबकि दिल्ली राजधानी और कोलकाता के किनारे समुद्र
अंडरवर्ल्ड मुंबई से ही क्यों शुरू हुआ? जबकि दिल्ली राजधानी और कोलकाता किनारे समुद्र
मुंबई की मेयर ऋतु तावड़े को बम से उड़ाने की धमकी, स्कूलों को भी आया ईमेल
मुंबई की मेयर ऋतु तावड़े को बम से उड़ाने की धमकी, स्कूलों को भी आया ईमेल
महाराष्ट्र: दोस्त को पहले तेज रफ्तार कार से उड़ाया, फिर डंडे से चेहरा कुचलकर हत्या!
महाराष्ट्र: दोस्त को पहले तेज रफ्तार कार से उड़ाया, फिर डंडे से चेहरा कुचलकर हत्या!

वीडियोज

UP MLC Election 2026: 'पोस्टर पॉलिटक्स' जारी...कौन किस पर भारी? | ABP News | UP Breaking | BJP | SP
Chitra Tripathi: अंगूर 'खट्टे' तो SIR पर कौन अटके-कौन 'भटके'! | Rahul Gandhi | BJP Vs Congress | ABP
BJP-Akali Dal Alliance | Punjab Election 2027: बनी बात...बीजेपी-अकाली दल साथ-साथ! | Amit Shah
Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे के खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे के खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
अंजलि अरोड़ा के खिलाफ कार्रवाई, ऑर्गेनाइजर ने मांगे 1.20 करोड़ रुपये, इवेंट में हुआ था विवाद
अंजलि अरोड़ा के खिलाफ कार्रवाई, इवेंट ऑर्गेनाइजर ने मांगे 1.20 करोड़ रुपये
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
Embed widget