एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तारीख पर एकनाथ शिंदे पर भड़के संजय राउत, कहा- 'जब तक दिल्ली के...'

Maharashtra Election 2024: शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा कि अगर एकनाथ शिंदे कह रहे हैं कि नवंबर में चुनाव होगा, तो हम कहते हैं कि यह कभी भी चुनाव करा लें, हमारी जीत पक्की है.

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की आहट सुनाई देने लगी है. मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार (16 सितंबर) को कहा कि राज्य विधानसभा चुनाव नवंबर के दूसरे सप्ताह में होने की संभावना है. उनके इस बयान पर उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना (यूबीटी) ने तीखी प्रतिक्रिया दी है.

शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने कहा, ''यह मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे नहीं तय करेंगे कि महाराष्ट्र में कब चुनाव होगा. नवंबर में चुनाव की जानकारी क्या उनके दिल्ली वाले मालिक ने दिया है? जब तक दिल्ली के दोनों मालिक नहीं चाहेंगे, चुनाव आयोग महाराष्ट्र में चुनाव नहीं कराएगा.''

संजय राउत ने कहा, ''अगर शिंदे कह रहे हैं कि नवंबर में चुनाव होगा, तो हम कहते हैं कि यह कभी भी चुनाव करा लें, हमारी जीत पक्की है. जो हाल इनका लोकसभा चुनाव में हुआ, वही विधानसभा चुनाव में होगा.'' 

बीएमसी चुनाव पर बयान

उन्होंने कहा, ''इनके मन में डर है, इसलिए चुनाव में देरी कर रहे हैं. मुंबई में भी बीएमसी चुनाव नहीं करा रहे. मुंबई में भी हम जीतेंगे.'' संजय राउत ने NDA के वन नेशन वन इलेक्शन बिल को ड्रामा बताया.

एकनाथ शिंदे ने क्या कहा?

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना के अध्यक्ष एकनाथ शिंदे ने कहा, ‘‘नवंबर के दूसरे सप्ताह में चुनाव होने की संभावना है. दो चरणों में चुनाव कराना बेहतर रहेगा. महायुति सहयोगियों के बीच सीट बंटवारे के लिए जीत की अधिक संभावना ही मानदंड होगा.’’ उन्होंने कहा, ''सीट बंटवारे को 8 से 10 दिन में अंतिम रूप दे दिया जाएगा.''

बता दें कि महाराष्ट्र में बीजेपी, शिवसेना और अजित पवार की एनसीपी की महायुति की सरकार है. इस गठबंधन को लोकसभा चुनाव में झटका लगा था. महायुति का मुकाबला महाविकास अघाड़ी (एमवीए) से है. एमवीए में कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी) और शरद पवार की एनसीपी (एसपी) शामिल है. 

Maharashtra: सीएम एकनाथ शिंदे पर भड़के उद्धव ठाकरे, कहा- 'जिन्होंने हमें धोखा दिया, क्या वे...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, महात्मा फुले योजना में बदलाव, अब PET स्कैन भी होगा मुफ्त
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, महात्मा फुले योजना में बदलाव, अब PET स्कैन भी होगा मुफ्त
केतन अग्रवाल के पिता ने राष्ट्रपति से लगाई न्याय की गुहार, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग
केतन अग्रवाल के पिता ने राष्ट्रपति से लगाई न्याय की गुहार, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
गर्भावस्था के आधार पर TCS केस की आरोपी निदा खान को जमानत, कोर्ट ने श्रीकृष्ण के जन्म का किया जिक्र
गर्भावस्था के आधार पर TCS केस की आरोपी निदा खान को जमानत, कोर्ट ने श्रीकृष्ण के जन्म का किया जिक्र

वीडियोज

हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget