एक्सप्लोरर

VHP ने की औरंगेजब की कब्र हटाने की मांग, संजय निरुपम सहमत, उद्धव गुट ने कहा, 'BJP का...'

Aurangzeb Tomb Row: छत्रपति संभाजीनगर में औरंगजेब की कब्र को लेकर राजनीतिक विवाद चल रहा है. हिंदू संगठन और बीजेपी इसे हटाने की मांग कर रहे हैं. इस मांग का समर्थन शिवसेना नेता संजय निरुपम ने किया.

Aurangzeb Tomb Row: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजी नगर (पहले औरंगाबाद) में बनी मुगल शासक औरंगजेब की कब्र पर सियासत छिड़ गई है. विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की मांग है कि औरंगजेब की कब्र के संजोए रखने का कोई मतलब नहीं है, इसे हटा दिया जाना चाहिए. हिन्दू संगठनों की इस मांग को खुद सीएम देवेंद्र फडणीस के साथ-साथ सत्ता पक्ष ने समर्थन किया है. वहीं, अब शिवसेना नेता संजय निरुपम ने भी इस मांग को सपोर्ट किया है. 
 
एक ओर विश्व हिंदू परिषद (VHP) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) द्वारा औरंगजेब की कब्र हटाने की मांग पर शिवसेना नेता संजय निरुपम ने कहा, "आज जब देश में औरंगजेब के कृत्यों पर बहस चल रही है, तो ऐसी मांग अनुचित नहीं है. महाराष्ट्र में औरंगजेब की कब्र का कोई मतलब नहीं है, खासकर छत्रपति संभाजी महाराज के नाम वाले जिले में. खुल्दाबाद से उसकी कब्र हटाई जानी चाहिए. हम उम्मीद करते हैं कि महाराष्ट्र सरकार जल्द से जल्द इस दिशा में कदम उठाएगी."
 
'औरंगजेब की कब्र हटाने का इरादा ही नहीं'- शिवसेना यूबीटी
दूसरी ओर उद्धव ठाकरे गुट के नेता आनंद दुबे ने कहा, "औरंगजेब की कब्र भारत में नहीं होनी चाहिए थी इसे कौन बचा रहा है? सरकार को सत्ता में होने के कारण कब्र को हटा देना चाहिए था. अगर आप (राज्य सरकार) में क्षमता है, तो औरंगजेब की कब्र को अरब सागर में फेंक दें, आपको कौन रोक रहा है? बीजेपी औरंगजेब के नाम पर राजनीति कर रही है और उसका इरादा ही कब्र को हटाने का नहीं हैं." 
 
'हेलो नहीं, अब जय शिवराय'- शरद पवार गुट
इसके अलावा, एनसीपी-एसपी प्रमुख शरद पवार ने औरंगजेब विवाद के बीच अपना पक्ष रखा और अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को आदेश जारी किया. उन्होंने कहा कि जब भी कार्यकर्ता किसी से भी फोन पर बात करें तो 'हेलो' की जगह 'जय शिवराय' बोलें. शरद पवार गुट का कहना है, "क्योंकी हम सभी शिवाजी महाराज के सैनिक हैं, इसलिए हमने जय शिवराय के उद्घोष के साथ बात कर शुरू कर दी है."

निमिषा श्रीवास्तव ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री ली है. इनको पत्राकारिता के क्षेत्र  में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. इस दौरान निमिषा ने राजनीति, क्राइम, पॉलिटिकल एनालिसिस और इलेक्शन रीसर्च पर काम किया है. अभी निमिषा एबीपी लाइव में स्टेट्स सेक्शन में बतौर शिफ्ट हेड अपनी सेवाएं दे रही हैं. निमिषा इतिहास और साहित्य की किताबों में रुचि रखती हैं और खबरों से हटकर भी लिखना पसंद करती हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र BJP चीफ ने की CM की तारीफ, 'किसानों के विश्वास का सबसे बड़ा आधार हैं देवेंद्र फडणवीस'
महाराष्ट्र BJP चीफ ने की CM की तारीफ, 'किसानों के विश्वास का सबसे बड़ा आधार हैं देवेंद्र फडणवीस'
महाराष्ट्र में बड़ी हलचल, शिंदे से मिले शरद पवार गुट के जयंत पाटिल-जितेंद्र आव्हाड
महाराष्ट्र में बड़ी हलचल, शिंदे से मिले शरद पवार गुट के जयंत पाटिल-जितेंद्र आव्हाड
Thane Crane Accident: ठाणे में निर्माणाधीन साइट पर गिरी क्रेन, युवक की मौत, कई गाड़ियों को नुकसान
ठाणे में निर्माणाधीन साइट पर गिरी क्रेन, युवक की मौत, कई गाड़ियों को नुकसान
जौहर यूनिवर्सिटी: सपा चीफ पर भड़के AIMIM नेता वारिस पठान, 'अगर किसी यादव का होता तो अखिलेश...'
जौहर यूनिवर्सिटी: सपा चीफ पर भड़के AIMIM नेता वारिस पठान, 'अगर किसी यादव का होता तो अखिलेश...'

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget